Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर Avengers Infinity War poster.jpg फिल्म रिलीज़ पोस्टर एन्थनी रूसोजो रूसो केविन फाइगी क्रिस्टोफर मार्कसस्टीफेन मैक्फीली अवेंजर्स स्टैन ली जैक किर्बी रॉबर्ट डॉनी जुनियर क्रिस हैमस्वर्थ मार्क रफ़्लो क्रिस इवांस स्कार्लेट जोहानसन जेरेमी रेनर बेनेडिक्ट कम्बरबैच डॉन चीडल टॉम हॉलेंड चैडविक बोसमैन पॉल बेटनी एलिज़ाबेथ ऑल्सन एंथनी मैकी सेबेस्टियन स्टेन डैनी गुरिरा लेटिशिया राइट डेव बटिस्टा ज़ोई सल्डाना जोश ब्रोलिन क्रिस प्रैट Rohit एलन सिल्वेस्ट्री ट्रेंट ओपलोच जेफ्री फोर्डhttp://collider.com/avengers-infinity-war-russo-brothers-interview/ ‘Avengers: Infinity War:’ The Russo Brothers on Action, Tone, and Movies That Influenced the MCU Sequel Keene Allison Collider March 15, 2018 March 15, 2018 https://www.webcitation.org/6xx5QUXLC?url=http://collider.com/avengers-infinity-war-russo-brothers-interview/ March 16, 2018 live मैथ्यू श्मिड्ट मार्वल स्टूडियो वाल्ट डिज्नी स्टूडियो २३ अप्रैल २०१८ लॉस एंजेलिस२७ अप्रैल २०१८संयुक्त राज्य 149 मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी ३००-४०० मिलियन डॉलरhttps://www.wsj.com/articles/avengers-infinity-war-on-track-for-heroic-opening-1524130321 'Avengers: Infinity War' on Track for Heroic Opening Fritz Ben The Wall Street Journal April 19, 2018 April 19, 2018 https://archive.today/20180419114951/https://www.wsj.com/articles/avengers-infinity-war-on-track-for-heroic-opening-1524130321 April 19, 2018 dead yes mdy-allhttps://www.telegraph.co.uk/business/2018/04/08/disney-shells-13bn-make-marvel-films-uk/ Disney shells out £1.3bn to make Marvel films in the UK Sylt Christian डेली टेलीग्राफ April 8, 2018 April 12, 2018 https://www.webcitation.org/6ydXrSVQa?url=https://www.telegraph.co.uk/business/2018/04/08/disney-shells-13bn-make-marvel-films-uk/ April 13, 2018 live mdy-allhttp://www.newsweek.com/2018/04/27/avengers-infinity-war-russo-brothers-captain-america-889606.html 'Avengers: Infinity War:' How The Russo Brothers Saved Captain America (And The Marvel Cinematic Universe) Gaudette Emily Newsweek April 19, 2018 April 20, 2018 https://www.webcitation.org/6ypISdpsS?url=http://www.newsweek.com/2018/04/27/avengers-infinity-war-russo-brothers-captain-america-889606.html April 20, 2018 live mdy-all २.०४३ बिलियन डॉलरhttp://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel0518.htm Avengers: Infinity War (2018) बॉक्स ऑफ़िस मोजो April 30, 2018 https://web.archive.org/web/20180421153459/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=marvel0518.htm 21 अप्रैल 2018 live अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (अवेंजर्स: इन्फिनिटी युद्ध) (Avengers: Infinity War) २०१८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो मार्वेल कॉमिक्स की सुपरहीरो टीम, अवेंजर्स पर आधारित है। इसका निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है, और वितरण का काम वाल्ट डिज़्नी स्टुडियो मोशन पिक्चर्स कर रही है। यह २०१२ की फिल्म द अवेंजर्स और २०१५ की फिल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन की कड़ी में अगली फिल्म है, और साथ ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की १९वीं फिल्म है। इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैकफ़ेली ने लिखी है, और यह फिल्म एंथनी तथा जो रूसो द्वारा निर्देशित की गई है। पिछली एमसीयू फिल्मों से कई अभिनेता इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में अवेंजर्स और गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एक साथ मिलकर थैनॉस को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अनन्तमणियों को इकट्ठा करने में लगा है। फिल्म की घोषणा अक्टूबर २०१४ में अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - भाग १ के रूप में की गई थी। अप्रैल २०१५ में रूसो बन्धु निर्देशित करने के लिए चुने गए, और मई तक मार्कस और मैकफेली ने फिल्म की पटकथा लिखने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जो कि जिम स्टार्लिन की १९९१ की "इन्फिनिटी गौंटलेट" कॉमिक और जोनाथन हिकमैन की २०१३ "इन्फिनिटी" कॉमिक से प्रेरित है। २०१६ में मार्वल ने औपचारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" घोषित कर दिया। फिल्मांकन जनवरी २०१७ में जॉर्जिया के फेयेट काउंटी में स्थित पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू हुआ, और जुलाई २०१७ तक चलता रहा, जिसमें साथ साथ ही अगली कड़ी की शूटिंग भी निपटा ली गई। स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डाउनटाउन अटलांटा क्षेत्र और न्यूयॉर्क शहर में अतिरिक्त फिल्मांकन हुआ। लगभग ३२० मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट के साथ, यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का विश्व प्रीमियर २३ अप्रैल २०१८ को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया गया, और २७ अप्रैल २०१८ को इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में आईमैक्स और ३डी में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, जिन्होंने कलाकारों, विसुअल इफेक्ट्स, कहानी के भावनात्मक वज़न और एक्शन दृश्यों की सराहना की, हालांकि फिल्म के रनटाइम को कुछ आलोचना मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में २ बिलियन डॉलर से अधिक कमाई कर ली है, जिससे यह विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अपने पहले सप्ताहांत में फिल्म ने दुनिया भर में ६४१ मिलियन डॉलर, और संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में २५८ मिलियन डॉलर की कमाई की, जो दोनों ही क्षेत्रों के लिए उच्चतम है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इसका सीक्वल ३ मई २०१९ को जारी किया जाएगा। कथानक ज़ैन्डार ग्रह का विनाश कर वहां से शक्ति मणि का अधिग्रहण करने के बाद, थैनॉस अपने बच्चों (कुल ऑब्सिडियन, एबोनी माव, प्रॉक्सीमा मिडनाइट और कॉर्वस ग्लेव) को लेकर उस जहाज पर आता है, जो एसगार्ड के विनाश के बचे हुए लोगों को ले जा रहा होता है। थॉर, लोकी, हेमडॉल और हल्क थनॉस को टेसेरेक्ट क्यूब से अंतरिक्ष मणि निकालने से नहीं रोक पाते क्योंकि थेनॉस थॉर को कैद कर, लोकी को मार देता है, और हल्क को पराजित कर देता है। हेमडॉल मारे जाने से पहले बाईफ्रॉस्ट का उपयोग कर हल्क को पृथ्वी पर भेज देता है। इसके बाद थैनॉस अपने बच्चों के साथ निकलता है और जहाज को नष्ट कर देता है। न्यू यॉर्क शहर के सैनक्टम सैनक्टरम में हल्क दुर्घटनाग्रस्त होकर भूमि पर गिरता है, और वापस ब्रूस बैनर में बदल जाता है। वहां वह स्टीफन स्ट्रेंज और वोंग को ब्रह्मांड में जीवन भर के आधे हिस्से को मारने की थैनॉस की योजना के बारे में चेतावनी देता है। जवाब में, स्ट्रेंज टोनी स्टार्क से सम्पर्क करता है। माव और ऑब्सिडियन स्ट्रेंज से समय मणि को प्राप्त करने के लिए आते हैं। पीटर पार्कर भी वहां पहुंच जाता है, और फिर एक युद्ध के बाद, माव स्ट्रेंज को पकड़ कर ले जाता है; और स्टार्क और पार्कर माव की स्पेसशिप का पीछा करते हैं, जबकि बैनर स्टीव राॅजर्स से संपर्क करने की कोशिश करता है। स्मृति मणि प्राप्त करने के लिए प्रॉक्सीमा मिडनाइट और कॉर्वस ग्लेव स्कॉटलैंड में वांडा मैक्सिमॉफ और विज़न पर हमला करते हैं, लेकिन रॉजर्स, नताशा रोमनॉफ और सैम विल्सन उन्हें बचा लेते हैं, और सभी लोग अवेंजर्स के नए केंद्र पर जेम्स रोड्स के साथ आश्रय लेते हैं। थैनॉस को मणि पुनः प्राप्त करने से रोकने के लिए विज़न अपने माथे में स्थित स्मृति मणि को नष्ट कर अपने प्राण त्यागने की पेशकश करता है, लेकिन बैनर उसे बताता है कि इस मणि के बिना भी उसका अस्तित्व सम्भव है, और फिर रॉजर्स के सुझाव पर वो लोग वकाण्डा की यात्रा पर निकलते हैं, क्योंकि रॉजर्स का मानना ​​है कि वहां विज़न को नष्ट किए बिना ही मणि को हटाने के संसाधन उपलब्ध हैं। गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी एस्गार्डियन जहाज की डिस्ट्रेस कॉल का जवाब देते हैं, और थॉर को बचा लेते हैं। थॉर अनुमान लगाता है कि थैनॉस इसके बाद वास्तविकता मणि की तलाश में जायेगा, जो कि नोवेयर में कलेक्टर के कब्जे में है। रॉकेट और ग्रूट थैनॉस को मारने में सक्षम किसी हथियार को पुनः प्राप्त करने के लिए थोर के साथ निदावेलिर जाते हैं, जहां वे इट्री की सहायता से स्टोर्मब्रेकर नामक एक कुल्हाड़ी बनाते हैं। इसी बीच, पीटर क्विल, गमोरा, ड्रैक्स और मैंटिस थैनॉस को रोकने के लिए नोवेयर जाते हैं, लेकिन वह पहले से ही वास्तविकता मणि अपने कब्जे में कर चुका होता है। थैनॉस अपनी बेटी गमोरा का अपहरण कर अपने साथ ले जाता है, जो अपनी बहन नेबुला को यातना से बचाने के लिए थैनॉस को आत्मा मणि का पता बता देती है। थैनॉस और गमोरा वोर्मिर नामक गृह को जाते हैं, जहां आत्मा मणि का रखवाला, रेड स्कल उन्हें सूचित करता है कि मणि को प्राप्त करने के लिए अपने सबसे प्यारे व्यक्ति को त्यागना आवश्यक है। थैनॉस अनिच्छा से गमोरा को खाई में फेंक देता है, और उसकी मृत्यु पर उसे आत्मा मणि मिल जाती है। नेबुला कैद से बच निकलती है, और शेष गार्जियंस से अनुरोध करती है कि वे उसे टाइटन (थानोस के ग्रह) पर मिलें । स्टार्क और पार्कर जहाज से निकलकर स्ट्रेंज का बचाव करते हुए माव को मार डालते हैं। टाइटन में पहुंचकर वे क्विल, ड्रैक्स और मैंटिस से मिलते हैं। स्ट्रेंज समय मणि की सहायता से लगभग १.५ करोड़ संभावित भविष्य देखता है, और बताता है कि उसने केवल एक बार ही थैनॉस को हारते देखा है। पूरा समूह थैनॉस का मुकाबला करने और मुष्टिबंद को हटाने की योजना बनाता है। थैनॉस आता है, और स्ट्रेंज को अपनी योजनाओं को ब्रह्मांड के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी और न्यायसंगत बताता है। समूह थैनॉस पर लगभग नियंत्रण कर ही चुका है कि नेबुला पता लगा लेती है कि थैनॉस ने गमोरा को मार डाला है। इससे गुस्सा होकर क्विल थैनॉस पर अकेले ही आक्रमण कर देता है, जिससे उस पर समूह की पकड़ टूट जाती है, और वह उन्हें हरा देता है। घायल स्टार्क को जीवित छोड़ने के बदले स्ट्रेंज थैनॉस के सामने आत्मसमर्पण कर समय मणि उसे दे देता है, और थैनॉस पृथ्वी के लिए रवाना हो जाता है। वकाण्डा में पहुंचने पर रोजर्स बकी बार्न्स से मिलता है, और विज़न के माथे से स्मृति मणि निकालने का कार्य शुरी को सौंपता हैं। थैनॉस की सेना वकाण्डा पर हमला बोल देती है और सभी अवेंजर्स टी'चाल्ला और वकाण्डा के सैन्य बलों के साथ उनका सामना करते हैं। बैनर, जो हल्क में बदलने में असमर्थ हो जाता है, स्टार्क के हल्कबस्टर कवच को धारण करता है। थॉर, रॉकेट, और ग्रूट भी पृथ्वी पर आ पहुंचते हैं, और युद्ध में शामिल होते हैं। मिडनाइट, ऑब्सिडियन, और ग्लेव मारे जाते हैं, और उनकी सेना मैदान छोड़कर भाग खड़ी होती है। अंत में, थैनॉस धरती पर आता है, और कोई अन्य विकल्प ना बचने पर वांडा स्मृति मणि को विजन के माथे में ही नष्ट कर देती है, लेकिन थनोस समय मणि की सहायता से इसे पुनर्प्राप्त कर लेता है। थॉर द्वारा गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, थैनॉस मुष्टिबंद को सक्रिय करने में सफल रहता है, और टेलिपोर्ट होकर दूर चला जाता है। थैनॉस की योजना सफल होती है, और ड्रैक्स, ग्रूट, मैंटिस, मैक्सिमॉफ़, पार्कर, क्विल, स्ट्रेंज, टी'चाल्ला और विल्सन समेत ब्रह्मांड के आधे जीव तुरंत ही धुल में परिवर्तित हो कर मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। टाइटन पर केवल नेबुला और स्टार्क, जबकि वकाण्डा के युद्धक्षेत्र पर बैनर, एम बाकू, ओकोय, रोड्स, रॉकेट, रोजर्स, रोमनॉफ और थोर ही जीवित बचते हैं। थैनॉस का घाव ठीक हो जाता है, और वह मुष्टिबंद के साथ किसी और ग्रह पर चला जाता है, जहां वह संतोष में बैठकर सूर्यास्त होते देखता है। पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में, निक फ्यूरी एक संकट संकेत को प्रसारित करता है, जैसे जैसे वह, मारिया हिल और अन्य पृथ्वी के आधे जीवों के साथ मिटने लगते हैं। उसकी डिवाइस लाल और नीली पृष्ठभूमि पर एक स्टार इन्सिग्निया प्रदर्शित करती है, जो कैप्टन मार्वल का प्रतीक है। पात्र रॉबर्ट डॉनी जुनियर (हिन्दी डबिंग: राजेश खट्टर) - टोनी स्टार्क / आयरन मैन अवेंजर्स का नेता तथा मुख्य दानकर्ता, जो एक स्वयं घोषित विद्वान, रईस, रोमियो और इंजिनियर है और उसने खुद एक यांत्रिक सूट बनाया है। सह निर्देशक जो रूसो ने बताया कि स्टार्क ने "इस खतरे का आना महसूस किया है, इसलिए वह पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए अपने सामर्थ्यानुसार सब कुछ कर रहा है।" डॉनी ने आगे कहा कि स्टार्क की लक्ष्यों की संख्या पिछली फिल्मों की तुलना में छोटी होगी, साथ ही वह एक विचारक के रूप में अपनी यात्रा जारी रखेगा, जिसका आरम्भ आयरन मैन ३ से हुआ था। क्रिस हैमस्वर्थ (हिन्दी डबिंग: गौरव चोपड़ा) - थॉर एक अवेंजर तथा एस्गार्ड का नरेश, जो नॉर्स मिथकीय पुराणों में वर्णित इसी नाम के बिजली के देवता पर आधारित है। जो रूसो ने बताया कि थॉर की कहानी फिल्म में थॉर: रैग्नारॉक के अंत से शुरू होगी, और थॉर अपने आप को "वास्तविक भावनात्मक प्रेरणा" के साथ एक "बहुत गहरी ... बहुत ही दिलचस्प जगह" पर पायेगा। हेम्सवर्थ की सिफारिश पर, लेखक क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफन मैक्फीली ने थॉर: रैग्नारॉक के निर्देशक टाइका वाइटीटी और पटकथा लेखक एरिक पियर्सन से उस फिल्म के कॉमेडिक और दुखद तत्वों को फिर लाने के लिए सलाह ली थी। जो रूसो ने कहा कि थॉर के पास "फिल्म के ड्राइविंग हीरो का आर्क है जो थैनॉस के तर्क के सीधे विरोध में खड़ा है" और अगर थॉर ने थैनॉस को मार दिया होता, तो वह ही फिल्म का मुख्य नायक होता। मार्क रफ़्लो (हिन्दी डबिंग: समय राज ठक्कर) - डॉ॰ ब्रूस बैनर / हल्क एक विद्वान वैज्ञानिक जो गामा किरणों के प्रभाव में आने के चलते गुस्सा होने पर एक दानव में बदल जाता है। बैनर पूरी फिल्म अवेंजर्स के साथ फिर से सम्मिलित होने की कोशिश में बिताता है, और "हर किसी को यह बताने की कोशिश करता है कि [थैनॉस] कितना भयानक है।" जो रूसो ने महसूस किया कि हल्क का फिल्म के अधिकांश भाग के लिए सामने आने से मना करना केवल इसलिए नहीं था कि वह डर गया था, बल्कि इसलिए भी कि उसे लगा कि "बैनर केवल हल्क को लड़ाई के लिए चाहता है। मुझे लगता है कि वह बैनर को बचा चुका था"। रूसो ने कहा कि यह "रैग्नारॉक से शुरू हुई यात्रा का हिस्सा था ... [जहां] ये दोनों चरित्र एक-दूसरे के नियंत्रण में लगातार संघर्ष कर रहे हैं"। फिल्म में बैनर की उपस्थिति हल्क के चरित्र की एक अलग कहानी जारी रखती है, जो थॉर: रैग्नारॉक में शुरू हुई थी, और अवेंजर्स: एंडगेम में समाप्त हुई, जिसके अंतर्गत हल्क और बैनर के मध्य मतभेद "धीरे धीरे धुंधले होने लगते हैं"। रफ़्लो के अनुसार इन्फिनिटी वॉर में हल्क की मानसिक क्षमता एक पांच वर्षीय बालक के सामान है। क्रिस इवांस (हिन्दी डबिंग: जॉय सेनगुप्ता) - स्टीव रॉजर्स / कैप्टन अमेरिका एक भगोड़ा सुपरहीरो, और अवेंजर्स के एक गुट का नेता। वह एक द्वितीय विश्वयुद्ध का सेनानी है, जिसे एक प्रायोगिक सीरम के सेवन ने मानवीय शारीरिक क्षमताओं में अग्रणी बना दिया है, और वह एक हादसे में बर्फिली शीतनिद्रा में चले जाने बाद सत्तर साल बाद आधुनिक युग में जागा है। जो रूसो ने कहा कि रॉजर्स इस फिल्म में कैप्टन अमेरिका नहीं रहने के अपने निर्णय के साथ-साथ दूसरों के प्रति और स्वयं के प्रति उसकी ज़िम्मेदारी के बीच संघर्ष करेगा। फिल्म में रॉजर्स का चरित्र में उसकी कॉमिक की वैकल्पिक पहचान नोमैड की "भावना" का प्रतीक है। अपनी परंपरागत ढाल को त्याग देने के बाद रॉजर्स इस फिल्म में शूरी द्वारा निर्मित वाईब्रेनियम की शील्ड का इस्तेमाल करता है। फिल्म के एक शुरुआती मसौदे में रॉजर्स को पहली बार फिल्म के अंत में वकांडा में विज़न को कॉर्वस ग्लेव से बचाने के लिए दिखाई देने वाला था। मार्कस और मैक्फीली को रॉजर्स को फिल्म में पेश करने के लिए इतने लंबे समय तक प्रतीक्षा करने के लिए "पागल" कहा गया, और अंततः यह स्वीकार किया कि यह दृष्टिकोण "संतोषजनक नहीं" था। स्कार्लेट जोहानसन (हिन्दी डबिंग: नेश्मा चेम्बुरकर) - नताशा रोमनॉफ/ब्लैक विडो एक पूर्व अवेंजर, रॉजर्स के गुट की सदस्य, तथा साथ ही शील्ड में रह चुकी सबसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षित जासूस। जोहानसन के अनुसार कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद नताशा का चरित्र और ज्यादा "अस्पष्ट" हो गया है, और वह अधिक आशावादी तो नहीं रही, परन्तु इस सब ने उसे और अधिक कठोर बना दिया है। बेनेडिक्ट कम्बरबैच (हिन्दी डबिंग: मोहन कपूर) - डॉक्टर स्ट्रेंज एक पूर्व शल्य चिकित्सक, जो एक कार हादसे में बुरी तरह जख्मी हो जाता है, और अपने हाथों का इलाज ढूंढता हुआ जादू और वैकल्पिक आयामों की छिपी हुई दुनिया में पहुँचता है, जहाँ रहकर वह रहस्य्मयी कलाओं में मास्टर बन जाता है। मार्कस और मैक्फीली ने स्ट्रेंज को वहां उपलब्ध "सबसे व्यापक परिप्रेक्ष्य" और "कमरे में उचित वयस्क" के रूप में वर्णित किया। आरोन लेज़र ने कम्बरबैच के बदले स्टैंड-इन के तौर पर काम किया, जब तक कि उन्होंने द करंट वॉर का फिल्मांकन पूरा नहीं कर लिया। इसके बाद कम्बरबैच के साथ उन दृश्यों को पुनः शूट किया गया, जिनमें उनका मुख दिखाए जाने की आवश्यकता थी। जूलियन "जेफंक" डेनियल्स ने एक बार फिर कम्बरबैच की उँगलियों के दृश्यों में सहायता की। डॉन चीडल (हिन्दी डबिंग: राजेश जॉली) - जेम्स "रोडी" रोड्स/वॉर मशीन एक अवेंजर जो स्टार्क का साथी होने के साथ-साथ अमेरिकी वायु सेना में कर्नल है, और वॉर मशीन नामक सूट पहनता है। सिविल वॉर की घटनाओं के दौरान अपने पक्षाघात के बाद, रोड्स को स्टार्क द्वारा फिर से चलने के लिए एक उपकरण दिया जाता है, हालांकि वह अपनी चोट के कारण अवेंजर्स में फिर से शामिल होने और अपने वॉर मशीन सूट को दोबारा पहनने के लिए अनिच्छुक है। चीडल का मानना ​​था कि रोड्स "इस पुनर्मिलन और इस टीम के साथ जुड़ने के लिए बातचीत कर रहा है"। उन्होंने यह भी बताया कि रोड्स का स्टार्क के साथ संबंध उस हादसे से "और भी गहरा" हो गया, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टोनी एक तरह से खुद को जिम्मेदार और दोषी मानता है। लेकिन फिर, उसने हमेशा मेरी सहायता की है, जितना कि वह वास्तव में कर सकता था।" टॉम हॉलेंड (हिन्दी डबिंग: वैभव ठाककर) - पीटर पार्कर/ स्पाइडर-मैन एक किशोर और स्टार्क के शिष्य, जिसे एक आनुवंशिक रूप से परिवर्तित मकड़ी द्वारा काटे जाने के बाद मकड़ी सी क्षमताएं प्राप्त हुई। डॉनी ने स्पाइडर-मैन के मौत के दृश्य को करने में हॉलैंड की मदद की - उस तरह से, जैसे स्क्रिप्ट में नहीं था। एंथोनी रुसो ने कहा, डॉनी "चलते रहे: अधिक से अधिक भावनाएं इसमें डाल दीं, और बस टॉम के पास गए और कहा, 'आप नहीं जाना चाहते क्योंकि आप एक बच्चे हैं। और आप इससे लड़ने के लिए स्पाइडर-मैन के रूप में अपनी ताकत का उपयोग कर रहे हैं।' - और फिर वह प्रदर्शन हुआ था जो सामने आया"। चैडविक बोसमैन (हिन्दी डबिंग: विराज अधव) - टी'चाल्ला/ब्लैक पैंथर अफ्रीकी राष्ट्र वकाण्डा के राजा, जिनकी ताकत का स्रोत एक हृदय के आकार की बूटी है। बोसमैन ने वकांडन लोगों को चित्रित कर रहे ब्लैक पैंथर (२०१८) के अन्य अभिनेताओं के साथ वकांडा की लड़ाई से पहले सेट पर ही अपने युद्धघोषों में सुधार किया। ब्लैक पैंथर और इन्फिनिटी वॉर दोनों को एक ही समय में फिल्माए जाने के बावजूद, रूसो बंधुओं को युद्धघोषों के बारे में पता नहीं था, क्योंकि उन्होंने अभी तक ब्लैक पैंथर के फुटेज नहीं देखे थे, और उन्होंने महसूस किया कि यह क्षण "अविश्वसनीय रूप से अच्छा" था। पॉल बेटनी (हिन्दी डबिंग: अतुल कपूर) - विज़न एक एंड्राइड तथा अवेंजर, जिसका निर्माण अल्ट्रॉन ने जार्विस तथा माइंड स्टोन की सहायता से किया था। एन्थोनी रूसो के अनुसार विज़न का अस्तित्व थैनोस के इरादों से ठीक उलट है, और उसकी जान हमेशा ही खतरे में है। एलिज़ाबेथ ऑल्सन (हिन्दी डबिंग: पूजा पंजाबी) - वांडा मैक्सीमॉफ/स्कार्लेट विच: रॉजर्स के गुट की एक अवेंजर, जो जादू का प्रयोग कर सकती है, और सम्मोहन और टेलीकेनिज़िस जैसे कार्यों में निपुण है। एंथनी मैकी (हिन्दी डबिंग: अनुज गुरुद्वारा) - सैम विल्सन/फाल्कन रॉजर्स के गुट का एक अवेंजर और एक पूर्व पैरारेस्क्युमैन (पैराशुट बचावसेवी) जिसे मिलिट्री द्वारा विशेष डिजाइन की गई विंग पैक की मदद से आसमानी युद्ध लड़ने में महारत हासिल है। विल्सन ने अब एक "रेडविंग" नामक रोबोटिक ड्रोन को अपना साथी बना लिया है। मैकी ने टिप्पणी की कि कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर की घटनाओं के बाद विल्सन के मन में स्टार्क व टी'चाल्ला समेत कई अन्य नायकों के प्रति असन्तोष की भावना घर कर गयी है। सेबेस्टियन स्टेन (हिन्दी डबिंग: मनीष वाधवा) - बकी बार्न्स एक सशक्त हत्यारा, जो रॉजर्स का सहयोगी, और सबसे अच्छा दोस्त, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य कार्यवाही में मृत मान लिए जाने के बाद एक ब्रेनवाश हो चुके हत्यारे के रूप में फिर से उभरा। बार्न्स, पहले विंटर सोल्जर नाम से प्रचलित था, हालाँकि उसे वकाण्डा के उन लोगों द्वारा व्हाइट वुल्फ नाम दिया गया, जिन्होंने उसकी हाइड्रा प्रोग्रामिंग हटाने में मदद की थी। टॉम हिडल्स्टन (हिन्दी डबिंग: सप्तृशी घोष) - लोकी: थॉर का गोद लिया गया भाई, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के विनाश के देवता पर आधारित है। इड्रिस एल्बा (हिन्दी डबिंग: परमिंदर घुममान) - हेमडाल: सब कुछ देखने तथा सुन सकने में समर्थ एस्गार्ड के बाईफ्रॉस्ट ब्रिज का पूर्व प्रहरी, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के एक देवता पर आधारित है। पीटर डिंक्लेज - ईट्री: निडेवेलीर के बौनों के राजा और अस्त्र निर्माता, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के एक देवता पर आधारित है। बेनेडिक्ट वॉन्ग (हिन्दी डबिंग: राजा सेवा) - वॉन्ग: रहस्य्मयी कलाओं का एक मास्टर, जो स्टीफन स्ट्रेंज का सहायक है, और कामर-ताज में रखी कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों का रक्षक भी। पॉम क्लेमेंटिफ (हिन्दी डबिंग: मुस्कान जाफरी) - मैंटिस: दूसरों की भावनाओं को समझ सकने तथा उन्हें बदलने की शक्तियों के साथ गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी की एक सदस्य। कैरेन गिलान (हिन्दी डबिंग: टीना पारेख) - नेब्यूला: थैनॉस की गोद ली हुई बेटी, जिसकी परवरिश गमोरा के साथ उसकी बहन की तरह हुई थी। डेव बटिस्टा (हिन्दी डबिंग: पवन कालरा) - ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक सदस्य, जो एक योद्धा है, और थैनॉस से अपने परिवार को मारने का बदला लेना चाहता है। फिल्मांकन के प्रत्येक दिन के अंत में, बटिस्टा को अपना मेकअप हटाने के लिए एक सॉना में बैठना पड़ता था। ज़ोई सल्डाना (हिन्दी डबिंग: मोना घोष शेट्टी) - गमोरा गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी की एक सदस्य, जो किसी विदेशी दुनिया से आई एक अनाथ है, और अपने पिछले अपराधों से छुटकारा चाहती है। वह थैनॉस द्वारा पाली गई थी। एरियाना ग्रीनब्लाट ने एक नन्ही गमोरा को चित्रित किया। विन डीज़ल (हिन्दी डबिंग: स्वयं) - ग्रूट गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक सदस्य, जो एक मानव रूपी पेड़ है। कार्यकारी निर्माता जेम्स गन के अनुसार ग्रूट इस फ़िल्म में किशोरावस्था में है, और उसकी उम्र लगभग उतनी ही है, जितनी कि गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी २ के पोस्ट क्रेडिट दृश्य में थी। टेरी नोटरी, जिन्होंने ग्रूट के लिए मोशन कैप्चर दिया है, एक साक्षात्कार में बताया कि ग्रूट अभी बड़ा हो रहा है, और अपने लिए एक मेंटर की तलाश में है, जिसके अनुसार वह खुद को ढाल सके। ब्रैडली कूपर (हिन्दी डबिंग: निनाद कामत) - रॉकेट (आवाज) गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का एक सदस्य, जो एक ऐसा रकून है, जिसे आनुवंशिक रूप से इंजीनियर किया गया था। रॉकेट एक शिकारी और भाड़े क गुंडा है, और वह हथियारों और युद्ध की रणनीति में निपुण है। शॉन गन ने फिल्म के दौरान फिर से रॉकेट के लिए स्टैंड-इन के रूप में काम किया, जिसमें उनके अभिनय और भावों को चरित्र के लिए संदर्भ के रूप में प्रयोग किया। ग्विनिथ पाल्ट्रो (हिन्दी बिंग: अरविंदर कौर) - पेपर पॉट्स स्टार्क की मंगेतर तथा स्टार्क इंडस्ट्रीज की सीईओ। डॉनी के अनुसार पेपर को आयरन मैन की कहानी का 'दिल' भी कहा जा सकता है, जो स्टार्क के साथ पूर्ववर्ती कुछ फिल्मों में केंद्र बिंदु नहीं था। डॉनी ने जारी रखा कि "हम उस वास्तविकता में वापस आना चाहते थे। न केवल उनके लिए, बल्कि वास्तव में देखने के लिए कि कैसे इसमें कुछ लड़ाई-लायक जोड़ सकते हैं"। बेनिसीओ देल तोरो (हिन्दी डबिंग: सलील आचार्य) - टैनलीर टिवान/द कलेक्टर एक जुनूनी संग्रहकर्ता, जिसके पास पूरे ब्रम्हाण्ड के जंतुओं, अवशेषों, और सभी तरह की प्रजातियों का सबसे बड़ा संग्रह है। जोश ब्रोलिन (हिन्दी डबिंग: निनाद कामत) - थैनॉस टाइटन का एक अंतरिक्ष तानाशाह जो सभी अनन्तमणियों को इकट्ठा करने की इच्छा रखता है, ताकि इसके द्वारा सभी वास्तविकताओं पर अपनी इच्छा को लागू किया जा सके, और ब्रह्मांड में फिर से संतुलन स्थापित किया जा सके। निर्माता केविन फाइगी के अनुसार थैनॉस का मानना ​​है कि ब्रह्मांड की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो कि एक बार पहले भी उसके घर (टाइटन) के विनाश का कारण बन चुका है, और वह अब दोबारा ऐसा नहीं होने देना चाहता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि "थैनॉस को इस फ़िल्म का मूल किरदार भी माना जा सकता है।" मैक्फीली ने भी इस भावना को साझा किया, और फिल्म का नायक होने के अलावा फिल्म को थैनॉस की "हीरो यात्रा" के रूप में वर्णित करते हुए उन्होंने कहा, "इसका एक हिस्सा वह चीजें हैं जो उसके लिए सबसे ज्यादा [मायने रखती] हैं। हम उन्हें दिखाना चाहते थे। यह सिर्फ सत्ता नहीं थी; यह सिर्फ आदर्श नहीं थे; यह लोग थे"। ब्रोलिन ने थैनॉस की तुलना "इस समय के क्वासिमोडो" और उपन्यास परफ्यूम से की, क्योंकि थैनॉस विकृत पैदा हुआ था और टाइटन पर एक "सनकी" माना जाता था, जबकि जो रूसो कई बार ब्रोलिन के लिए द गॉडफ़ादर (१९७२) का संदर्भ देते थे, जो ब्रोलिन ने महसूस किया कि "पूरी बात को भावनात्मक बनाने के लिए" था। ब्रोलिन ने आगे कहा कि उन्होंने डेडपूल २ (२०१८) में केबल के मुकाबले थैनॉस पर काम करना पसंद किया, क्योंकि इस किरदार को बनाने में काफी मेहनत हुई थी। थैनॉस फ़िल्म में अपना कवच नहीं पहनता है, जो अनन्तमणियों की प्राप्ति के बाद उसकी बढ़ी हुई शक्ति का प्रतीक है। किरदार को आवाज देने के अलावा अभिनेता जोश ब्रोलिन ने ही इस किरदार के लिए मोशन कैप्चर भी दिया है। क्रिस प्रैट (हिन्दी बिंग: रोहित रॉय) - पीटर क्विल/स्टार लार्ड गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी का अर्ध मानव व अर्ध एलियन नेता, जिसका कि एक बच्चे के रूप में पृथ्वी से अपहरण कर लिया गया था और रैवेजर्स नामक विदेशी चोरों और तस्करों के एक समूह द्वारा पाला गया। प्रैट ने फ़िल्म में अपनी भूमिका का वर्णन "अतिथि कलाकार" के रूप में किया और कहा कि "आप थोड़ा अधिक जीवंत हो जाते हैं, थोड़ा अधिक अपरिवर्तनीय; थोड़ा और अधिक रंगीन यदि आप ऐसा होना चाहते हैं"। इनके अतिरिक्त भी कई अभिनेता एमसीयू की पिछली फिल्मों के अपने चरित्रों को आगे बढ़ाते हैं; डैनी गुरिरा डोरा मिलाज की नेता ओकोये के रूप में, लेटिशिया राइट टी'चाल्ला की छोटी बहन शुरी के रूप में, कोबी स्मल्डर्स शील्ड की पूर्व सह-निर्देशक मारिया हिल के रूप में, विंस्टन ड्यूक एम'बाकू के रूप में और जैकब बटलन पीटर के मित्र नेड के रूप में दिखाई देंगे। हिंदी डबिंग स्टाफ डब रिलीज: २७ अप्रैल, २०१८ मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/ब्लू-रे डिस्क डबिंग निदेशक: मोना घोष शेट्टी (सिनेमा) https://www.facebook.com/BehindHINDIVoice/photos/a.796695880472876.1073741834.658675887608210/1190693944406399/?type=3&theater Behind the HINDI Voice - Facebook facebook.com 2018-04-30 2018-05-02 डबिंग स्टूडियो: अराधना साउंड सेवा / साउंड एंड विजन इंडिया हिंदी संस्करण क्रिएटिव एक्सटेक्टीव: शेप्पेर्टों इंटरनेशनल हिंदी भाषा द्वारा उत्पादित: डिज़नी कैरेक्टर वॉयस इंटरनेशनल, इंक। मिक्सिंग स्टूडियो: शेपरटन इंटरनेशनल हिंदी संवाद: मयूर पुरी, आभा जयप्रकाश डब अन्य भाषाओं: तमिल/तेलुगू निर्माण अंगूठाकार|200px|२०१४ सैनडिएगो कॉमिककॉन में इन्फिनिटी गाउंटलेट पहने जोश ब्रोलिन मार्वेल ने अक्टूबर २०१४ में घोषणा की थी कि वो एज ऑफ अल्ट्रोन के दो भाग बनाएगी, जिसका नाम 'अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' रखा गया है, और इसका पहला भाग ४ मई २०१८ को और दूसरा भाग ३ मई २०१९ को प्रदर्शित होगा। इसके बाद अप्रैल २०१५ में मार्वल ने घोषणा की कि इन दोनों फिल्मों का निर्देशन रूसो बंधु करेंगे, और इन दोनों का फिल्मांकन २०१६ में शुरू हो जाएगा।http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/russo-brothers-direct-avengers-infinity-783685 Russo Brothers to Direct 'Avengers: Infinity War' Parts 1 and 2 Kit Borys Siegemund-Broka Austin द हॉलीवुड रिपोर्टर March 23, 2015 March 23, 2015 https://www.webcitation.org/6XFh6l7ys?url=http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/russo-brothers-direct-avengers-infinity-783685 March 23, 2015 live उसी महीने फ़िल्म के निर्माता केविन फीज ने बताया कि दोनों फिल्में एक होते हुए भी अलग होंगी, और इस कारण इन्हें "दो भागों में काटी गई एक फ़िल्म नहीं कहा जा सकता।"http://www.mtv.com/news/2130574/kevin-feige-marvel-movie-future/ Marvel’s Movie Future: Here’s Everything You Need To Know Through… Phase 4? Zalben Alex Horowitz Josh MTV April 12, 2015 April 12, 2015 https://www.webcitation.org/6XkNKo8yd?url=http://www.mtv.com/news/2130574/kevin-feige-marvel-movie-future/ April 13, 2015 live मई २०१५ में क्रिस्टोफर मार्कस और स्टीफेन मैकफ्रीली को १९९१ की जिम स्टर्लिंग की "द इन्फिनिटी गाऊंटलेट" और २०१३ की जोनाथन हिकमैन की "इन्फिनिटी" कॉमिक पुस्तकों को आधार बनाकर फ़िल्म की पटकथा लिखने का काम दिया गया।http://marvel.com/news/movies/24589/christopher_markus_stephen_mcfeely_to_write_marvels_2-part_avengers_infinity_war_event Christopher Markus & Stephen McFeely to Write Marvel's 2-Part 'Avengers: Infinity War' Event Strom Mark Marvel.com May 7, 2015 May 7, 2015 https://www.webcitation.org/6YMOLHv92?url=http://marvel.com/news/movies/24589/christopher_markus_stephen_mcfeely_to_write_marvels_2-part_avengers_infinity_war_event May 8, 2015 live http://comicbook.com/marvel/2018/03/16/avengers-infinity-war-marvel-comics-connections/ Russo Brothers Reveal Marvel Comic Influences on 'Avengers: Infinity War' Outlaw Kofi Comicbook.com March 16, 2018 March 31, 2018 https://web.archive.org/web/20180402225752/http://comicbook.com/marvel/2018/03/16/avengers-infinity-war-marvel-comics-connections/ 2 अप्रैल 2018 dead जो रूसो ने बताया कि यह फ़िल्म ९० के दशक की चोरी सम्बंधी फिल्मों जैसी होगी, जिसमें थैनोस तोड़ फोड़ मचाते हुए अनंतमणियों को प्राप्त करने की कोशिश करेगा, और हर कोई पूरी फिल्म में उसे रोकने का प्रयास करेगा।http://ew.com/movies/2018/03/08/avengers-infinity-war-behind-the-scenes/2/ Behind the scenes of Avengers: Infinity War as new heroes unite — and others will end - page 2 Breznican Anthony Entertainment Weekly March 8, 2018 March 8, 2018 https://www.webcitation.org/6xlqMGwFb?url=http://ew.com/movies/2018/03/08/avengers-infinity-war-behind-the-scenes/2/ March 8, 2018 live मई २०१६ में रूसो बंधुओं ने बताया कि दोनों फिल्मों के मध्य कन्फ्यूज़न कम करने के लिए दोनों फिल्मों का नाम बदलकर कुछ और रखा जाएगा,http://uproxx.com/movies/russo-brothers-confirm-avengers-infinity-war-title-change/ Russo Brothers Confirm: ‘Avengers: Infinity War 1 And 2’ Will Be Retitled Ryan Mike Uproxx May 4, 2016 May 4, 2016 https://www.webcitation.org/6hGB4kPmk?url=http://uproxx.com/movies/russo-brothers-confirm-avengers-infinity-war-title-change/ May 4, 2016 live और फिर उसी वर्ष जुलाई में मार्वल ने एक औपचारिक घोषणा कर इस फ़िल्म का नाम "अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर" कर दिया।http://www.thewrap.com/marvel-surprise-avengers-infinity-war-wont-be-split-into-2-movies/ Marvel Surprise: ‘Avengers: Infinity War’ Won’t Be Split Into 2 Movies Donnelly Matt TheWrap July 29, 2016 July 29, 2016 https://web.archive.org/web/20160801014428/http://www.thewrap.com/marvel-surprise-avengers-infinity-war-wont-be-split-into-2-movies/ August 1, 2016 live अंगूठाकार|200px|स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में इन्फिनिटी वॉर की शूटिंग का दृश्य फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी जॉर्जिया की फाइट काउंटी के पाइनवुड एटलांटा स्टूडियो में,http://www.comingsoon.net/movies/news/775063-doctor-strange-imax-preview#/slide/1 Doctor Strange IMAX Preview Teases a Marvel Cinematic Multiverse Lesnick Silas ComingSoon.net October 11, 2016 October 11, 2016 https://www.webcitation.org/6lB6O0ul3?url=http://www.comingsoon.net/movies/news/775063-doctor-strange-imax-preview October 11, 2016 live २३ जनवरी २०१७ को,http://comicbook.com/marvel/2017/01/22/avengers-infinity-war-sequel-begin-filming/ Avengers: Infinity War And Sequel Set To Begin Filming Monday Schmidt Joseph Comicbook.com January 22, 2017 January 22, 2017 https://www.webcitation.org/6nip7C0SZ?url=http://comicbook.com/marvel/2017/01/22/avengers-infinity-war-sequel-begin-filming/ 23 जनवरी 2017 dead 'मैरी लोउ' नाम के साथ,http://comicbook.com/marvel/2016/10/26/avengers-infinity-war-working-title-revealed/ Avengers: Infinity War Working Title Revealed Lovett Jamie ComicBook.com October 26, 2016 October 28, 2016 https://www.webcitation.org/6laVnATl6?url=http://comicbook.com/marvel/2016/10/26/avengers-infinity-war-working-title-revealed/ 28 अक्तूबर 2016 dead ट्रेंट ओपलोच के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी रहते हुए शुरू हुई।http://collider.com/captain-america-civil-war-avengers-3-infinity-war-updates-russo-brothers/ ‘Captain America: Civil War’ Directors on Landing Spider-Man, ‘Infinity War’ Shooting Schedule Cabin Chris Collider.com January 14, 2016 January 14, 2016 https://www.webcitation.org/6eXBPJg81?url=http://collider.com/captain-america-civil-war-avengers-3-infinity-war-updates-russo-brothers/?utm_campaign=collidersocial&utm_source=twitter&utm_medium=social%2F January 14, 2016 live फरवरी की शुरुआत में मार्वल ने पुष्टि की कि रोबर्ट डौनी जूनियर टोनी स्टार्क/आयरन मैन के रूप में, क्रिस प्रैट पीटर क्विल/स्टार लार्ड के रूप में, और टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर/स्पाइडर मैन के रूप में फ़िल्म में शामिल होंगे।http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-featurette-shows-first-footage-set-974673 'Avengers: Infinity War' Featurette Shows Off First Footage From Set Couch Aaron द हॉलीवुड रिपोर्टर February 10, 2017 February 10, 2017 https://www.webcitation.org/6oCaBQLT8?url=http://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-featurette-shows-first-footage-set-974673 February 11, 2017 live इसके बाद आगे का फिल्मांकन स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग, ग्लासगो और स्कॉटिश हाइलैंड में जारी रखा गया,http://www.dailyrecord.co.uk/news/scottish-news/hollywood-heads-scotland-marvel-gets-9582766 New £400m Marvel blockbuster Avengers: Infinity War to be shot in Glasgow and Edinburgh Daily Record Donohoe Graeme January 8, 2017 January 8, 2017 https://www.webcitation.org/6nMb9cWIK?url=http://www.dailyrecord.co.uk/news/scottish-news/hollywood-heads-scotland-marvel-gets-9582766 January 8, 2017 dead हालांकि स्टूडियो संबंधी सभी काम कम्बरनॉल्ड के वार्डपार्क स्टूडियो में हुआ।http://www.cumbernauld-news.co.uk/news/marvel-lous-new-film-hit-for-cumbernauld-1-4377152 Marvel-lous new film hit for Cumbernauld Beers Roy Cumbernauld News February 26, 2017 March 27, 2017 https://www.webcitation.org/6pGgcpvTD?url=http://www.cumbernauld-news.co.uk/news/marvel-lous-new-film-hit-for-cumbernauld-1-4377152 27 मार्च 2017 dead http://www.dailyrecord.co.uk/lifestyle/health-fitness/avengers-edinburgh-scotland-isnt-just-10093206 Avengers in Edinburgh: Why Scotland isn't just filming location for Marvel blockbuster - it's a plot point Love Nicola Daily Record March 25, 2017 March 27, 2017 https://www.webcitation.org/6pGghLgRe?url=http://www.dailyrecord.co.uk/lifestyle/health-fitness/avengers-edinburgh-scotland-isnt-just-10093206 March 27, 2017 live मई २०१७ की शुरुआत में इंग्लैंड के डरहम में स्थित डरहम कैथेड्रल में कुछ दृश्य फिल्माए गए।http://www.thenorthernecho.co.uk/news/15254655.Durham_Cathedral_transformed_for_filming_of_Marvel__39_s_Avenger__Infinity_War/ Durham Cathedral transformed for filming of Marvel's Avenger: Infinity War Connor Rachel The Northern Echo April 29, 2017 April 29, 2017 https://www.webcitation.org/6q6B5HMeG?url=http://www.thenorthernecho.co.uk/news/15254655.Durham_Cathedral_transformed_for_filming_of_Marvel__39_s_Avenger__Infinity_War/ April 30, 2017 live इसके बाद जून २०१७ के अंत में एटलांटा डाउनटाउन में,https://www.newsarama.com/35091-avengers-infinity-war-returns-to-nyc-sort-of.html Avengers: Infinity War Returns to NYC … Sort Of Marston George Newsarama June 26, 2017 June 27, 2017 https://www.webcitation.org/6rXSxpwm0?url=https://www.newsarama.com/35091-avengers-infinity-war-returns-to-nyc-sort-of.html June 27, 2017 live जुलाई २०१८ में एटलांटा के सेंट्रल पार्क में,https://mcuexchange.com/avengers-infinity-war-set-pics-show-doctor-strange-scott-lang-coming-together/ More 'Avengers: Infinity War' Set Pics Show Doctor Strange and Scott Lang Coming Together Murphy Charles MCU Exchange July 9, 2017 July 10, 2017 https://www.webcitation.org/6rqMwwtli?url=https://mcuexchange.com/avengers-infinity-war-set-pics-show-doctor-strange-scott-lang-coming-together/ 10 जुलाई 2017 dead Just Jared और मध्य जुलाई में न्यू यॉर्क के क्वीन्स में फिल्मांकन की प्रक्रिया चली।http://screenrant.com/avengers-infinity-war-filming-queens-spider-man/ Avengers: Infinity War Is Filming In Queens Next Week Dumaraog Ana Screen Rant July 9, 2017 July 9, 2017 https://www.webcitation.org/6rpjXAlaQ?url=http://screenrant.com/avengers-infinity-war-filming-queens-spider-man/ July 9, 2017 live १४ जुलाई २०१७ को फिल्मांकन का काम पूर्ण किया गया।http://ew.com/movies/2017/07/14/avengers-infinity-war-filming-ends/ Avengers: Infinity War has wrapped filming Romano Nick Entertainment Weekly July 14, 2017 July 14, 2017 https://www.webcitation.org/6rxVtkGyn?url=http://ew.com/movies/2017/07/14/avengers-infinity-war-filming-ends/ July 14, 2017 live जुलाई २०१७ के अंत में जो रूसो ने बताया कि फ़िल्म में कुछ अधूरे दृश्य रह गए हैं, जिन्हें "अगले कुछ महीनों में फिल्माया जाएगा।"https://www.youtube.com/watch?v=tbreMi4T4Z4 Avengers: Infinity War Will Be the Longest MCU Movie Yet, Says Director Joe Russo ColliderVideos YouTube July 24, 2017 July 24, 2017 0:28 मार्च २०१८ की शुरुआत में डिज्नी ने संयुक्त राज्य में फ़िल्म की रिलीस तिथि २७ अप्रैल २०१८ कर दी, ताकि इसे उसकी अन्य अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ ही जारी कर दिया जाए।http://ew.com/movies/2018/03/01/avengers-infinity-war-release-date-week-early/ Avengers: Infinity War release date moves up a week Breznican Anthony Entertainment Weekly March 1, 2018 March 1, 2018 https://www.webcitation.org/6xbLw9QI8?url=http://ew.com/movies/2018/03/01/avengers-infinity-war-release-date-week-early/ March 1, 2018 livehttps://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-release-date-moves-april-1089951 'Avengers: Infinity War' Release Date Moves Up One Week to April McClintock Pamela द हॉलीवुड रिपोर्टर March 1, 2018 March 1, 2018 https://www.webcitation.org/6xbNgtPWX?url=https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-release-date-moves-april-1089951 March 1, 2018 live फ़िल्म के विसुअल इफ़ेक्ट इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक,https://www.standard.co.uk/business/star-wars-special-effects-firm-industrial-light-magic-expands-with-move-to-holborn-a3549501.html Star Wars special effects firm Industrial Light & Magic expands with move to Holborn Lynch Russel London Evening Standard May 26, 2017 November 23, 2017 https://www.webcitation.org/6vBPmXJj4?url=https://www.standard.co.uk/business/star-wars-special-effects-firm-industrial-light-magic-expands-with-move-to-holborn-a3549501.html November 23, 2017 live फ्रेमस्टोर,http://www.artofvfx.com/spider-man-homecoming-dominik-zimmerle-vfx-supervisor-trixter/ Spider-Man – Homecoming: Dominik Zimmerle – VFX Supervisor – Trixter Frei Vincent Art of VFX July 25, 2017 July 29, 2017 https://www.webcitation.org/6sKVDqtZ6?url=http://www.artofvfx.com/spider-man-homecoming-dominik-zimmerle-vfx-supervisor-trixter/ 29 जुलाई 2017 dead मेथड स्टूडियो,https://variety.com/2018/artisans/news/game-of-thrones-6-1202688678/ ‘Black Panther’ and ‘Jumanji: Welcome to the Jungle’ Visual Effects Houses Method and Iloura Join Forces Caranicas Peter वैराइटी February 6, 2018 February 7, 2018 https://www.webcitation.org/6x3lM9mCK?url=http://variety.com/2018/artisans/news/game-of-thrones-6-1202688678/ February 7, 2018 live वेता डिजिटल, डबल नेगेटिव, सिनेसाइट, डिजिटल डोमेन, राइज, लोला वीएफएक्स तथा परसेप्शन में तैयार किया गया।http://www.artofvfx.com/avengers-infinity-war/ Avengers: Infinity War Frei Vincent Art of VFX March 16, 2018 March 24, 2018 https://www.webcitation.org/6yARNNQ0C?url=http://www.artofvfx.com/avengers-infinity-war/ 24 मार्च 2018 dead प्रदर्शन अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में २३ अप्रैल २०१८ को रखा गया, हालांकि फिल्म को साथ साथ एल कैपितन थिएटर और ग्रॉमंस चाइनीस थिएटर में भी चलाया गया।https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-robert-downey-jrs-colorful-premiere-speech-1105320 Robert Downey Jr. Celebrates Lack of Egos at 'Avengers: Infinity War' Premiere Couch Aaron Parker Ryan द हॉलीवुड रिपोर्टर April 24, 2018 April 24, 2018 https://web.archive.org/web/20180424214024/https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/avengers-infinity-war-robert-downey-jrs-colorful-premiere-speech-1105320 24 अप्रैल 2018 live इसके बाद इसे विश्व भर के सिनेमाघरों में २७ अप्रैल को ३डी तथा आईमैक्स पर जारी कर दिया गया,http://deadline.com/2017/02/disney-films-show-imax-through-2019-new-distribution-deal-star-wars-1201938700/ Disney Films To Show On Imax Through 2019 With New Distribution Deal Lieberman David Deadline Hollywood February 22, 2017 February 22, 2017 https://www.webcitation.org/6oTt0ZsX5?url=http://deadline.com/2017/02/disney-films-show-imax-through-2019-new-distribution-deal-star-wars-1201938700/ February 23, 2017 live https://variety.com/2017/film/news/star-wars-episode-ix-release-date-jj-abrams-1202555963/ ‘Star Wars: Episode IX’ Release Date Moves to December 2019 Kroll Justin वैराइटी September 12, 2017 September 13, 2017 https://www.webcitation.org/6tS209lzT?url=http://variety.com/2017/film/news/star-wars-episode-ix-release-date-jj-abrams-1202555963/ September 13, 2017 live हालांकि कुछ चुनिंदा देशों में २५ अप्रैल से ही इसके प्रदर्शन शुरू हो गए थे।http://ew.com/movies/2018/03/01/avengers-infinity-war-release-date-week-early/ Avengers: Infinity War release date moves up a week Breznican Anthony Entertainment Weekly March 1, 2018 March 1, 2018 https://www.webcitation.org/6xbLw9QI8?url=http://ew.com/movies/2018/03/01/avengers-infinity-war-release-date-week-early/ March 1, 2018 live संयुक्त राज्य अमेरिका में यह फिल्म ४,४७४ सिनेमाघरों में दर्शायी गई, जो कि किसी डिज्नी फिल्म के लिए सबसे बड़ी प्रदर्शन थी; उन सिनेमाघरों में से ४०८ आईमैक्स थे।http://deadline.com/2018/04/avengers-infinity-war-weekend-box-office-opening-records-1202378032/ ‘Avengers: Infinity War’ All-Time Opening Record Even Higher With $258M+ Domestic, $640M+ WW – Update D'Alessandro Anthony Deadline Hollywood April 30, 2018 May 1, 2018 https://web.archive.org/web/20180501015609/http://deadline.com/2018/04/avengers-infinity-war-weekend-box-office-opening-records-1202378032/ 1 मई 2018 live भारत में यह चार भाषाओं में लगभग २,००० सिनेमाघरों पर प्रदर्शित हुई, जो कि किसी भी हॉलीवुड फ़िल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज़ थी।https://www.firstpost.com/entertainment/avengers-infinity-war-expected-to-release-in-2000-screens-in-india-unprecedented-for-any-hollywood-film-4441629.html Avengers: Infinity War expected to release in 2000 screens in India, unprecedented for any Hollywood film Pillai Sreedhar Firstpost April 22, 2018 April 23, 2018 https://www.webcitation.org/6ysz1nWRD?url=https://www.firstpost.com/entertainment/avengers-infinity-war-expected-to-release-in-2000-screens-in-india-unprecedented-for-any-hollywood-film-4441629.html 23 अप्रैल 2018 dead mdy-all फ़िल्म पहले संयुक्त राज्य में ४ मार्च को प्रदर्शित होनी थी, परंतु इसकी प्रदर्शन तिथि बाद में बदलकर २७ अप्रैल कर दी गई।http://www.newsarama.com/22573-marvel-announces-black-panther-captain-marvel-inhumans-avengers-infinity-war-films-cap-thor-3-subtitles.html Marvel Announces Black Panther, Captain Marvel, Inhumans, Avengers: Infinity War Films, Cap & Thor 3 Subtitles Siegel Lucas Newsarama October 28, 2014 October 28, 2014 https://www.webcitation.org/6TfU8mLIr?url=http://www.newsarama.com/22573-marvel-announces-black-panther-captain-marvel-inhumans-avengers-infinity-war-films-cap-thor-3-subtitles.html October 28, 2014 live http://marvel.com/news/movies/23546/marvels_the_avengers_head_into_an_infinity_war Marvel's The Avengers Head Into an Infinity War Strom Marc Marvel.com October 28, 2014 October 28, 2014 https://www.webcitation.org/6TforkqPl?url=http://marvel.com/news/movies/23546/marvels_the_avengers_head_into_an_infinity_war October 29, 2014 live अप्रैल के शुरुआत से ही फ़िल्म की कुछ दृश्य अलग अलग शहरों में फ़िल्म के समाचार संवावदाता दौरे के समय लॉस एंजेलिस प्रीमियर से पहले दिखाई जाने लगी थी। हालांकि, फिल्म के निर्देशक रूसो बंधुओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रदर्शनी में केवल फ़िल्म के कुछ भाग ही दिखाए जाएंगे।http://collider.com/avengers-infinity-war-spoilers-russo-brothers/ Russo Brothers Ask Fans Not to Spoil ‘Infinity War'; Say the True Plot Is a Secret Chitwood Adam Collider April 3, 2018 April 3, 2018 https://web.archive.org/web/20180403170003/http://collider.com/avengers-infinity-war-spoilers-russo-brothers/ 3 अप्रैल 2018 live संयुक्त राष्ट्र में इसके प्रदर्शित होने से पहले न्यूयॉर्क और ऑर्लैंडो के एएमसी थिएटर में २५ अप्रैल से ही मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की ११ फिल्में लगातार दिखाई गयी। लॉस एंजेलिस के एल कैपितन थिएटर में भी प्रदर्शन से पहले ऐसी ही एक फ़िल्म शृंखला दिखाई गयी।https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/marvel-movie-marathon-screening-avengers-infinity-war-1094580 AMC Theaters Will Host 12-Film Marvel Marathon Ahead of 'Infinity War' Shanley Patrick द हॉलीवुड रिपोर्टर March 16, 2018 March 16, 2018 https://www.webcitation.org/6xycG7Iof?url=https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/marvel-movie-marathon-screening-avengers-infinity-war-1094580 March 17, 2018 live संगीत अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (फ़िल्म एल्बम) जून २०१६ में, द अवेंजर्स के लिए संगीत देने वाले एलन सिल्वेस्ट्री, को इन्फिनिटी वॉर और उसकी अगली कड़ी में संगीत देने के लिए चुना गया।http://comicbook.com/2016/06/07/avengers-composer-alan-silvestri-to-return-for-infinity-war/ Avengers Composer Alan Silvestri To Return For Infinity War Burlingame Russ Comicbook.com June 6, 2016 June 6, 2016 https://www.webcitation.org/6i4umD5qd?url=http://comicbook.com/2016/06/07/avengers-composer-alan-silvestri-to-return-for-infinity-war/ 7 जून 2016 dead सिलवेस्ट्री ने फिल्म के लिए संगीत जनवरी २०१८ में रिकॉर्ड करना शुरू किया,https://variety.com/2017/music/news/alan-silvestri-icon-bmi-film-tv-awards-1202424162/ Alan Silvestri Receives Icon Honor at BMI Film, TV and Visual Awards Burlingame Jon वैराइटी May 11, 2017 May 13, 2017 https://www.webcitation.org/6qRO3Bw4P?url=http://variety.com/2017/music/news/alan-silvestri-icon-bmi-film-tv-awards-1202424162/ May 14, 2017 live और मार्च अंत तक पूरा कर दिया। इस फ़िल्म के संगीत पर काम करने को सिल्वेस्त्री ने एक बिल्कुल अलग अनुभव बताया, और कहा कि यह उनके "अब तक के किये गए सभी कामों से बिल्कुल अलग था।"https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/ready-player-one-what-is-james-hallidays-motivation-1098908 'Ready Player One' Composer Alan Silvestri on Its Touching Final Moments Burton Byron द हॉलीवुड रिपोर्टर April 2, 2018 April 4, 2018 https://www.webcitation.org/6yRBlmsY2?url=https://www.hollywoodreporter.com/heat-vision/ready-player-one-what-is-james-hallidays-motivation-1098908 4 अप्रैल 2018 live २३ गीतों वाली फिल्म की एल्बम को दो संस्करणों में हॉलीवुड रिकार्ड्स और मार्वल म्यूजिक द्वारा २७ अप्रैल २०१८ को डिजिटल प्रारूप में, जबकि ३ मई २०१८ को सीडी/कैसेटों में जारी किया गया था।http://filmmusicreporter.com/2018/04/26/avengers-infinity-war-soundtrack-details/ ‘Avengers: Infinity War’ Soundtrack Details Film Music Reporter April 26, 2018 April 28, 2018 https://www.webcitation.org/6z1TDXwTa?url=http://filmmusicreporter.com/2018/04/26/avengers-infinity-war-soundtrack-details/ 28 अप्रैल 2018 live परिणाम बॉक्स ऑफिस ११ जून २०१८ तक, अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर ने संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में ६५६.१ मिलियन डॉलर और अन्य क्षेत्रों में १.३४६ बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है, और इस प्रकार दुनिया भर में इसकी कुल कमाई २.००२ बिलियन डॉलर है। द फेट ऑफ द फ्यूरियस के ५४२ मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ इस फिल्म ने ६४०.५ मिलियन डॉलर का व्यापर कर सबसे बड़ा विश्वव्यापी ओपनिंग सप्ताहांत बना लिया, जबकि २५८.२ मिलियन डॉलर की घरेलू कमाई के साथ यह स्टार वार्स: द फोर्स अवेकन्स का २४८ मिलियन डॉलर का रिकॉर्ड पार कर गई।Liptak Andrew Avengers: Infinity War has pulled in $250 million for the biggest US opening to date https://www.theverge.com/2018/4/29/17298980/avengers-infinity-war-second-largest-film-to-open-in-history The Verge April 29, 2018 April 29, 2018 https://web.archive.org/web/20180501060030/https://www.theverge.com/2018/4/29/17298980/avengers-infinity-war-second-largest-film-to-open-in-history 1 मई 2018 live अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर विश्व की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, और साथ ही २०१८ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म, और यूएस तथा कनाडा क्षेत्र में पांचवीं सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। ११ दिनों में १ बिलियन डॉलर के विश्वव्यापी सकल तक पहुंचकर यह इतिहास में ऐसा करने वाली सबसे तेज़ फिल्म है। इन्हें भी देखें जुरासिक पार्क फ्रैंचाइजी राइज़ ऑफ़ द प्लैनेट ऑफ़ द एप्स हैरी पॉटर (फिल्म शृंखला) सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में