411 REFERENCE · Wikipedia
काफ़ुए नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काफुए नदी अफ्रीका महाद्वीप की ज़ाम्बिया एक प्रमुख नदी हैं।ज़ाम्बिया की सबसे बड़ी और लंबी नदी है। यह ज़ाम्बिया के इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह जेम्बेजी नदी की प्रमुख सहायक नदी है। 50% आबादी इसी नदी के किनारे रहती है।
उदगम
यह नदी ज़ाम्बिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो की सीमा पर चिंगोला से 150 किमी दूर उत्तर पश्चिम से निकलती है।
नदी की लम्बाई (किलोमीटर मे)
1600 किमी
अपवाह तन्त्र
इसका बेसिन क्षेत्र करीब 155000 वर्ग किमी है।यह नदी पठार से उतरकर कॉपरबेल्ट क्षेत्र के तंग घाटियों से होकर बहती है। फिर नदी दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अफ्रीका के सबसे दूसरे सबसे पार्क काफुए राष्ट्रीय पार्क में प्रवेश करती है। इस पार्क में दो सहायक नदियां लुंगा और लुफुपा मिल जाती है। यहाँ पर बाँध बनाकर बिजली और सिंचाई के इस्तेमाल हो रहा है। आगे नदी लुकांगा दलदल में पहुंचती है। नदी आगे जाते हुए इतेज़ी- तेज़ी गैप से गुजरती है।यहाँ बांध बनाया गया है। नदी पूर्व की ओर काफुए के चपटे सपाट मैदानों में पहुँच जाती है। यहाँ पर विभिन्न प्रजाति के पक्षी पाये जाते है।
सहायक नदियां
लुंगा और लुफापा नदी
मुहाना
यह नदी चिरुन्दु कस्बे के निकट जेम्बेजी नदी से मिल जाती है।
श्रेणी:अफ़्रीका की नदियाँ
श्रेणी:ज़ाम्बिया की नदियाँ