411 REFERENCE · Wikipedia
कुकुरमुत्ता (कवक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कुकुरमुत्ता (कवक)
right|thumb|300px|Agaricus bisporus : विश्व में सर्वाधिक उत्पादित एवं सर्वाधिक लोकप्रिय मशरूम
thumb|200px|सूखी हुयी खुंबियां
कुकुरमुत्ता कवक से बना एक मांसल, बीजाणु-युक्त फलने वाला पिण्ड है जो प्रायः जमीन के ऊपर पैदा होता है और भोजन का अच्छा स्रोत है। ये अनेकों आकार-प्रकार के होते हैं। इन्हें हिन्दी में 'छत्रक', 'खुम्ब' या 'खुम्भी' 'सुक्कर' 'भुछत्र' 'भुछत्री' भी कहते हैं। इसे छत्तीसगढ मे फुटु और पिहिरी कहते है।
अनुकूल तापमान
मशरूम की विभिन्न प्रजातियों को उगाने हेतु तापमान आवश्यकता निम्नलिखित है। कुछ प्रमुख खाद्य मशरूम के लिय अनुकूल तापमान:
क्रमांक मशरूम के वैज्ञानिक नाम प्रचलित नाम अनुकूलतम तापमान, बीज फैलाव हेतु (सेल्सियस) अनुकूलतम तापमान, फलन हेतु (सेल्सियस) 1 एगेरिकस बाइसपोरस श्वेत बटन मशरूम 22-25 14-18 2 एगेरिकस बाइटॉरकिस ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम 28-30 25 3 ऑरिकुलेरिया प्रजाति ब्लैक इयर मशरूम 20-34 12-30 4 लेन्टीनुला इडोड्स शिटाके मशरूम 22-27 15-20 5 प्लूरोटस इरिन्जाई काबुल ढींगरी 18-22 14-18 6 प्लूरोटस फ्लेविलेटस ढींगरी मशरूम 25-30 22-26 7 प्लूरोटस फ्लोरिडा ढींगरी मशरूम 25-30 18-22 8 प्लूरोटस सजोर-काजू ढींगरी मशरूम 25-32 22-26 9 वॉल्वेरियेला वॉल्वेसिया पराली मशरूम 32-34 28-32 10 कैलोसाईबी इंडिका दूधिया मशरूम 25-30 30-35
उपर्युक्त सारणी में दिये गये विभिन्न प्रकार की मशरूम प्रजातियों की वानस्पतिक वृद्धि (बीज फैलाव) व फलनकाय (फलन) अवस्था के लिये अनुकूल तापमानों को देखने से यह स्पश्ट हो जाता है कि मशरूम को कृषि फसलों की भांति फेरबदल कर चक्रों में उगाया जा सकता है। जैसे मैदानी भागों व कम उँचाई पर स्थित पहाड़ी भागों में शरद ऋतु में श्वेत बटन मशरूम, ग्रीश्म ऋतु में ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम व ढींगरी तथा वर्शा ऋतु में पराली मशरूम व दूधिया मशरूम।
भारत के मैदानी भागों में श्वेत बटन मशरूम को शरद ऋतु में नवम्बर से फरवरी तक, ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम को सितम्बर से नवम्बर व फरवरी से अप्रैल तक, काले कनचपडे़ मशरूम को फरवरी से अप्रैल तक, ढींगरी मशरूम को सितम्बर से मई तक, पराली मशरूम को जुलाई से सितम्बर तक तथा दूधिया मशरूम को फरवरी से अप्रैल व से सितम्बर तक उगाया जा सकता है।
मध्यम उंचाई पर स्थित पहाड़ी स्थानों में श्वेत बटन मशरूम को सितम्बर से मार्च तक, ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम को जुलाई से अगस्त तक व मार्च से मई तक, षिटाके मशरूम को अक्टूबर से फरवरी तक, ढिंगरी मशरूम को पूरे वर्ष भर, काले कनचपड़े मशरूम
को मार्च से मई तक तथा दूधिया मशरूम को अप्रैल से जून तक उगाया जा सकता है।
अधिक उंचाई पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में श्वेत बटन मशरूम को मार्च से नवम्बर तक, ढिंगरी मशरूम को मई से अगस्त तक तथा षिटाके मशरूम को दिसम्बर से अप्रैल तक उगाया जा सकता है।
गैलरी
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
खाद्य खुम्ब
पुआल मशरूम
श्वेत बटन खुम्ब
बाहरी कड़ियाँ
कुकुरमुत्तों की पहचान में सहायक, सिमोन्स रॉक कॉलेज
रो़जर के कुकुरमुत्ते
जंगली खुंबियों की ऑनमाइन प्रदर्शिका
राष्ट्रीय कुकुरमुत्ता अनुसंधान संस्थान-भारत (NRCM)
कुकुरमुत्ता विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय सोसायटी
प्रशांत पश्चिमोत्तर ऑनलाइन कवक जर्नल
The Mushrooms Will Survive Us
श्रेणी:सूक्ष्मजैविकी
श्रेणी:कवक
श्रेणी:कवक-विज्ञान
श्रेणी:शाकाहारी खाना