411 REFERENCE · Wikipedia
एसिटल्डिहाइड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एसिटल्डिहाइड (acetaldehyde) एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र CH3CH=O है। इसका आयूपीएसी नाम एथेनोल (ethanal) है। यह रंगहीन द्रव अथवा गैस अवस्था में रहता है, इसका क्वथनांक सामान्य ताप बिन्दू ही होता है। यह सबसे महत्त्वपूर्ण एल्डिहाइड है जो प्रकृति में प्रचुरता से पाया जाता है और औद्योगिक स्तर पर भी निर्माण पर्याप्त मात्रा में किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से कॉफी, ब्रेड और पक्के हुये फलों पाया जाता है।Uebelacker Michael Lachenmeier Dirk 2011-06-13 Quantitative Determination of Acetaldehyde in Foods Using Automated Digestion with Simulated Gastric Fluid Followed by Headspace Gas Chromatography Journal of Automated Methods and Management in Chemistry 2011 907317 10.1155/2011/907317 3124883 21747735 free यह पादपों द्वारा भी बनाया जाता है। यह यकृत एंजाइम एल्कोहल के वि-हाइड्रोजनन द्वारा इथेनॉल के आंशिक ऑक्सीकरण द्वारा भी निर्मित होता है। शराब सेवन के बाद चढ़ने वाले खुमार में भी इसका योगदान होता है।https://health.howstuffworks.com/wellness/drugs-alcohol/hangover4.htm How Hangovers Work: Biology of a Hangover: Acetaldehyde Lacy Perry 12 अक्टूबर 2004 health.howstuffworks.com
सन्दर्भ
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक