411 REFERENCE · Wikipedia
भानुभक्तीय रामायण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भानुभक्त आचार्य नेपाली नेपाल धर्म साझा प्रकाशन 9789993325970 256 भानुभक्तको रामायण ne
भानुभक्तीय रामायण या सामान्य तौर पर रामायण वाल्मीकीय रामायण का आदिकवि भानुभक्त आचार्य द्वारा अनुदित संस्करण है।http://www.academia.edu/download/34184827/Bhanubhakta.pdf Bhanubhakta Ramayana भानुभक्तीय रामायण ऐकडेमिया 28 फ़रवरी 2022मई 2022 InternetArchiveBot यह आचार्य की मृत्यु के बाद 1887 में अपने पूर्ण रूप में प्रकाशित हुआ था। इसे नेपाली में प्रकाशित पहला महाकाव्य माना जाता है और इसीलिए इसमें उपयुक्त लय को भानुभक्तीय लय का नाम दिया गया है।https://www.business-standard.com/article/pti-stories/english-translation-of-bhanubhakta-s-ramayana-released-116062700412_1.html English translation of Bhanubhakta's 'Ramayana' released भानुभक्त के 'रामायण' का अंग्रेज़ी अनुवाद प्रकाशित बिज़नेस स्टैंडर्ड इंडिया 27 जून 2016 बिज़नेस स्टैंडर्ड प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया नेपाली भाषा के पहले महाकाव्य निर्माण करनेवाले व्यक्ति के तौर पर परिचित भानुभक्त को इसीलिए नेपाल के आदिकवि की उपाधि दी गई है।
पृष्ठभूमि
इस किताब के प्रकाशन को नेपाल में हिंदू धर्म के प्रजातंत्रीकरण में उठाया गया पहला क़दम माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से आम जनता को अपनी मातृभाषा में हिंदू इतिहास के दो स्तंभों में से एक की पहुँच प्राप्त हुई, जिसकी वजह से धर्म ग्रंथों की शिक्षा और व्याख्या में ब्राह्मण पंडितों के नायकत्व पर रोक लगा।https://kathmandupost.ekantipur.com/news/2014-07-14/a-peoples-history.html A people's history जन इतिहास काठमांडू पोस्ट 28 फ़रवरी 2022 3 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20180703231129/http://kathmandupost.ekantipur.com/news/2014-07-14/a-peoples-history.html deadhttps://kathmandupost.ekantipur.com/news/2018-02-19/the-democratization-of-the-nepali-language.html The democratization of the Nepali language नेपाली भाषा का प्रजातंत्रीकरण काठमांडू पोस्ट 28 फ़रवरी 2022 24 जून 2019 https://web.archive.org/web/20190624160517/http://kathmandupost.ekantipur.com/news/2018-02-19/the-democratization-of-the-nepali-language.html dead दूसरी ओर, कई लोग नेपाल में अन्य भाषाओं के बजाय नेपाली भाषा और साहित्य के नायकत्व स्थापित करवाने में निर्वाहित भूमिका को कारण बताते हुए इस किताब की निंदा करते हैं। यह किताब और इसके रचयिता को नेपाल के बाहर भी नेपाली समुदायों में उच्च दर्जा दिया जाता है।
विकास और प्रकाशन इतिहास
भानुभक्तीय रामायण यहाँ-वहाँ थोड़े बदलाव के सिवा अधिकांश तौर पर वाल्मीकीय रामायण से अनुवाद किया गया है। आचार्य ने 1844 तक बालकांड का अनुवाद और 1853 तक युद्धकांड और उत्तरकांड का अनुवाद समाप्त कर लिया था। 1869 में आचार्य की मृत्यु हुई। 1887 में संपूर्ण भानुभक्तीय रामायण का प्रकाशन हुआ।
रूपांतरण
भानुभक्तीय रामायण अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 1990 के दशक में सुबह के धार्मिक प्रसारण के तौर पर रेडियो नेपाल में महाकाव्य का प्रसारण किया जाता था। उसी दशक में म्यूज़िक नेपाल ने भी इसका श्रव्य सार्वजनिक किया। महाकाव्य के विभिन्न अंशों को ख़ुद की कविताओं के तौर पर नेपाली भाषा और साहित्य से संबंधित किताबों में समावेश किया गया है।
इन्हें भी देखें
रामायण
मुनामदन
माधवी
बाहरी कड़ियाँ
भानुभक्तको रामायण (भानुभक्त की रामायण ; आई०आई०टी० कानपुर)
सन्दर्भ
श्रेणी:नेपाली साहित्य
श्रेणी:नेपाली किताबें
श्रेणी:नेपाली धर्म ग्रंथ
श्रेणी:रामायण