411 REFERENCE · Wikipedia
एल्ब्यूमिन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीरम एल्ब्यूमिन सीरम एल्ब्यूमिन कुल Human albumin.jpg 200 मानव अल्ब्यूमिन की रिबन संरचना PF00273 CL0282 IPR014760 SM00103 PS51438 1ao6 1ao6, 1bj5, 1bke, 1bm0, 1e78, 1e7a, 1e7b, 1e7c, 1e7e, 1e7f, 1e7g, 1e7h, 1e7i, 1gni, 1gnj, 1h9z, 1ha2, 1hk1, 1hk2, 1hk3, 1hk4, 1hk5, 1j78, 1j7e, 1kw2, 1kxp, 1lot, 1ma9, 1n5u, 1o9x, 1tf0, 1uor, 1ysx, 2bx8, 2bxa, 2bxb, 2bxc, 2bxd, 2bxe, 2bxf, 2bxg, 2bxh, 2bxi, 2bxk, 2bxl, 2bxm, 2bxn, 2bxo, 2bxp, 2bxq, 2i2z, 2i30, 2vdb, 2vue, 2vuf, 3b9l, 3b9m
अल्ब्यूमिन एक प्रकार का प्रोटीन है। यह सांद्र लवण घोलों (कन्सन्ट्रेटेड सॉल्ट सॉल्यूशन) में धीमे-धीमे घुलता है और फिर उष्ण कोएगुलेशन होने लगता है। एल्ब्यूमिन वाले पदार्थ, जैसे अंडे की सफ़ेदी, आदि को एल्ब्यूमिनॉएड्स कहते हैं।एल्बुमिन https://web.archive.org/web/20180907221451/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-120216.html 7 सितंबर 2018 । हिन्दुस्तान लाइव। १ जून २०१० प्रकृति में विभिन्न तरह के एल्बुमिन पाए जाते हैं। अंडे और मनुष्य के रक्त में पाए जाने वाले एल्बुमिन को सबसे अधिक पहचाने मिली है। यह मानव शरीर में कई महत्त्वपूर्ण कार्य करता है। यह विभिन्न प्रकार के पौधों और जंतुओं का रचनात्मक अवयव हैं।
अंगूठाकार|200px|अंडे की सफेदी में अल्ब्यूमिन होता है।
एल्बुमिन वास्तव में एक गोलाकार प्रोटीन होता है। इसकी संरचना खुरदरी और गोल होती है। इसके अणु जल के संग एक घोल तैयार करते हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के पदार्थ होते हैं। मांसपेशियों में पाए जाने वाले प्रोटीन रेशेदार होते हैं। इनकी संरचना अलग तरह की होती है और ये पानी में नहीं घुलते हैं। एल्बुमिन मनुष्य के शरीर में जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण घटक होते हैं। ये वसामय ऊतकों से शरीर में महत्वपूर्ण अम्लों का निर्माण करते हैं। ये शारीरिक क्रिया को नियंत्रित कर रक्त में हार्मोन और अन्य पदार्थो के परिसंचालन में सहयोग देते हैं। शरीर में इनका अभाव होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। रोगियों के शरीर में इसकी अपेक्षित कमी के लक्षण होने पर चिकित्सक कई बार एल्बुमिन के परीक्षण का परामर्श भी देते हैं। अंडे के सफेद हिस्से में पाए जाने वाले एल्बुमिन को ओवल्बुमिन कहते हैं। गर्म करने पर एल्बुमिन और प्रोटीन जम जाते हैं। इस गुण के कारण ये पकाने में अच्छे होते हैं। इसी कारण से अंडा जल्दी उबलता है। इसमें पाया जाने वाला एल्बुमिन दूसरे तत्वों को शुद्ध करने के लिए भी काम लाया जाता है। इसे सूप बनाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। पकाए जाने पर प्रोटीन फैल जाते हैं और इनकी संरचना में बदलाव आता है। ओवल्बुमिन इस स्थिति में आंशिक रूप से फैलते हैं, जिससे इन पर एक सतह बन जाती है। इसे अधिक गर्म करने पर उसकी वास्तविक संरचना नष्ट हो जाती है।
प्रकार्य
अल्ब्यूमिन रक्त प्लाज़्मा का मुख्य घटक है; यह रक्त में जल, कैटायन (जैसे Ca2+, Na+ और K+), वसा अम्ल, हार्मोन, बिलिरूबिन और अन्य ड्रग्स को बांध कर रखता है। इसका प्रमुख काम रक्त के कोलॉएडियल ऑस्मोटिक दबाव का नियमन करना भी है। अल्फा फीटोप्रोटीन (अल्फ़ा-फीटोग्लोब्युलिन) एक भ्रूणीय प्लाज़्मा प्रोटीन होता है जो उसके विभिन्न कैटायनों को बांध कर रखता है।
संरचना
मानव सीरम अल्ब्यूमिन की त्रिआयामी संरच्ना एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफ़ी द्वारा २.८ Å के विश्लेषण स्तर की खोज अभी जारी है। एचई एक्सएम, कार्टर डीसी एटोमिक स्ट्रक्चर एण्ड कैमिस्ट्री ऑफ ह्यूमन सीरम एल्ब्यूमिन नेचर ३५८ ६३८३ २०९-१५ १९९२ जुलाई 1630489 10.1038/358209a0 अल्ब्यूमिन में तीन होमोलॉगस डोमेन होते हैं, जो एक हृदयाकार अणु बनाते हैं। प्रत्येक डोमेन दो उप-डोमेनों का संयोजन होता है। इन उप-डोमेनों की समान अवसंरचना होती है। संरचना के आधार पर देखें तो सभी सीरम एल्ब्यूमिन समाण होते हैं, प्रत्येक डोमेन में ५ या ६ आंतरिक डाईसल्फ़ाइड बंध होते हैं, जैसा कि इस आरेख में दिखाया गया है:
विशेष
प्याज के डंठल में जल की मात्रा अधिक रहती है तथा खनिज लवण और वसा का भी समावेश होता है। इसके बीजों में रंगहीन, गुणकारी व स्वच्छ तेल होता है, जिसमें गंधक, एल्ब्यूमिन, चूर्णक व अम्ल आदि का समावेश होता है। यह तेल उड़नशील होता है और यही पदार्थ प्याज खाते में सांस के साथ जब शरीर से बाहर निकलता है तो मुंह से दुर्गंध आने लगती है। शर्मा
राजीव
प्रकृति द्वारा स्वास्थ्य प्याज और लहसुन
http://pustak.org/bs/home.php?bookid=3487
अजिल्द
०२
२००५
फरवरी
डायमंड पॉकेट बुक्स
ISBN 81-288-0914-8
3487
६३
जून 2020 InternetArchiveBot आयुर्वेद शास्त्र में आंवला को उच्च कोटि का रसायन माना गया है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी के साथ ही गैलिक एसिड, टैनिक एसिड, एल्ब्यूमिन, सेलुलोज और खनिज द्वव्य (मुख्य रूप से कैल्शियम) भी अच्छी मात्रा में पाये जाते हैं।बहुपयोगी फल आंवलाजून 2020 InternetArchiveBot |राष्ट्रीय सहारा। १५ नवम्बर २००९
पिछले दिनों अमरीका की एक कंपनी ने जैवप्रौद्योगिकी द्वारा धान की एक किस्म तैयार की है, जिसमें मानव दूध में पाये जाने वाले प्रोटीन पाए जाएंगे। अमेरिका के कृषि विभाग ने इसे मान्यता भी दे दी है। ये किस्म अमेरिकी कंपनी वेद्रिया बायोसाइन्स ने तैयार की है। इसकी विशेषता है कि इसके बीज में लायसोजाइम, लैक्टोफोरिन और मानव सीरम का एल्ब्यूमिन पाया जाता है। ये तीनों पदार्थ औषधीय गुणों वाले हैं और मानव दूध में पाये जाते हैं।खेतों में उगेगी मानव प्रोटीन https://web.archive.org/web/20100506025520/http://ts.samwaad.com/2009_07_01_archive.html 6 मई 2010 । सामवाद। २३ जुलाई २००९
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Albumin
Albumins
अल्ब्यूमिन जालस्थल
IPR014760
श्रेणी:रक्त प्रोटीन
ए
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना