411 REFERENCE · Wikipedia
चौसा, बक्सर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चौसा Chausa चौसा India Bihar 25.508 83.895 inline, title बिहार में स्थिति ज़िला बक्सर ज़िला प्रान्त बिहार देश 9011 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी पिनकोड 802114 दूरभाष कोड 06183
चौसा (Chausa) भारत के बिहार राज्य के बक्सर ज़िले में स्थित एक गाँव है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810
परिचय
चौसा का परिचय महरिष च्यवन मुनि के नाम से होता है। यह गंगा नदी के किनारे बसा एक छोटा-सा कस्बा है। 27 जून 1539 ई. को इस स्थान पर हुमायूँ और शेरशाह सूरी के बीच चौसा का युद्ध हुआ था। हुमायूँ बुरी तरह पराजित हुआ और उसे अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वह अपने घोड़े के साथ गंगा में कूद पड़ा और एक भिश्ती की मदद से डूबने से बच गया। चौसा के युद्ध के बाद शेरशाह बंगाल और बिहार का सुल्तान बन गया और उसने 'सुल्तान- ए-आदिल' की उपाधि धारण की। /(8209971252)
शिक्षा
चौसा में प्राथमिक विद्यालय के अलावा जूनियर हाईस्कूल, आदर्श उच्च विद्यालय, कन्या उच्च विद्यालय भी है।
बाज़ार
चौसा में लकड़ियां का बड़ा बाजार है यहां पर दरवाजे चौखट, चौकी/तख्त, बिकते हैं। चौसा में ईंट के भट्ठे भी है। भवन निर्माण की सभी सामग्री यहां पर मिल जाता है। कपड़े की भी अच्छी-अच्छी दुकाने है। चौसा गांव में पशुओं का मेला लगता है जहां पर मुख्यत: गाय व भैंस की खरीद बिक्री होती है। पशु मेला सप्ताह में एक दिन बुधवार लगता है। होली के अगले दिन यहां पर गदहा का मेला भी लगता है। मेला के पास ही चौसा प्रखंड तथा पुलिस थाना भी स्थित है।
बैंक व पोस्ट आफिस
चौसा में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। जो देवी जी/भगत जी के मकान के उपरी तल से संचालित होता है। चौसा में भारतीय डाक विभाग का पोस्ट आफिस है।जो बारे मोड़ स्थित रमाशंकर पांडेय (शिक्षक) के मकान में सहायक डाकघर की शाखा है।जिसका पिनकोड 802114 है।
नहर
चौसा में महादेवा घाट के पास गंगा पम्प नहर है। वर्तमान समय में महादेव घाट पर भरत पाण्डे व ग्राम वासियों के सहयोग से गंगा आरती का भी आयोजन किया जा रहा है।
परिवहन
चौसा जाने के लिए जिला मुख्यालय बक्सर से सभी प्रकार के वाहन उपलब्ध है। चौसा में रेलवे स्टेशन भी है। यहाँ से बक्सर 10 किमी, पटना 145 किमी, वाराणसी 124 किमी और आरा 88 किमी दूर है।
इन्हें भी देखें
चौसा का युद्ध
बक्सर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बक्सर जिला
श्रेणी:बिहार के गाँव
श्रेणी:बक्सर ज़िले के गाँव