Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पगला कहीं का

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पगला कहीं का पगला कहीं का.jpg पगला कहीं का का पोस्टर अजीत चक्रवर्ती शक्ति सामंत शंकर-जयकिशन शम्मी कपूर, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा, हेलन 1970 भारत हिन्दी पगला कहीं का 1970 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित है। इसमें शम्मी कपूर, आशा पारेख, हेलन और प्रेम चोपड़ा हैं। इन चारों ने इससे पहले बहुत बड़ी हिट फिल्म, तीसरी मंज़िल (1966) में अभिनय किया था। यह फिल्म मोहम्मद रफी के अमर गीत "तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे" के लिए जानी जाती है।तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे...अधूरी मोहब्बत का मुकम्मल एहसास... https://www.amarujala.com/kavya/mere-azeez-filmi-nagme/tum-mujhe-yun-bhula-na-paoge-song?pageId=2 4 मई 2019 अमर उजाला इसके अतिरिक्त, गीत "मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा" भी क्लासिक बन गया है। फिल्म का संगीत शंकर जयकिशन द्वारा दिया गया है। संक्षेप जब सुजीत (शम्मी कपूर) छह साल का था, अपने पिता अजीत को पागलखाने में मिलने के बाद उसको मानसिक परेशानी होने लगी थी। इसके बाद, वह परेशानी में पड़ता रहता है और अनाथालय से भी भाग जाता है। वर्षों बाद, संगीतकार और गायक, श्याम (प्रेम चोपड़ा), सुजीत को सड़क के किनारे गाता हुआ पाता है। वह उसे एक नाइट क्लब में गायक के रूप में रखने का फैसला करता है। यहीं पर सुजीत की मुलाकात नर्तकी जैनी (हेलन) से होती है और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जब वे शादी करने की अपनी योजना की घोषणा करते हैं, तो यह बात नाइट क्लब के मालिक मैक्स (के एन सिंह) को नागवार गुजरती है। एक बहस होती है और मैक्स बंदूक निकालता है। इसमें श्याम मैक्स को मार देता है। सुजीत ये खून अपने ऊपर लेने का फैसला करता है और उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। फांसी से बचने के लिए, वह पागलपन का नाटक करता है और मानसिक अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया जाता है। वहाँ, उसे डॉ. शालिनी (आशा पारेख) की देखभाल के तहत रखा जाता है। उसे लगभग एक साल बाद छुट्टी दे दी जाती है। वह जैनी और श्याम की सगाई की पार्टी के समय पर नाइट क्लब में लौटता है। इस विश्वासघात पर वह चकित रह जाता है। भ्रमित होकर और गुस्से में, वह वास्तव में पागल हो जाता है। उसे फिर से उसी अस्पताल में भर्ती किया जाता है। लेकिन इस बार उनके ठीक होने की संभावना बहुत कम है। मुख्य कलाकार शम्मी कपूर ― सुजीत आशा पारेख ― डॉ. शालिनी 'शालू' प्रेम चोपड़ा ― श्याम मनमोहन कृष्णा ― डॉ. शाह ब्रह्म भारद्वाज ― वकील एस के मेहता हेलन ― जैनी मोहन चोटी ― कैदी - महामंत्री असित सेन ― कैदी - भैंसा के एन सिंह ― मैक्स संगीत 29:50 गीत गायक शंकर-जयकिशन तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे मोहम्मद रफी 4:34 हसरत जयपुरी लोग कहे मुझे पगला कहीं का मोहम्मद रफी 4:45 हसरत जयपुरी सुनो जिंदगी गाती है आशा भोंसले 4:58 हसरत जयपुरी मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा मन्ना डे 5:26 हसरत जयपुरी ऐ मेरे दिल यहाँ तू अकेला मोहम्मद रफी 4:50 एस॰ एच॰ बिहारी तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे लता मंगेशकर 5:15 हसरत जयपुरी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0268519 पगला कहीं का श्रेणी:1970 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में