411 REFERENCE · Wikipedia
ला पास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ला पास (La Paz), बोलिविया की राजधानी है। यह सागरतल से 12,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। नगर चारों ओर 1,400 फुट ऊँचे कार्डिलेरा रियल पहाड़ियों से घिरा है। यह विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी है। यहाँ स्थित हवाई अड्डा विश्व का सबसे ऊँचा (13,358 फुट) अड्डा है। जलवायु समशीतोष्ण है। नगर के मध्य में प्लाज़ा मुरिला है। यहाँ एक प्रसिद्ध क्रीड़ास्थल है, जिसमें 50,000 व्यक्ति बैठ सकते हैं। यह देश का सांस्कृतिक, शैक्षिक, व्यापारिक तथा राजनीतिक केंद्र है। राष्ट्रीय संग्रहालय, पुस्तकालय तथा विश्वविद्यालय दर्शनीय है।
बाहरी कड़ियाँ
La Paz Travel Guide
Weather in La Paz
Bolivia Weekly
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ
श्रेणी:बोलिविया के नगर