Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राबिदा द्वीप (गैलापागोस)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक जलसिंह माता और उसका शावक राबिदा परगैलापागोस द्वीपसमूह के राबिदा (जर्विस) द्वीप का नाम उस कॉन्वेंट के नाम पर आधारित है जहाँ कोलंबस ने अपनी प्रसिद्ध अमेरिका यात्रा पर निकलने से पहले अपने बेटे को छोड़ा था। 4.9 वर्ग किलोमीटर (1.9 वर्ग मील) क्षेत्रफल वाले इस द्वीप की अधिकतम ऊंचाई 367 मीटर (1,204 फुट) है। राबिदा पूर्वी प्रशांत महासागर में ईक्वाडोर के पश्चिमी तट से 965 किमी की दूरी पर स्थित है। राबिदा को ब्रिटिश एडमिरल जॉन जर्विस के नाम पर जर्विस द्वीप भी कहते हैं। राबिदा की रचना करने वाले लावा में निहित लोहे की उच्च मात्रा द्वीप को इसका विशिष्ट लाल रंग देता है। सफेद कपोलों वाली सुईपुच्छ बतख सागर तट के निकट एक नमकीन पानी के अनूप में रहती हैं। इसी अनूप के आसपास भूरे पेलिकन और बूबीपक्षी अपने घोंसले का निर्माण करते हैं। कुछ समय पहले तक राजहंस भी इस नमकीन पानी के अनूप के पास पाये जाते थे, लेकिन अब वो दूसरे द्वीपों पर चले गए है, जिसकी वजह राबिदा पर भोजन की कमी है। फिन्चेस की नौ प्रजातियां भी द्वीप पर पाई जाती हैं। सन्दर्भ 0.413 S 90.709 W title source:dewiki