411 REFERENCE · Wikipedia
परमानन्द सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परमानन्द सिंह (जन्म : 1905) फिजी के राजनेता, भूस्वामी तथा व्यापार-उद्यमी थे। वे उन तीन भारतीय-फिजियों में शामिल हैं जो फिजी के विधान परिषद (Legislative Council) के लिये अक्टूबर 1929 में चुने गये थे जब फिजी के भारतीयों को पहली बार अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर दिया गया था। अन्य दो व्यक्ति थे - विष्णु देव तथा जेम्स रामचन्दर राव। परमानन्द सिंह बा (Ba) के भूस्वामी थे तथा उन्होने समाचार पत्र प्रकाशन एवं अन्य व्यापारिक कार्यों को अंजाम दिया।
परमानंद सिंह का जन्म फिजी में 'बा' के यालालेवु (Yalalevu) में सन् 1905 को हुआ था। उनके पितर फिजी में ठेके के श्रमिक के रूप में लये गये थे। किन्तु अवसर पाकर वे सम्पन्न हो गये। वे आकलैण्ड कॉलेज में सन् १९२३ में स्नातक हुए। जब वे न्यू जीलैण्ड में थे तो रग्बी खेलते थे जो बहुत कम फीजी-भारतीय खेलते थे।
जब वे फिजी लौटे तो व्यापारिक अवसर का लाभ लिया और 'कॉलोनियल सुगर रिफाइनिंग कम्पनी' (CSR) से जमीन लीज पर लेकर छोटे किसानों को पुनः लीज कर दी।
सन्दर्भ
श्रेणी:फिजी के लोग