411 REFERENCE · Wikipedia
हनुमान चालीसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हनुमान चालीसा एक काव्यात्मक कृति है, जो हिंदू देवता हनुमान को समर्पित है। इसके रचयिता गोस्वामी तुलसीदास हैं, जिन्होंने इसे 16वीं शताब्दी में अवधी भाषा में लिखा था। इस कृति में हिंदू देवता राम के परम भक्त हनुमान के गुणों, पराक्रम और निर्मल चरित्र का चालीस चौपाइयों में वर्णन किया गया है।
== स्वरूप ==
हनुमान चालीसा में पवनपुत्र हनुमान की स्तुति की गई है। 'चालीसा' शब्द से अभिप्राय 'चालीस' (40) का है क्योंकि इस स्तुति में 40 छन्द हैं (परिचय के २ दोहों को छोड़कर)। हनुमान चालीसा को भक्त तुलसीदास जी द्वारा लिखा गया है।
== धार्मिक महत्व ==
हनुमान चालीसा विशेष रूप से उत्तर भारत में लोकप्रिय है। सनातन धर्म में हनुमान को वीरता, भक्ति और साहस की प्रतिमूर्ति माना जाता है। शिव के रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान को बजरंगबली, पवनपुत्र, मारुतीनन्दन, केसरी नन्दन, महावीर आदि नामों से भी जाना जाता है। हिन्दू ग्रंथों के अनुसार हनुमान अजर-अमर हैं। हिन्दू मान्यता है कि हनुमान का प्रतिदिन ध्यान करने और उनके मन्त्र जाप करने से मनुष्य के सभी भय दूर होते हैं।
हिन्दू धर्म में मंगलवार एवं शनिवार बजरंगबली के दिन माने जाते हैं। मान्यता है कि हनुमान भक्तों पर शनिदेव भी कृपा बरसाते हैं तथा शनिवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ने से शनि साढ़ेसाती और ढैया का प्रकोप कम होता है।
हनुमान चालीसा के लेखन का श्रेय तुलसीदास को दिया जाता है, जो 16वीं सदी के एक हिंदू कवि, संत और दार्शनिक थे। उन्होंने भजन के अंतिम श्लोक में अपने नाम का उल्लेख किया है। हनुमान चालीसा के 39वें श्लोक में कहा गया है कि जो कोई भी हनुमान जी की भक्ति के साथ इसका जप करेगा, उस पर हनुमान जी की कृपा होगी। हिंदुओं की मान्यता है कि चालीसा का जाप गंभीर समस्याओं में हनुमान जी के दिव्य हस्तक्षेप का आह्वान करता है।
हनुमान चालीसा हिंदू धर्म के सर्वाधिक लोकप्रिय और व्यापक रूप से पाठ किए जाने वाले स्तोत्रों में से एक है। हनुमान के प्रति समर्पण, साहस, भक्ति और आत्मिक शक्ति की अभिव्यक्ति के रूप में हनुमान चालीसा का विशेष महत्व माना जाता है।
हिंदू परंपरा में मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से भगवान हनुमान को समर्पित दिन माना जाता है।
== लोकप्रिय संगीत ==
हनुमान चालीसा सबसे महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक ग्रंथों में से एक है और कई लोकप्रिय भजन, शास्त्रीय और लोक गायकों द्वारा गाया गया है। हरिओम शरण के स्वर में, मूल रूप से १९७४ में ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया था और १९९५ में सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज द्वारा फिर से जारी किया गया था, जो कि उत्तरी भारत के मंदिरों और घरों में बजाया जाता है।
हनुमान चालीसा गाने वाले लोकप्रिय गायकों में कर्नाटक गायक एम एस सुब्बुलक्ष्मी, साथ ही लता मंगेशकर, महेंद्र कपूर, एस पी बालासुब्रह्मण्यम, शंकर महादेवन, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, सुखविंदर सिंह, सोनू निगम, और उदित नारायण शामिल हैं।
== इतिहास ==
गोस्वामी जी ने अवधी भाषा में हनुमान चालीसा लिखी।
== चौपाई ==
== इन्हें भी देखें ==
हनुमान
गोस्वामी तुलसीदास
अवधी
रामचरितमानस
== सन्दर्भ ==