411 REFERENCE · Wikipedia
अल्बर्ट श्वित्ज़र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पादरी अल्बर्ट श्वाइत्सर GBR OM 100% Bundesarchiv Bild 183-D0116-0041-019, Albert Schweitzer.jpg 1955 में श्वाइत्सर yes 1875 01 14 काइज़र्सबर्ग, अलज़ास-लोरेन, जर्मन साम्राज्य yes 1965 9 4 1875 1 14 लाम्बारेने, गबॉन जर्मनी (1919 तक) फ़्रांस (1919 से) टेओबाल्ड त्सीगलर Heinrich Julius Holtzmann Robert Wollenberg de Robert Wollenberg Robert Wollenberg ib हेलेन ब्रेस्लाउ श्विट्ज़र June 1912 1957 d Medicine musicology philosophy theology स्ट्रासबर्ग विश्वविद्यालय गेटे पुरस्कार (1928)
नोबेल शांति पुरस्कार (1952)
जेम्स कुक मेडल (1959)
लुडविग फ़िलिप अल्बर्ट श्वाइत्सर (14 जनवरी 1875 – 4 सितंबर, 1965) जर्मन धर्मशास्त्री, दार्शनिक, ऑर्गन वादक और इक्वेटोरियल अफ्रीका में मिशन डॉक्टर थे। उन्हें "राष्ट्रों के भाईचारे" के लिए किए गए प्रयासों के कारण 1952 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।Albert Schweitzer Alsatian Theologian, Philosopher & Physician Britannica https://www.britannica.com/biography/Albert-Schweitzer Encyclopedia Britannica 7 जून 2026 en
वह दर्शनशास्त्र के व्याख्याता और सेंट निकोलस चर्च में उपदेशक भी थे। उन्होंने धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उनकी पुस्तक वॉन रेइमरस ज़ू व्रेडे (1906; द क्वेस्ट ऑफ़ द हिस्टोरिकल जीसस) ने उन्हें धार्मिक अध्ययनों में एक विश्व हस्ती के रूप में स्थापित किया।
प्रारंभिक वर्ष
अल्बर्ट श्वाइत्सर का जन्म अलज़ास के एक ऐसे परिवार में हुआ था, जो पीढ़ियों से धर्म, संगीत और शिक्षा के प्रति समर्पित था। उनके पिता और नाना पादरी थे। उनके दोनों दादा-नाना कुशल ऑर्गन-वादक थे और उनके कई रिश्तेदार विद्वान व्यक्ति थे।Nobel Peace Prize 1952 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1952/schweitzer/biographical/ NobelPrize.org 7 जून 2026
श्वाइत्सर ने 1893 में स्ट्रासबर्ग विश्वविद्यालय में धर्मशास्त्र की गहन पढ़ाई शुरू की। वहाँ उन्होंने 1899 में दार्शनिक इमानुएल कांट के धार्मिक दर्शन पर शोध-प्रबंध लिखकर दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 1900 में धर्मशास्त्र में लाइसेंसिएट की डिग्री हासिल की।
1899 में उन्होंने सेंट निकोलस चर्च में उपदेश देना शुरू किया। 1901 से 1912 तक उन्होंने सेंट थॉमस थियोलॉजिकल कॉलेज में कई उच्च-स्तरीय प्रशासनिक पदों पर कार्य किया। यही वह संस्थान था, जहाँ उन्होंने अपने छात्र जीवन में भी अध्ययन किया था।
1906 में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक द क्वेस्ट ऑफ़ द हिस्टोरिकल जीसस' प्रकाशित की। इस पुस्तक में उन्होंने ऐतिहासिक यीशु के जीवन और उनके बारे में किए गए शोधों का गहन विश्लेषण किया। इसी पुस्तक के कारण अल्बर्ट श्वाइत्सर को धर्मशास्त्र के एक महान विद्वान और विचारक के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।
सन्दर्भ