Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीरज शेखर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीरज शेखर सिंह (जन्म 10 नवंबर 1968) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। == प्रारंभिक जीवन == उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी में हुआ । वो एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और दूजा देवी के बेटे हैं। == राजनीतिक जीवन == 29 दिसंबर 2007 को उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के कारण हुये उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बलिया निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में भाग लिया और 295000 से अधिक मत प्राप्त करके जीते। वर्ष 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए वो पुनः इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये। हालांकि वर्ष 2014 के आम चुनाव में वो भरत सिंह से हार गये। वर्ष 2014 में ही वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्य सभा सांसद चुने गये। वर्ष 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उसी दिन वो भाजपा से राज्य सभा के लिए चुने गये और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। == व्यक्तिगत जीवन == उन्होंने सुषमा शेखर से शादी की और उनके 2 बच्चे हैं। == सन्दर्भ ==