411 REFERENCE · Wikipedia
क्रम-विकास से परिचय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Introduction to evolution मार्च 2016
क्रम-विकास
thumb|280px|"कशेरुकी जन्तुओं का जीवाश्मविज्ञानी वंश वृक्ष", एर्न्स्ट हेक्केल की १९१० में प्रकाशित पुस्तक "मानव का क्रम-विकास" (The Evolution of Man) के पाँचवे संस्करण से लिया गया है। जातियों के क्रम-वैकासिक इतिहास की तुलना एक वृक्ष से की गयी है, जिसमें एक तने से अनेक शाखाएं निकलती हैं। हालाँकि हेक्केल का यह वृक्ष थोड़ा पुराना और अप्रचलित हो गया है, पर ये उन मुख्य सिद्धांतों को स्पष्ट कर देता है जिन्हें ज्यादा जटिल आधुनिक रेखा-चित्र धुंधला कर देते हैं।
क्रम-विकास किसी जैविक आबादी के आनुवंशिक लक्षणों के पीढ़ियों के साथ परिवर्तन को कहते हैं। जैविक आबादियों में जैनेटिक परिवर्तन के कारण अवलोकन योग्य लक्षणों में परिवर्तन होता है। जैसे-जैसे जैनेटिक विविधता पीढ़ियों के साथ बदलती है, प्राकृतिक वरण से वो लक्षण ज्यादा सामान्य हो जाते हैं जो उत्तरजीवन और प्रजनन में ज्यादा सफलता प्रदान करते हैं।
पृथ्वी की उम्र लगभग ४.५४ अरब वर्ष है।http://pubs.usgs.gov/gip/geotime/age.html Age of the Earth July 9, 2007 United States Geological Survey 2015-05-29 https://web.archive.org/web/20051223072700/http://pubs.usgs.gov/gip/geotime/age.html 23 दिसंबर 2005 live Dalrymple 2001 205–221Manhesa Gérard Allègre Claude J. :en:Claude Allègre Dupréa Bernard Hamelin Bruno May 1980 Lead isotope study of basic-ultrabasic layered complexes: Speculations about the age of the earth and primitive mantle characteristics https://archive.org/details/sim_earth-and-planetary-science-letters_1980-05_47_3/page/370 Earth and Planetary Science Letters Amsterdam, the Netherlands Elsevier 47 3 370–382 1980E&PSL..47..370M 10.1016/0012-821X(80)90024-2 0012-821X
जीवन के सबसे पुराने निर्विवादित सबूत ३.५ अरब वर्ष पुराने हैं।Schopf J. William :en:J. William Schopf Kudryavtsev Anatoliy B. Czaja Andrew D. Tripathi Abhishek B. October 5, 2007 Evidence of Archean life: Stromatolites and microfossils https://archive.org/details/sim_precambrian-research_2007-10-05_158_3-4/page/141 Precambrian Research Amsterdam, the Netherlands Elsevier 158 141–155 3–4 10.1016/j.precamres.2007.04.009 0301-9268Schopf J. William June 29, 2006 Fossil evidence of Archaean life Philosophical Transactions of the Royal Society B London Royal Society 361 1470 869–885 10.1098/rstb.2006.1834 0962-8436 16754604 1578735Raven Johnson 2002 68
ये सबूत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में ३.५ वर्ष पुराने बलुआ पत्थर में मिले माइक्रोबियल चटाई के जीवाश्म हैं।Borenstein Seth November 13, 2013 Oldest fossil found: Meet your microbial mom http://apnews.excite.com/article/20131113/DAA1VSC01.html Excite Yonkers, NY Mindspark Interactive Network Associated Press 2015-05-30 https://web.archive.org/web/20150629230719/http://apnews.excite.com/article/20131113/DAA1VSC01.html 29 जून 2015 live Pearlman Jonathan November 13, 2013 'Oldest signs of life on Earth found' http://www.telegraph.co.uk/news/science/science-news/10445788/Oldest-signs-of-life-on-Earth-found.html डेली टेलीग्राफ London Telegraph Media Group 2014-12-15 https://web.archive.org/web/20141216062531/http://www.telegraph.co.uk/news/science/science-news/10445788/Oldest-signs-of-life-on-Earth-found.html 16 दिसंबर 2014 live Noffke Nora Christian Daniel Wacey David Hazen Robert M. Robert Hazen November 16, 2013 Microbially Induced Sedimentary Structures Recording an Ancient Ecosystem in the ca. 3.48 Billion-Year-Old Dresser Formation, Pilbara, Western Australia Astrobiology New Rochelle, NY Mary Ann Liebert, Inc. 13 12 1103–1124 2013AsBio..13.1103N 10.1089/ast.2013.1030 1531-1074 3870916 24205812
जीवन के इस से पुराने, पर विवादित सबूत ये हैं: १) ग्रीनलैंड में मिला ३.७ अरब वर्ष पुराना ग्रेफाइट, जो की एक बायोजेनिक पदार्थ हैOhtomo Yoko Kakegawa Takeshi Ishida Akizumi Nagase Toshiro Rosing Minik T. 3 January 2014 Evidence for biogenic graphite in early Archaean Isua metasedimentary rocks Nature Geoscience London Nature Publishing Group 7 1 25–28 10.1038/ngeo2025 1752-0894
और २) २०१५ में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ४.१ अरब वर्ष पुराने पत्थरों में मिले "बायोटिक जीवन के अवशेष"।Borenstein Seth Hints of life on what was thought to be desolate early Earth http://apnews.excite.com/article/20151019/us-sci--earliest_life-a400435d0d.html 19 October 2015 Excite Yonkers, NY Mindspark Interactive Network एसोसिएटेड प्रेस 2015-10-20 https://web.archive.org/web/20151023200248/http://apnews.excite.com/article/20151019/us-sci--earliest_life-a400435d0d.html 23 अक्तूबर 2015 live Bell Elizabeth A. Boehnike Patrick Harrison T. Mark Mao Wendy L. 3 19 October 2015 Potentially biogenic carbon preserved in a 4.1 billion-year-old zircon http://www.pnas.org/content/early/2015/10/14/1517557112.full.pdf PDF Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A. Washington, D.C. National Academy of Sciences 10.1073/pnas.1517557112 1091-6490 2015-10-20 https://web.archive.org/web/20151106021508/http://www.pnas.org/content/early/2015/10/14/1517557112.full.pdf 6 नवंबर 2015 live Early edition, published online before print.
क्रम-विकास जीवन की उत्पत्ति को समझाने की कोशिश नहीं करता है (इसे अबायोजेनेसिस समझाता है)। पर क्रम-विकास यह समझाता है कि प्राचीन सरल जीवन से आज का जटिल जीवन कैसे विकसित हुआ है।http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/misconceptions_faq.php#a1 Misconceptions about evolution Understanding Evolution University of California, Berkeley 2015-09-26 https://web.archive.org/web/20131027002124/http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/misconceptions_faq.php#a1 27 अक्तूबर 2013 live
आज की सभी जातियों के बीच समानता देख कर यह कहा जा सकता है कि पृथ्वी के सभी जीवों का एक साझा पूर्वज है।Harmon Katherine The Proof Is in the Proteins: Test Supports Universal Common Ancestor for All Life http://www.scientificamerican.com/article/universal-common-ancestor/ Scientific American Scientific American 24 दिसंबर 2015 अंग्रेज़ी 13 मई 2010 https://web.archive.org/web/20160106000959/http://www.scientificamerican.com/article/universal-common-ancestor/ 6 जनवरी 2016 live इसे अंतिम सार्वजानिक पूर्वज कहते हैं। आज की सभी जातियाँ क्रम-विकास की प्रक्रिया के द्वारा इस से उत्पन्न हुई हैं।Futuyma 2005a
सभी शख़्सों के पास जीन्स के रूप में आनुवांशिक पदार्थ होता है। सभी शख़्स इसे अपने माता-पिता से ग्रहण करते हैं और अपनी संतान को देते हैं। संतानों के जीन्स में थोड़ी भिन्नता होती है। इसका कारण उत्परिवर्तन (यादृच्छिक परिवर्तनों के माध्यम से नए जीन्स का प्रतिस्थापन) और लैंगिक जनन के दौरान मौजूदा जीन्स में फेरबदल है।Gould 2002Gregory T. Ryan T. Ryan Gregory June 2009 Understanding Natural Selection: Essential Concepts and Common Misconceptions http://www.springerlink.com/content/2331741806807x22/ Evolution: Education and Outreach New York Springer Science+Business Media 2 2 156–175 10.1007/s12052-009-0128-1 1936-6434 2015-01-07 harv जून 2020 InternetArchiveBot
इसके कारण संताने माता-पिता और एक दूसरे से थोड़ी भिन्न होती हैं। अगर वो भिन्नताएँ उपयोगी होती हैं तो संतान के जीवित रहने और प्रजनन करने की संभावना ज्यादा होती है। इसके कारण अगली पीढ़ी के विभिन्न शख्सों के जीवित रहने और प्रजनन करने की संभावना समान नहीं होती है। फलस्वरूप जो लक्षण जीवों को अपनी परिस्थितियों के ज्यादा अनुकूलित बनाते हैं, अगली पीढ़ियों में वो ज्यादा सामान्य हो जाते हैं।
ये भिन्नताएँ धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं। आज देखी जाने वाली जीव विविधता के लिए यही प्रक्रिया जिम्मेदार है।
अधिकांश जैनेटिक उत्परिवर्तन शख़्सों को न कोई सहायता प्रदान करते हैं, न उनकी दिखावट को बदलते हैं और न ही उन्हें कोई हानि पहुँचाते हैं। जैनेटिक ड्रिफ्ट के माध्यम से ये निष्पक्ष जैनेटिक उत्परिवर्तन केवल संयोग से आबादियों में स्थापित हो जाते हैं और बहुत पीढ़ियों तक जीवित रहते हैं। इसके विपरीत, प्राकृतिक वरण एक यादृच्छिक प्रक्रिया नहीं है क्योंकि यह उन लक्षणों को बचाती है जो जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए जरुरी हैं।Garvin-Doxas Kathy Klymkowsky Michael W. Summer 2008 Alberts Bruce Bruce Alberts Understanding Randomness and its Impact on Student Learning: Lessons Learned from Building the Biology Concept Inventory (BCI) CBE—Life Sciences Education Bethesda, MD American Society for Cell Biology 7 2 227–233 10.1187/cbe.07-08-0063 1931-7913 2424310 18519614 harv
प्राकृतिक वरण और जैनेटिक ड्रिफ्ट जीवन के नित्य और गतिशील अंग हैं। अरबों वर्षों में इन प्रक्रियाओं ने जीवन के वंश वृक्ष की शाखाओं की रचना की है।Raup 1992 210
क्रम-विकास की आधुनिक सोच १८५९ में प्रकाशित चार्ल्स डार्विन की किताब जीवजातियों का उद्भव से शुरू हुई। इसके साथ ग्रेगर मेंडल द्वारा पादपों पर किये गए अध्ययन ने अनुवांशिकी को समझने में मदद की।http://www.accessexcellence.org/RC/AB/BC/Gregor_Mendel.php Gregor Mendel (1822-1884) Rhee Seung Yon Access Excellence National Health Museum Atlanta, GA 2015-01-07 https://web.archive.org/web/20141227004122/http://www.accessexcellence.org/RC/AB/BC/Gregor_Mendel.php 27 दिसंबर 2014 live
जीवाश्मों की खोज, जनसंख्या आनुवांशिकी में प्रगति और वैज्ञानिक अनुसंधान के वैश्विक नैटवर्क ने क्रम-विकास की क्रियाविधि की और अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान की है। वैज्ञानिकों को अब नयी जातियों के उद्गम (प्रजातीकरण) की ज्यादा समझ है और उन्होंने अब प्रजातीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन प्रयोगशाला और प्रकृति में कर लिया है। क्रम-विकास वह मूल वैज्ञानिक सिद्धांत है जिसे जीववैज्ञानिक जीवन को समझने के लिए प्रयोग करते हैं। यह कई विषयों में प्रयोग होता है जैसे आयुर्विज्ञान, मानस शास्त्र, जैव संरक्षण, मानवशास्त्र, फॉरेंसिक विज्ञान, कृषि और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक विषय।
सरल सिंहावलोकन
क्रम-विकास के मुख्य विचार संक्षेप में निम्नलिखित हैं:
जीव प्रजनन करते हैं इसलिए उनकी बहुसंख्यक हो जाने की प्रवृत्ति होती है।
शिकारी और प्रतिस्पर्धा उनके उत्तरजीवन में बाधा डालते हैं।
हर संतान अपने अपने माता-पिता से छोटे, यादृच्छिक रूप में भिन्न होती है।
अगर ये भिन्नताएँ लाभदायक होती हैं तो संतान के जीवित रहने और प्रजनन करने की संभावना ज्यादा होगी।
इस से यह संभावना बढ़ती है कि लाभदायक भिन्नताएँ अगली पीढ़ी के ज्यादा शख़्सों में होंगी और हानिकारक भिन्नताएँ कम शख़्सों में।
ये भिन्नताएँ पीढ़ी दर पीढ़ी जमा होती रहती हैं जिसके कारण आबादी में परिवर्तन हो जाता है।
समय के साथ आबादियाँ विभिन्न जातियों में विभाजित हो सकती हैं।
ये प्रक्रियाएँ, जिन्हें सम्मिलित रूप से क्रम-विकास कहा जाता है, आज के जीवन की विविधता के लिए जिम्मेदार हैं।
प्राकृतिक वरण
vertical Charles_Darwin_by_G._Richmond.jpg Haeckel Orchidae.jpg 150 चार्ल्स डार्विन ने प्राकृतिक वरण द्वारा क्रम-विकास का सिद्धांत प्रस्तावित किया। डार्विन ने देखा कि परागण सुनिश्चित करने के लिए आर्किडों में बहुत सारे जटिल अनुकूलन होते हैं, जोकि पुष्पों के मूलभूत भागों से विकसित हुए होते हैं।
१९ वीं शताब्दी में प्राकृतिक इतिहास के संग्रहालय काफ़ी लोकप्रिय थे। इस दौरान यूरोपीय खोजयात्राएँ और नौसेना के अभियान बड़े संग्रहालयों के प्राकृतिक वैज्ञानिकों और संग्रहाध्यक्षों को साथ ले जाते थे। चार्ल्स डार्विन एक ग्रेजुएट थे जो प्राकृतिक इतिहास विज्ञान के विषय में शिक्षित और प्रशिक्षित थे। उनके जैसे प्राकृतिक इतिहासकार संग्रहालयों के लिए नमूनों को इकट्ठा करते थे, उनकी सूचि बनाते थे, उनका वर्णन और अध्ययन करते थे। डार्विन एचएमएस बीगल नामक जहाज पर प्राकृतिक वैज्ञानिक का काम कर रहे थे। उन्हें दुनिया भर की पाँच वर्ष की अनुसंधान यात्रा का काम सौंपा गया था। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने बहुत से जीवों के नमूने एकत्रित किए और उनका निरिक्षण किया। उन्हें दक्षिणी अमरीका के तटों और नज़दीकी गैलापागोस द्वीपसमूह के विविध जीवों में ख़ास दिलचस्पी थी।Farber 2000 136Darwin 2005
डार्विन को दूर-दूर के स्थानों से नमूने एकत्रित करने और उनका अध्ययन करने से व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। अपने इन अध्ययनों से उन्होंने यह विचार पेश किया कि हर जाति अपने जैसे लक्षणों वाले पूर्वजों से विकसित हुई है। १९३८ में उन्होंने समझाया कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया से कैसे हो सकता है। उन्होंने इस प्राकृतिक प्रक्रिया को प्राकृतिक वरण का नाम दिया।Eldredge Niles Niles Eldredge Spring 2006 Confessions of a Darwinist http://www.vqronline.org/vqr-portfolio/confessions-darwinist Virginia Quarterly Review Charlottesville, VA University of Virginia 82 2 32–53 0042-675X 2015-01-07 harv https://web.archive.org/web/20150906090012/http://www.vqronline.org/vqr-portfolio/confessions-darwinist 6 सितंबर 2015 dead
किसी आबादी का आकार उसके परिवेश में मौजूद संसाधनों की मात्रा पर निर्भर करता है। वर्षों तक आबादी का आकार स्थिर बना रहने के लिए आबादी के आकार और उपलब्ध संसाधनों में संतुलन बना रहना जरुरी है। परिवेश जितनी संतानों को आश्रय दे सकता है, उस से अधिक पैदा होती हैं। इसके कारण किसी भी पीढ़ी के सभी शख़्स जीवित नहीं रह सकते हैं। इसलिए उत्तरजीवन के लिए जरुरी संसाधनों के लिए हमेशा एक प्रत्योगी संघर्ष बना रहता है। इस से डार्विन को एहसास हुआ की उत्तरजीवन केवल संयोग पर निर्भर नहीं करता है। उन्हें एहसास हुआ कि उत्तरजीवन शख़्सों की भिन्नताओं, या "लक्षणों", पर निर्भर करता है। कुछ लक्षण शख़्सों की उत्तरजीविता में सहायता करते हैं और कुछ उसमें बाधा डालते हैं। परिवेश के ज्यादा अनुकूलित शख़्स अपने कम अनुकूलित प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अगली पीढ़ी को ज्यादा संतानें देते हैं। जो लक्षण उत्तरजीवन और प्रजनन में बाधा डालते हैं वो कुछ पीढ़ियों के बाद लुप्त हो जाते हैं। जो लक्षण उत्तरजीवन और प्रजनन में सहायता करते हैं वो पीढ़ी दर पीढ़ी जमा होते रहते हैं। इस प्रकार शख़्सों की उत्तरजीवन और प्रजनन की असमान क्षमता के कारण धीरे-धीरे आबादियों में परिवर्तन हो जाता है।Quammen David David Quammen November 2004 Was Darwin Wrong? http://ngm.nationalgeographic.com/ngm/0411/feature1/fulltext.html National Geographic Online extra Washington, D.C. National Geographic Society 0027-9358 2007-12-23 https://web.archive.org/web/20151025103107/http://ngm.nationalgeographic.com/ngm/0411/feature1/fulltext.html 25 अक्तूबर 2015 live
प्राणियों और पादपों में भिन्नताओं के अवलोकन प्राकृतिक वरण के सिद्धांत की बुनियाद बने। डार्विन ने देखा कि आर्किडों और कीटों में एक ख़ास साझेदारी होती है जो पादपों के परागण में मदद करती है। उन्होंने देखा कि आर्किडों में ऐसी बहुत सारी संरचनाएँ होती हैं जो कीटों को आकर्षित करती हैं, ताकि पुष्पों का पराग उनके शरीर में चिपक जाए। इस प्रकार से किट एक नर आर्किड से एक मादा आर्किड तक पराग ढोते हैं। आर्किडों की जटिल दिखावट के बावजूद, ये विशेषीकृत भाग उन्हीं मूलभूत संरचनाओं से बनते हैं जिनसे अन्य पुष्प बनते हैं। अपनी पुस्तक आर्किडों का निषेचन (Fertilisation of Orchids) में डार्विन प्रस्तावित करते हैं कि आर्किड पुष्प पहले से मौजूद पुष्प भागों से प्राकृतिक वरण की प्रक्रिया के द्वारा परिवेश के ज्यादा अनुकूलित बने हैं।http://darwin-online.org.uk/EditorialIntroductions/Freeman_FertilisationofOrchids.html Fertilisation of Orchids van Wyhe John 2002 The Complete Work of Charles Darwin Online 74272908 2008-01-07 https://web.archive.org/web/20071218231653/http://darwin-online.org.uk/EditorialIntroductions/Freeman_FertilisationofOrchids.html 18 दिसंबर 2007 live
डार्विन अभी अपने विचारों पर अनुसंधान और प्रयोग कर ही थे कि उन्हें एल्फ्रेड रसल वैलेस (Alfred Russel Wallace) से एक चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में वैलेस ने डार्विन के सिद्धांत के जैसे एक सिद्धांत का वर्णन किया था। इसके कारण दोनों ने इन सिद्धांतों का संयुक्त प्रकाशन किया। वैलेस और डार्विन दोनों जीवन के इतिहास को एक वंश वृक्ष की तरह देखते थे, जिसमें शाखाओं की नोक आज की जातियों को दर्शाती है और शाखाओं के विभाजित होने की जगह एक साझे पूर्वज को। डार्विन ने कहा कि जीवित चीज़ें रिश्तेदार हैं। इसका मतलब था कि सारा जीवन थोड़े से सरल पूर्वजों से उत्पन्न हुआ है। और यह भी संभावना थी कि सभी जीवों का एक ही पूर्वज हो।http://darwin-online.org.uk/darwin.html Charles Darwin: gentleman naturalist van Wyhe John John van Wyhe 2002 The Complete Work of Charles Darwin Online 74272908 2008-01-16 https://web.archive.org/web/20200113061826/http://darwin-online.org.uk/darwin.html 13 जनवरी 2020 live
डार्विन ने प्राकृतिक वरण द्वारा क्रम-विकास के अपने सिद्धांत को १८५९ में अपनी पुस्तक जीवजातियों का उद्भव में प्रकाशित किया। उनके सिद्धांत का मतलब है कि मानव समेत सभी जीव अविराम प्राकृतिक प्रक्रियाओं की उपज हैं। इसके कारण कुछ धार्मिक गुटों ने क्रम-विकास के सिद्धांत पर आपत्ति उठाई है। इसके विपरीत वैज्ञानिक समुदाय में ९९ प्रतिशत से ज्यादा लोग इस सिद्धांत का समर्थन करते हैं।Delgado Cynthia July 28, 2006 Finding the Evolution in Medicine http://nihrecord.nih.gov/newsletters/2006/07_28_2006/story03.htm NIH Record Bethesda, MD National Institutes of Health 58 15 1, 8–9 1057-5871 2015-01-09 harv https://web.archive.org/web/20150924003836/https://nihrecord.nih.gov/newsletters/2006/07_28_2006/story03.htm 24 सितंबर 2015 dead
अक्सर प्राकृतिक वरण को स्वस्थतम की उत्तरजीविता का पर्याय समझा जाता है, पर ये अभिव्यक्ति १८६४ में प्रकाशित हरबर्ट स्पेंसर की पुस्तक जीवविज्ञान के सिद्धांत (Principles of Biology) से जन्मी है, जो डार्विन की किताब के पांच वर्ष बाद प्रकाशित हुई थी। स्वस्थतम की उत्तरजीविता प्राकृतिक वरण की प्रक्रिया को गलत ढंग से समझाती है क्योंकि प्राकृतिक वरण केवल उत्तरजीवन के बारे में नहीं है और हमेशा स्वस्थतम ही नहीं जीवित रहता है।Futuyma 2005b 93–98
भिन्नता का कारण
डार्विन के प्राकृतिक वरण के सिद्धांत ने क्रम-विकास के आधुनिक सिद्धांत की नींव रखी। उनके अनुसंधानों और अवलोकनों ने दिखाया कि एक आबादी के शख़्स एक दूसरे से भिन्न होते हैं, इन भिन्नताओं में से कुछ भिन्नताएँ माता-पिता से मिलती हैं और प्राकृतिक वरण इन भिन्नताओं को चुनता और त्यागता है। पर वे इन भिन्नताओं का कारण नहीं बता सके। अपने से पहले के जीव वैज्ञानिकों की तरह वे समझते रहे कि आनुवांशिक लक्षण उपयोग या अनुपयोग का कारण थे, और अपने जीवन काल में ग्रहण किए गए लक्षण अपने बच्चों को दिए जा सकते हैं। उन्होंने इसके उदाहरण खोजने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि शुतुरमुर्ग जैसे बड़े उड़ान रहित पक्षियों की टांगें ज्यादा चलने के कारण पीढ़ी दर पढ़ी शक्तिशाली होती रही होंगी, और उनके पंख कम उड़ने के कारण पीढ़ी दर पीढ़ी कमज़ोर होते रहे होंगे।Darwin 1872 108, "Effects of the increased Use and Disuse of Parts, as controlled by Natural Selection"
इस गलतफ़हमी को "अधिग्रहित लक्षणों की आनुवांशिकता" (inheritance of acquired characters) कहा जाता था जो कि जीन बैप्टिस्ट लैमार्क द्वारा १८०९ में प्रस्तावित सिद्धांत "जातियों का परिवर्तन" (transmutation of species) का भाग थी। १९ वीं शताब्दी के अंत में यह सिद्धांत को लैमार्कवाद कहलाता था। डार्विन ने जीवन काल में ग्रहण किए गए लक्षणों की आनुवांशिकता समझाने के लिए पैनजेनेसिस (Pangenesis) नाम का एक असफल सिद्धांत प्रस्तावित किया। १८८० के दशक में ऑगस्ट वीस्मान (August Weismann) के प्रयोगों ने दिखाया कि अपने जीवन काल में ग्रहण किए गए लक्षण बच्चों को नहीं दिए जा सकते हैं। इसके कारण कुछ समय में लैमार्कवाद को त्याग दिया गया।Ghiselin Michael T. Michael Ghiselin September–October 1994 The Imaginary Lamarck: A Look at Bogus 'History' in Schoolbooks http://www.textbookleague.org/54marck.htm The Textbook Letter Sausalito, CA The Textbook League 23228649 2008-01-23 https://web.archive.org/web/20080212174536/http://www.textbookleague.org/54marck.htm 12 फ़रवरी 2008 dead
नए लक्षण माता-पिता द्वारा संतानों को कैसे दिए जाते हैं, इसका उत्तर आनुवांशिकी पर ग्रेगर मेंडल के अग्रणी कार्य से मिला। मटर के पौधों की कई पीढ़ियों पर किए गए उनके प्रयोगों ने साबित किया कि माता और पिता में सेक्स कोशिकाओं के गठन के समय आनुवांशिक जानकारी विभाजित हो जाती है और निषेचन के समय माता और पिता से मिली जानकारी यादृच्छिक ढंग से जुड़ जाती है। इसकी तुलना ताश के पत्तों से की जा सकती है जहाँ किसी जीव को आधे पत्ते माता से यादृच्छिक ढंग से मिलते हैं और बाकि आधे पिता से यादृच्छिक ढंग से। मेंडल ने इस जानकारी को फैक्टर्स (factors) कहा, पर बाद में जीन (genes) नाम ज्यादा प्रचलित हो गया। जीन आनुवांशिकी की मूल इकाई है। इनमें वह जानकारी होती है जो जीव के शारीरिक विकास और व्यवहार को निर्देशित करती है।
जीन डीएनए से बनते हैं। डीएनए एक लंबा अणु है जो न्युक्लियोटाइड (nucleotide) कहलाए जाने वाले छोटे अणुओं से बनता है। आनुवांशिक जानकारी डीएनए में न्युक्लियोटाइडों की शृंखला के रूप में संग्रहित होती है। डीएनए की तुलना एक लेख से की जा सकती है जिसमें न्युक्लियोटाइड वर्णों का काम करते हैं। जिस प्रकार वर्णों की शृंखला से एक बना लेख जानकारी को संग्रहित करता है, उसी प्रकार न्युक्लियोटाइडों की शृंखला से बना डीएनए आनुवांशिक जानकारी को संग्रहित करता है। जीन डीएनए की वर्णमाला के वर्णों (न्युक्लियोटाइड) से बने निर्देश होते हैं। सभी जीन मिलकर एक "निर्देश पुस्तिका" के जैसे होते हैं जिसमें एक जीव को बनाने और काम कराने की सारी जानकारी होती है। डीएनए में लिखे गए इन निर्देशों का उत्परिवर्तन के कारण बदलना आबादी की जैनेटिक भिन्नता को बढ़ता है। डीएनए (और अतः जीन) केशिकाओं के अन्दर क्रोमोज़ोमों (chromosomes) में होता है। निषेचन के समय माता-पिता से मिले क्रोमोजोमों के यादृच्छिक मिश्रण से संतान को जीनों का अद्वितीय संयोजन मिलता है।http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/article/evo_22 Sex and genetic shuffling Understanding Evolution University of California, Berkeley 2015-01-08 https://web.archive.org/web/20151104091106/http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/article/evo_22 4 नवंबर 2015 dead
लैंगिक जनन के दौरान जीनों का यह यादृच्छिक मिश्रण भी आबादी की जैनेटिक भिन्नता को बढ़ता है। आबादी की जैनेटिक भिन्नता किसी दूसरी आबादी के साथ प्रजनन करने से भी बढ़ती है। इस कारण आबादी में वो जीन आ सकते हैं जो उसमें पहले से मौजूद नहीं थे।http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/article/evo_21 Gene flow Understanding Evolution University of California, Berkeley 2015-01-08 https://web.archive.org/web/20151023035650/http://evolution.berkeley.edu/evolibrary/article/evo_21 23 अक्तूबर 2015 dead
क्रम-विकास एक यादृच्छिक प्रक्रिया नहीं है। हालांकि डीएनए में उत्परिवर्तन यादृच्छिक ढंग से होता है, पर प्राकृतिक वरण यादृच्छिक प्रक्रिया नहीं है, उत्तरजीवन और प्रजनन की संभावना परिवेश पर निर्भर करती है। क्रम-विकास अरबों वर्षों के त्रुटिपूर्ण प्रतिलिपिकरण पर प्राकृतिक वरण का परिणाम है। क्रम-विकास का परिणाम बख़ूबी रचा गया जीव नहीं होता है। प्राकृतिक वरण का परिणाम अपने मौजूदा परिवेश के अनुकूलित जीव होते हैं। क्रम-विकास किसी परम लक्ष्य की तरफ प्रगति नहीं है। क्रम-विकास ज्यादा विकसित, ज्यादा बुद्धिमान या ज्यादा जटिल जीव बनाने का प्रयास नहीं करता है।Gould 1980 24
उदाहरण के लिए, पिस्सू (पंखहीन परजीवी) बिच्छू मक्खी (scorpionfly) कहलाए जाने वाले एक पंखों वाले जीव के वंशज हैं, और अजगरों (जिन्हें अब पैरों की जरुरत नहीं है) में अभी भी नन्ही संरचनाएँ होती हैं जो उनके पूर्वजों के पिछले पैरों के अवशेष हैं।Bejder Lars Hall Brian K. Brian K. Hall November 2002 Limbs in whales and limblessness in other vertebrates: mechanisms of evolutionary and developmental transformation and loss Evolution & Development Hoboken, NJ Wiley-Blackwell on behalf of the Society for Integrative and Comparative Biology 4 6 445–458 10.1046/j.1525-142X.2002.02033.x 1520-541X 12492145 harvBoughner Julia C. Buchtová Marcela Fu Katherine Diewert Virginia Hallgrímsson Benedikt Richman Joy M. June 25, 2007 Embryonic development of Python sebae – I: Staging criteria and macroscopic skeletal morphogenesis of the head and limbs Zoology Amsterdam, the Netherlands Elsevier 110 3 212–230 10.1016/j.zool.2007.01.005 0944-2006 17499493 3 harv
परिवेश में तीव्र परिवर्तन आम तौर पर अधिकतम जातियों को विलुप्त कर देता है।http://www.pbs.org/wgbh/evolution/library/faq/cat03.html Frequently Asked Questions About Evolution 2001 Evolution Library Evolution WGBH Educational Foundation; Clear Blue Sky Productions, Inc. Boston, MA Web resource 48165595 2008-01-23 https://web.archive.org/web/20190608175635/http://www.pbs.org/wgbh/evolution/library/faq/cat03.html 8 जून 2019 live
पृथ्वी पर रही ९९ प्रतिशत से अधिक जातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं।http://www.pbs.org/wgbh/evolution/extinction/massext/index.html A Modern Mass Extinction? 2001 Evolution Library Evolution WGBH Educational Foundation; Clear Blue Sky Productions, Inc. Boston, MA Web resource 48165595 2008-01-23 https://web.archive.org/web/20150924155018/http://www.pbs.org/wgbh/evolution/extinction/massext/index.html 24 सितंबर 2015 live
पृथ्वी पर जीवन की शुरुवात के बाद से पांच प्रमुख सामूहिक विलुप्तियाँ हो चुकी हैं। इनके कारण जातियों की विविधता में बड़ी और आकस्मिक गिरावट हुई है। इन में सबसे ताज़ा क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना है, जो ६.६ करोड़ वर्ष पूर्व हुई थी।Bambach Richard K. Knoll Andrew H. Andrew H. Knoll Wang Steve C. December 2004 Origination, extinction, and mass depletions of marine diversity http://biology.kenyon.edu/courses/biol241/extinction%20and%20marine%20diversity%20banbach%202004.pdf PDF Paleobiology Boulder, CO Paleontological Society 30 4 522–542 10.1666/0094-8373(2004)030<0522:OEAMDO>2.0.CO;2 0094-8373 harv 30 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20160304003506/http://biology.kenyon.edu/courses/biol241/extinction%20and%20marine%20diversity%20banbach%202004.pdf 4 मार्च 2016 live
जैनेटिक ड्रिफ्ट
जैनेटिक ड्रिफ्ट (genetic drift) एक जाति की आबादियों में एलीलों (allele) की आवृति के बदलने को कहते हैं। एलील किसी जीन के विभिन्न रूपांतरों को कहते हैं। ये बालों का रंग, त्वचा का रंग, आंखों का रंग, रक्त प्रकार आदि निर्धारित करते हैं। जैनेटिक ड्रिफ्ट आबादी में नए एलील नहीं लाती है, पर ये किसी एलील को आबादी से हटा कर जैनेटिक विविधता को कम कर सकती है। जैनेटिक ड्रिफ्ट एलीलों के यादृच्छिक चयन से होती है। चयन सही मायने में यादृच्छिक तब होता है जब उस पर कोई बाहरी बल प्रभाव नहीं डालता है। उदाहरण के लिए, समान माप और भार पर भिन्न रंगों के कंचों से भरे एक अपारदर्शी थैले से कुछ कंचे निकालना एक यादृच्छिक चयन है। कोई शख़्स अपने एलील अपने बच्चों को दे पाएगा या नहीं, ये उसके जीवित रहने पर निर्भर करता है जिसमें संयोग भी भूमिका निभाता है। संयोग (यादृच्छिक चयन) के कारण आबादी में एलिलों की आवृति के बदलने की इस प्रक्रिया को जैनेटिक ड्रिफ्ट कहते हैं।Futuyma 1998 Glossary
जैनेटिक ड्रिफ्ट बड़ी आबादियों की तुलना में छोटी आबादियों पर ज्यादा प्रभाव डालती है।Ellstrand Norman C. Elam Diane R. November 1993 Population Genetic Consequences of Small Population Size: Implications for Plant Conservation Annual Review of Ecology and Systematics Palo Alto, CA Annual Reviews 24 217–242 10.1146/annurev.es.24.110193.001245 1545-2069 harv
हार्डी-वेनबर्ग नियम
हार्डी-वेनबर्ग नियम कहता है कि हार्डी-वेनबर्ग साम्यवस्था (equilibrium) में होने वाली एक बड़ी आबादी में पीढ़ियों के साथ एलीलों की आवृति नहीं बदलेगी।Ewens 2004
मगर एक पर्याप्त आकार की आबादी का इस साम्यवस्था में पहुंचना असंभव है क्योंकि इस साम्यवस्था में पहुंचने के लिए ये पांच चीजें जरुरी हैं। १) आबादी का आकार अनंत होना चाहिए। २) उत्परिवर्तन की दर शून्य प्रतिशत होनी चाहिए, क्योंकि उत्परिवर्तन एलीलों को बदल सकता है या नए एलील बना सकता है। ३) आबादी से या में प्रव्रजन नहीं होना चाहिए, क्योंकि आबादी में आने वाले या आबादी को छोड़ने वाले शख़्स एलीलों की आवृति को बदल सकते हैं। ४) आबादी पर कोई चयनात्मक दबाव नहीं होने चाहिए, अर्थात किसी शख़्स के उत्तरजीवन या प्रजनन की संभावना दूसरों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ५) समागम पूरी तरह से यादृच्छिक होना चाहिए, जहाँ सभी नर (या कुछ स्थितियों में मादा) बराबर आकर्षक साथी हों। यह एलिलों की सही मायने में यादृच्छिक मिलावट सुनिश्चित करता है।Campbell Reece 2002 445–463
हार्डी-वेनबर्ग साम्यवस्था में आबादी ताश के पत्तों के एक डेक के अनुरूप है; डेक को चाहे जितनी बार फेंटा जाए, उसमें न कोई नया पत्ता आएगा और न कोई पत्ता निकलेगा। यहाँ आबादी में एलीलों की तुलना डेक के पत्तों से की गई है।
आबादी बोतलनैक
thumb|280px|right|आबादी बोतलनैक को प्रदर्शित करता एक रेखा-चित्र।
आबादी बोतलनैक (population bottleneck) पर्यावरण की घटनाओं के कारण किसी जाति की आबादी के तेजी से कम हो जाने को कहते हैं।Robinson Richard Genetics Population Bottleneck https://archive.org/details/genetics0000unse 2011-04-07 2003 Macmillan Reference USA New York 0-02-865606-7 2002003560 49278650 registration
एक सही मायने में यादृच्छिक आबादी बोतलनैक किसी एलील का पक्ष नहीं लेता है; अर्थात यह यादृच्छिक होता है कि कौन से शख़्स जीवित रहेंगे। एक बोतलनैक आबादी की जैनेटिक विविधता को कम या खत्म कर सकता है। इसके बाद की जैनेटिक ड्रिफ्ट आबादी की जैनेटिक विविधता को और कम कर सकती है। जैनेटिक विविधता की कमी आबादी को अन्य चयनात्मक दबावों के जोखिम में डाल सकती है।Futuyma 1998 303–304
आबादी बोतलनैक का एक उदाहरण "उत्तरी एलीफैंट जलव्याघ्र" है। १९ वीं के अत्यधिक शिकार के कारण उत्तरी एलीफैंट जलव्याघ्रों की आबादी तीस शख़्सों से कम हो गई थी। संरक्षण के कारण इन की आबादी एक लाख से ज्यादा हो गई है और लगातार बढ़ रही है। पर आबादी बोतलनैक के प्रभाव साफ़ दिखाई देते हैं। आबादी में जैनेटिक विविधता के अभाव में इन जलव्याघ्रों को रोगों से काफी खतरा है और आनुवांशिकी विकार होने की बहुत संभावना है।Hoelzel A. Rus Fleischer Robert C. Campagna Claudio Le Boeuf Bernard J. Alvord W. Gregory July 2002 Impact of a population bottleneck on symmetry and genetic diversity in the northern elephant seal https://archive.org/details/journal-of-evolutionary-biology_2002-07_15_4/page/567 Journal of Evolutionary Biology Hoboken, NJ Wiley-Blackwell on behalf of the European Society for Evolutionary Biology 15 4 567–575 10.1046/j.1420-9101.2002.00419.x 1010-061X 3 harv
संस्थापक का प्रभाव
thumb|220px|right|संस्थापक के प्रभाव का सरल चित्रण।
संस्थापक का प्रभाव (founder effect) तब होता है जब आबादी की एक छोटी टोली बाकी आबादी से अलग होकर एक नई आबादी बन जाती है। अक्सर इसका कारण भौगोलिक अलगाव होता है। इस नई आबादी में एलिलों की आवृति अक्सर पुरानी आबादी से अलग होती है। अगली पीढ़ियों की जैनेटिक बनावट संस्थापकों की जैनेटिक बनावट पर निर्भर करेगी जो पुरानी आबादी से अलग होगी।
संस्थापक के प्रभाव का एक उदाहरण अमिष (Amish) लोगों के १७४४ के पेन्सिलवेनिया देशान्तरण से मिलता है। अमिषों की पेन्सिलवेनिया की कालोनी के दो संस्थापकों में एलिस–वैन क्रेवेल्ड संलक्षण (Ellis–van Creveld syndrome) के रीसैसिव एलील (recessive allele) थे। अमिष लोगों की अपने समुदाय के बाहर शादी न करने की प्रथा के कई पीढ़ियों तक चलने के कारण उन में एलिस–वैन क्रेवेल्ड संलक्षण की आवृति बाकी आबादी से काफ़ी ज्यादा है।http://www.pbs.org/wgbh/evolution/library/06/3/l_063_03.html Genetic Drift and the Founder Effect 2001 Evolution Library Evolution WGBH Educational Foundation; Clear Blue Sky Productions, Inc. Boston, MA Web resource 48165595 2009-04-07 https://web.archive.org/web/20151104030201/http://www.pbs.org/wgbh/evolution/library/06/3/l_063_03.html 4 नवंबर 2015 live
इन्हें भी देखें
अजीवात् जीवोत्पत्ति
सन्दर्भ
2
ग्रंथ सूची
2
Bowler Peter J. Peter J. Bowler 2003 Evolution: The History of an Idea 3rd completely rev. and expanded Berkeley, CA University of California Press 0-520-23693-9 2002007569 49824702 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Campbell Neil A. Neil Campbell (scientist) Reece Jane B. Jane Reece 2002 Biology The Evolution of Populations 6th San Francisco, CA Benjamin Cummings 0-8053-6624-5 2001047033 47521441 harv registration https://archive.org/details/biologyc00camp
Carroll Sean B. Sean B. Carroll Grenier Jennifer K. Weatherbee Scott D. 2005 From DNA to Diversity: Molecular Genetics and the Evolution of Animal Design 2nd Malden, MA Blackwell Publishing 1-4051-1950-0 2003027991 53972564 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Coyne Jerry A. Jerry A. Coyne 2009 Why Evolution is True New York Viking 978-0-670-02053-9 2008033973 233549529 harv registration https://archive.org/details/whyevolutionistr00coyn 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191007124325/https://archive.org/details/whyevolutionistr00coyn 7 अक्तूबर 2019 live
Dalrymple G. Brent Brent Dalrymple 2001 The age of the Earth in the twentieth century: a problem (mostly) solved Lewis C. L. E. Knell S. J. The Age of the Earth: from 4004 BC to AD 2002 Geological Society Special Publication London Geological Society of London 190 2001GSLSP.190..205D 10.1144/gsl.sp.2001.190.01.14 1-86239-093-2 0305-8719 2003464816 48570033 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Darwin Charles Charles Darwin 1859 On the Origin of Species by Means of Natural Selection, or the Preservation of Favoured Races in the Struggle for Life http://darwin-online.org.uk/content/frameset?itemID=F373&viewtype=text&pageseq=1 1st London John Murray 06017473 741260650 harv 3 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20081005185317/http://darwin-online.org.uk/content/frameset?itemID=F373&viewtype=text&pageseq=1 5 अक्तूबर 2008 live
Darwin Charles 1872 The Origin of Species by Means of Natural Selection, or the Preservation of Favoured Races in the Struggle for Life http://darwin-online.org.uk/content/frameset?itemID=F391&viewtype=text&pageseq=1 6th London John Murray 13003393 228738610 harv 27 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20100107064907/http://darwin-online.org.uk/content/frameset?itemID=F391&viewtype=text&pageseq=1 7 जनवरी 2010 live
Darwin Charles 2005 Darwin: The Indelible Stamp: The Evolution of an Idea Edited, with foreword and commentary by James D. Watson Philadelphia, PA Running Press 0-7624-2136-3 62172858 harv registration https://archive.org/details/indeliblestampev00darw
Dawkins Richard Richard Dawkins 1976 The Selfish Gene 1st New York ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस 0-19-857519-X 76029168 2681149 harv
Diamond Jared Jared Diamond 1992 The Third Chimpanzee: The Evolution and Future of the Human Animal 1st New York HarperCollins 0-06-018307-1 91050455 24246928 harv
Ewens Warren J. Warren Ewens 2004 Mathematical Population Genetics Interdisciplinary Applied Mathematics I. Theoretical Introduction 2nd New York Springer-Verlag New York 0-387-20191-2 2003065728 53231891 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Farber Paul Lawrence Paul Lawrence Farber 2000 Finding Order in Nature: The Naturalist Tradition from Linnaeus to E. O. Wilson Johns Hopkins Introductory Studies in the History of Science Baltimore, MD Johns Hopkins University Press 0-8018-6390-2 99089621 43115207 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Futuyma Douglas J. Douglas J. Futuyma 1998 Evolutionary Biology 3rd Sunderland, MA Sinauer Associates 0-87893-189-9 97037947 37560100 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Futuyma Douglas J. 2005a Evolution Sunderland, MA Sinauer Associates 0-87893-187-2 2004029808 57311264 harv registration https://archive.org/details/evolution0000futu
Futuyma Douglas J. 2005b The Nature of Natural Selection Cracraft Joel Bybee Rodger W. Evolutionary Science and Society: Educating a New Generation https://archive.org/details/ PDF Colorado Springs, CO Biological Sciences Curriculum Study 1-929614-23-3 64228003 2014-12-06 harv registration https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live "Revised Proceedings of the BSCS, AIBS Symposium November 2004, Chicago, IL"
Gould Stephen Jay Stephen Jay Gould 1980 The Panda's Thumb: More Reflections in Natural History 1st New York W. W. Norton & Company 0-393-01380-4 80015952 6331415 harv
Gould Stephen Jay 1995 Dinosaur in a Haystack: Reflections in Natural History New York Harmony Books 0-517-70393-9 95051333 33892123 harv
Gould Stephen Jay 2002 The Structure of Evolutionary Theory Cambridge, MA Belknap Press of Harvard University Press 0-674-00613-5 2001043556 47869352 harv
Larson Edward J. Edward J. Larson 2004 Evolution: The Remarkable History of a Scientific Theory New York Modern Library 0-679-64288-9 2003064888 53483597 harv registration https://archive.org/details/evolutionremarka00lars
Lyell Charles Charles Lyell 1830 Principles of Geology, Being an Attempt to Explain the Former Changes of the Earth's Surface, by Reference to Causes Now in Operation London John Murray 45042424 670356586 harv
Mayr Ernst Ernst Mayr 1970 Populations, Species, and Evolution: An Abridgment of Animal Species and Evolution Cambridge, MA Belknap Press of Harvard University Press 0-674-69010-9 79111486 114063 harv registration https://archive.org/details/populationsspeci00mayr
Mayr Ernst 2001 What Evolution Is New York Basic Books 0-465-04426-3 2001036562 47443814 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
McKinney Michael L. 1997 How do rare species avoid extinction? A paleontological view Kunin William E. Gaston Kevin J. The Biology of Rarity: Causes and consequences of rare—common differences 1st London; New York Chapman & Hall 0-412-63380-9 96071014 36442106 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Miller G. Tyler Spoolman Scott E. 2012 Environmental Science 14th Belmont, CA Brooks/Cole 978-1-111-98893-7 2011934330 741539226 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
National Academy of Sciences National Academy of Sciences 1998 Teaching About Evolution and the Nature of Science https://archive.org/details/ Washington, D.C. National Academies Press 0-309-06364-7 98016100 245727856 2015-01-10 NAS 1998 registration https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
National Academy of Sciences Institute of Medicine Institute of Medicine 2008 Science, Evolution, and Creationism https://archive.org/details/isbn_9780309105866 Washington, D.C. National Academies Press 978-0-309-10586-6 2007015904 123539346 2014-07-31 NAS 2008 registration https://web.archive.org/web/20191007124325/https://archive.org/details/isbn_9780309105866 7 अक्तूबर 2019 live
Raup David M. David M. Raup 1992 Originally published 1991 Extinction: Bad Genes or Bad Luck? Introduction by Stephen Jay Gould New York W. W. Norton & Company 0-393-30927-4 90027192 28725488 harv registration https://archive.org/details/extinction00davi
Raven Peter H. Peter H. Raven Johnson George B. George B. Johnson 2002 Biology 6th Boston, MA McGraw-Hill 0-07-112261-3 2001030052 45806501 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Stearns Beverly Peterson Stearns Stephen C. Stephen C. Stearns 1999 Watching, from the Edge of Extinction New Haven, CT Yale University Press 0-300-07606-1 98034087 47011675 harv registration https://archive.org/details/ 23 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191002040748/https://archive.org/details/ 2 अक्तूबर 2019 live
Tattersall Ian Ian Tattersall 1995 The Fossil Trail: How We Know What We Think We Know About Human Evolution Oxford University Press New York 0-19-506101-2 94031633 30972979 harv registration https://archive.org/details/fossiltrailhowwe00tatt
Weichert Charles K. Presch William 1975 Elements of Chordate Anatomy New York McGraw-Hill 0-07-069008-1 74017151 1032188 harv registration https://archive.org/details/elementsofchorda0000weic
श्रेणी:जीव विज्ञान
श्रेणी:क्रम-विकास