Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टेक्निऑन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टेक्निऑन - इजरायल प्रौद्योगिकी संस्थान (हिब्रू: הטכניון - מכון לישראל טכנולוגי) इसराइल के हाइफ़ा में स्थित एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना मूलतः 1912 ई में की गयी थी जब इसराइल उस्मानी साम्राज्य के आधीन था। टेक्निऑन, इजराइल का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय विज्ञान और इंजिनियरी के क्षेत्र में वास्तुशिल्प, आयुर्विज्ञान, औद्योगिक प्रबन्धन, और शिक्षाशास्त्र आदि में डिग्री प्रदान करता है। इस विश्वविद्यालय में १९ शैक्षणिक विभाग, ६० शोध केन्द्र, और १२ सम्बद्ध शैक्षिक अस्पताल हैं। अपनी स्थापना से लेकर अब तक इस संस्थान ने १ लाख से अधिक डिग्रियाँ प्रदान की हैं। टेक्निऑन के ५६५ शैक्षणिक सदस्यों में ३ नोबेल पुरस्कार विजेता भी हैं जिन्हें रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इसके वर्तमान अध्यक्ष यूरी सिवन हैं। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == रामानुजन मशीन, जिसे इसी संस्थान के छात्रों और शैक्षणिक सदस्य ने विकसित किया है। == बाहरी कड़ियाँ == टेक्निऑन का जालघर