411 REFERENCE · Wikipedia
डोएन रॉबिन्सन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डोएन रॉबिन्सन Doane Robinson.jpg 1915 में रॉबिन्सन जोना लेरॉय रॉबिन्सन 1856 10 19 स्पार्टा, विस्कॉन्सिन, यू.एस. 1946 11 27 1856 10 19 पियर, दक्षिण डकोटा, यू.एस. इतिहासकार माउंट रशमोर के लिए मूल विचार
जोना लेरॉय "डोने" रॉबिन्सन (19 अक्टूबर, 1856 – 27 नवंबर, 1946Hoover, Herbert T., & Larry J. Zimmerman (eds.). 1989. South Dakota Leaders: From Pierre Chouteau, Jr., to Oscar Howe. Vermillion: University of South Dakota Press, p. 439.) एक अमेरिकी इतिहासकार थे, जिन्हें साउथ डकोटा राज्य के आधिकारिक इतिहासकार के रूप में जाना जाता है।डोएन रॉबिन्सन https://web.archive.org/web/20240709085744/https://www.pbs.org/wgbh/americanexperience/features/rushmore-robinson/ 9 जुलाई 2024 । 15 दिसम्बर 2024 को पुन:प्राप्त. वे खासतौर पर रशमोर नेशनल मेमोरियल की कल्पना करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनका मानना था कि इस भव्य स्मारक से ब्लैक हिल्स क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
रॉबिन्सन ने साउथ डकोटा विधानमंडल में एक विधेयक पेश किया, जिसमें एक विशाल नक्काशी परियोजना के लिए स्थान की पहचान करने और प्रारंभिक धन प्राप्त करने की माँग की गई थी। उनकी प्रारंभिक योजना में नक्काशी में सिउक्स नेताओं और स्थानीय प्रसिद्ध व्यक्तियों को शामिल करना था। हालांकि उन्हें तत्काल वित्तीय सहायता नहीं मिली, फिर भी उन्हें एक उपयुक्त स्थान खोजने की अनुमति दे दी गई।
रॉबिन्सन ने शुरुआत में नीडल्स क्षेत्र का सुझाव दिया—जो अपने ऊँचे, क्षरणग्रस्त ग्रेनाइट स्तंभों के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने इस परियोजना के लिए पहले मूर्तिकार लोराडो टैफ्ट से संपर्क किया, लेकिन उस समय टैफ्ट बीमार थे और परियोजना में शामिल नहीं हो सके। रॉबिन्सन ने हार नहीं मानी और सितंबर 1924 में प्रसिद्ध मूर्तिकार गुलजॉन बोरग्लम से संपर्क किया। दोनों ने मिलकर नीडल्स का निरीक्षण किया, लेकिन बोर्ग्लम को वह स्थान पसंद नहीं आया क्योंकि वहाँ की चट्टानें नक्काशी के लिए उपयुक्त नहीं थीं और साथ ही उस स्थान का लकोटा राष्ट्र से सांस्कृतिक विवाद भी था।
अगस्त 1925 में बोर्ग्लम ने दक्षिण डकोटा की दोबारा यात्रा की और प्रस्तावित किया कि माउंट रशमोर इस परियोजना का आदर्श स्थल होगा। उस समय 69 वर्षीय डोने रॉबिन्सन इस अभियान दल में शामिल होकर पहाड़ पर चढ़े और परियोजना के वास्तविक प्रबंधक बन गए। उन्हें साउथ डकोटा के तत्कालीन अमेरिकी सीनेटर पीटर नोरबेक का समर्थन प्राप्त हुआ। अंततः 1929 में, राष्ट्रपति कॉल्विन कूलिज के कार्यकाल के अंतिम महीनों में, कांग्रेस ने परियोजना के लिए वित्त पोषण को मंजूरी दी।
यह विशाल स्मारक 1941 में पूरा हुआ। रॉबिन्सन सौभाग्यशाली रहे कि वे इस स्मारक के पूरा होने तक जीवित रहे और उन्होंने अपनी कल्पना को साकार होते हुए देखा। उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के कारण ही माउंट रशमोर आज अमेरिका का एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक स्थल बन सका।
सन्दर्भ
श्रेणी:1856 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९४६ में निधन