411 REFERENCE · Wikipedia
२४ जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
२४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २४वाँ दिन है। साल में अभी और ३४१ दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में ३४२)।24 जनवरी 1950 को सविधान सभा ने राष्ट्रगॉन अपनाया था
प्रमुख घटनाएँ
1947- दिमित्रियो मैक्सिमोज़ ने एथेंस में राजतंत्रीय सरकार की स्थापना की।
2008- उत्तर प्रदेश में सैनिटेशन पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित हुई। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
2010- वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। बांग्ला फिल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फिल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फिल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
1950 संविधान सभा की अंतिम बैठक
1950 डॉ.राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया
जन्म
१९२२- चार्ल्स सॉकराइड्स, अमेरिकी मनोचिकित्सक (मृ. 2005)
१९४३ -सुभाष घई, हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक
निधन
1966 - होमी जहांगीर भाभा, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जनवरी