Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कृतिदेव (फॉण्ट)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कृतिदेव एक नॉन-यूनिकोड भारतीय भाषायी फॉण्ट श्रृंखला है। यह डीटीपी तथा ग्राफिक्स के कार्य में बहुतायत में उपयोग होता है। कृतिदेव हिन्दी के अतिरिक्त गुरुमुखी, गुजराती, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया आदि लिपियों हेतु उपलब्ध है। कृतिदेव लेआउट विभिन्न लिपियों हेतु कृतिदेव कुंजीपटल लेआउट के स्क्रीनशॉट निम्न हैं। चित्रों को स्पष्ट रूप से देखने हेतु उन पर क्लिक करें। कृतिदेव फॉण्ट में टाइप करना यूनिकोड के आने के बाद भी ग्राफिक्स आदि संबंधी कार्यों के लिये कृतिदेव बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा जो सॉफ्टवेयर इण्डिक यूनिकोड का समर्थन नहीं करते (जैसे फोटोशॉप, पेजमेकर आदि) उनके लिये भी यह उपयोगी है। कृतिदेव मूल रूप से रेमिंगटन कीबोर्ड लेआउट में है। यदि आपको रेमिंगटन आती है तो आप बिना किसी अलग टूल के केवल फॉण्ट चुनकर कृतिदेव में टाइप कर सकते हैं। यदि आप रेमिंगटन नहीं जानते तो आपको पहले किसी अन्य टूल में कृतिदेव से टाइप करके फिर उसे अपनी ऍप्लीकेशन जिसमें आप कार्य कर रहे हैं, पेस्ट करना होगा। फोनेटिक के प्रयोक्ताओं के लिये हिन्दीपैड एक ऐसा औजार है। इन औजारों में कृतिदेव में टाइप करने के बाद आप उस टैक्स्ट को कॉपी करके वाँछित ऍप्लीकेशन में पेस्ट कर सकते हैं। इन्स्क्रिप्ट के प्रयोक्ता ई-पण्डित आइऍमई नामक निःशुल्क टाइपिंग टूल द्वारा किसी भी ऍप्लिकेशन में सीधे कृतिदेव में टाइप कर सकते हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें क्लिप फॉण्ट (Clip font) हिन्दीपैड रेमिंगटन (हिन्दी कुंजीपटल) चाणक्य (फॉण्ट) बाहरी कड़ियाँ क्रुतिदेव को यूनिकोड में बदलें श्रेणी:हिन्दी फॉण्ट श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग