411 REFERENCE · Wikipedia
क़मीज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़मीज़पाठ=Shirt's image.|233x233पिक्सेल१९३० के दशक से चार्वेट क़मीज़ -नॉर्स्क फ़ोल्कम्यूज़ियम, ओस्लो, नॉर्वेप्रकारपरिधानसामग्रीसामग्री का उपयोग
कपास
पॉलिएस्टर
लिनेन
रेशम
ऊन
डेनिम
फ्लैनल
चंब्रेउत्पत्ति स्थलमिस्र
क़मीज़ या शर्ट (अंग्रेज़ी: shirt) शरीर के ऊपरी हिस्से (गर्दन से कमर तक) पर पहनने वाले परिधान को कहते हैं। यह शब्द मूल रूप से पुरुषों के परिधान के लिए उपयुक्त हुआ था। भारत में, पुराने काल में धोती-कुर्ता को पहना जाता था, परन्तु समय के साथ पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के कारण पतलून और कमर तक के वस्त्र क़मीज़ का चलन शुरू हुआ। कमीज़ में बटन लगे होते हैं। लेकिन कई प्रकार में जैसे टी-शर्ट में बटन नहीं होते।https://www.google.co.in/books/edition/Facebukiya_Love/G9rNDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A5%9B&pg=PA71&printsec=frontcover Facebukiya Love Bhardwaj Vinod 2020-02-03 Vāṇī Prakāśana 978-93-89563-47-4 hihttps://www.google.co.in/books/edition/Anugoonj_%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%97%E0%A5%82%E0%A4%82%E0%A4%9C/-Tk6EAAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A5%9B&pg=PT29&printsec=frontcover Anugoonj (अनुगूंज) Saxsena Bal Krishan 2021-07-27 डायमंड पॉकेट बुक्स (प्रा.) लि. 978-93-5486-115-4 en
शब्द-उत्पत्ति
हिन्दी में "क़मीज़" शब्द अरबी (قميص, qameez) मूल का है, जो फ़ारसी और उर्दू के माध्यम से आया। यह शब्द भारतीय उपमहाद्वीप में मुग़ल काल से प्रचलित हुआ, विशेषतः मुस्लिम समाज में। बाद में यह आम परिधान के रूप में स्वीकार किया गया।Barber, Elizabeth Wayland (1994). Women's Work. The first 20,000 Years, p.135. Norton & Company, New York. 0-393-31348-4
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
क़मीज़ का सबसे पुराना ज्ञात उदाहरण मिस्र की प्रथम राजवंश (लगभग ३००० ई॰पू॰) की एक क़ब्र से मिला है, जिसमें महीन लिनन से बनी एक परिष्कृत क़मीज़ पाई गई थी। इसमें कंधों और बाँहों पर सिलवटें थीं जो पहनने वाले को गति की सुविधा देती थीं।
मध्ययुग में क़मीज़ को केवल अंतर्वस्त्र के रूप में पुरुषों द्वारा पहना जाता था। महिलाओं के लिए समानांतर वस्त्र "केमीज़" या "चेमीज़" कहलाता था। १९वीं शताब्दी तक रंगीन शर्ट को निम्न वर्ग का परिधान माना जाता था, जबकि उच्च वर्ग के पुरुष श्वेत क़मीज़ पहनते थे।Shirt 2025-08-21 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Shirt&oldid=1307053022 Wikipedia en 2025-09-10
आधुनिक परिप्रेक्षय
आज शर्ट कई प्रकारों में उपलब्ध है: जैसे ड्रेस शर्ट, टी-शर्ट, पोलो शर्ट, कुर्ता-क़मीज़ आदि। यह न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी एक सामान्य परिधान बन चुका है। फैशन, कार्यस्थल, खेल और सांस्कृतिक आयोजनों में इसकी विविधता देखी जा सकती है।
अंगूठाकार|तीन प्रकार की क़मीज़|439x439पिक्सेल
औद्योगिक उत्पादन
इन्हें भी देखें
गिरेबान
टी-शर्ट
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:Pages with unreviewed translations