411 REFERENCE · Wikipedia
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिला Gaurela-Pendra-Marwahi district छतीसगढ़ का ज़िला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही ज़िला India Chhattisgarh 22.767 81.867 inline, title छत्तीसगढ़ में स्थिति स्थापना 10 फरवरी 2020 मुख्यालय गौरेला प्रान्त छत्तीसगढ़ देश 2307.39 2011 336420 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, छत्तीसगढ़ी साक्षरता 55.92% लिंगानुपात 997 भारतीय मानक समय +05:30 https://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही ज़िला (Gaurela-Pendra-Marwahi district) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। गौरेला इसका मुख्यालय है। इस ज़िले का गठन बिलासपुर ज़िले का विभाजन कर किया गया और इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फरवरी २०२० में किया गया।"About Gaurela-Penra-Marwahi District," Government of Chhatisgarh, 2020"Bhupesh Baghel inaugurates Gaurela-Pendra-Marwahi as Chhattisgarh's 28th district," India Today, Feb 11, 2020
ज़िले का उदघाटन
10 फरवरी 2020 को यह ज़िला अस्तित्व में आया। इसका औपचारिक ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करा। घोषणा के साथ ही राज्य में 28 जिले हो गए। उदघाटन कार्यक्रम अस्थाई मुख्यालय ग्राम सेमरा के गुरूकुल में आयोजित था। 25 साल पुरानी मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने घोषणा की थी। गोंडवाना भवन में एसपी ऑफिस बनाया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, बिलासपुर सांसद अरुण साहू, मरवाही विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, कोटा विधायक रेणु जोगी व अन्य नेता शामिल हुए।
इन्हें भी देखें
गौरेला
पेन्ड्रा
मरवाही
छत्तीसगढ़ के ज़िले
बिलासपुर ज़िला, छत्तीसगढ़
सन्दर्भ
*
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के जिले