411 REFERENCE · Wikipedia
माला सिन्हा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Mala-Sinha (cropped).jpg अभिनेत्री प्रतिभा सिन्हा
माला सिन्हा (जन्म: 11 नवंबर 1936) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वे नेपाली-भारतीय हैं तथा उन्होने हिन्दी के अलावा बंगला और नेपाली फिल्मों में भी काम किया है। वे अपनी प्रतिभा और सुन्दरता दोनों के लिये जानी जाती हैं। वे 1950 के दशक से आरम्भ करके 1970 के दशक तक हिन्दी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री थीं। उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में कार्य किया है जिनमें से प्रमुख हैं- प्यासा (1957), धूल का फूल (1959), अनपढ़, दिल तेरा दीवाना (दोनों 1962 में), गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग़ (तीनों 1963 में), हिमालय की गोद में (1965), आदि। उन्हें लगातार धर्मेन्द्र, राज कुमार, राजेन्द्र कुमार, बिस्वजीत, किशोर कुमार, मनोज कुमार और राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में लिया गया।
व्यक्तिगत जीवन
माला सिन्हा का जन्म नेपाली मूल के परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अल्बर्ट सिन्हा था और वह नेपाली ईसाई थे। बाद में, वयस्क अभिनेता के रूप में, उन्होंने अपना नाम बदल कर माला सिन्हा रख लिया।http://movies.indiatimes.com/Features-Events/Features/10-less-known-facts-about-Mala-Sinha/articleshow/msid-3696038,curpg-3.cms Archived copy 24 February 2014 https://web.archive.org/web/20100504045420/http://movies.indiatimes.com/Features-Events/Features/10-less-known-facts-about-Mala-Sinha/articleshow/msid-3696038,curpg-3.cms 4 May 2010 dead dmy-all माला सिन्हा ने 1966 में नेपाली अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की। लोहानी का व्यवसाय था। अपनी शादी के बाद, वह फिल्मों के फिल्मांकन के लिए मुम्बई आती रहती थीं और उनके पति नेपाल में रहकर अपना व्यवसाय चलाते थे। शादी से उनकी एक बेटी है: प्रतिभा सिन्हा, जो बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री हैं।http://www.rediff.com/entertai/2002/may/22dinesh.htm rediff.com, Movies: Profiling Mala Sinha Rediff.com 24 February 2014 https://web.archive.org/web/20121213064953/http://www.rediff.com/entertai/2002/may/22dinesh.htm 13 दिसंबर 2012 live
करियर
1957 में, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त ने अपनी फिल्म प्यासा (1957) में माला सिन्हा को लिया। इसके लिये पहले वह मधुबाला को लेना चाहते थे। प्यासा के बाद, उनकी प्रमुख सफलताओं में फिर सुबह होगी (1958) और यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म धूल का फूल, (1959) थी जिसने उन्हें एक लोकप्रिय सितारे में बदल दिया। वह 1958 से शुरुआती 60 के दशक में परवरिश (1958), उजाला, मैं नशे में हूँ, दुनिया ना माने, लव मैरिज (1959), बेवक़ूफ़ (1960), माया (1961), हरियाली और रास्ता, दिल तेरा दीवाना (1962), अनपढ़ और बम्बई का चोर (1962) और जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहींTrip down the memory lane with Mala Sinha http://www.bollywoodhungama.com/features/2007/03/13/2373/index.html Screen बॉलीवुड हँगामा 13 March 2001 26 August 2011 https://web.archive.org/web/20111031174125/http://www.bollywoodhungama.com/features/2007/03/13/2373/index.html 31 अक्तूबर 2011 live।
अपनी सफल 1960 और 1970 के दशक की भूमिकाओं में, उन्हें राज कपूर, देव आनंद, किशोर कुमार और प्रदीप कुमार जैसे बड़ी उम्र के कलाकार और 1950 के दशक के उत्तरार्ध से उभरते हुए सितारे जैसे शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार और राज कुमार के साथ लिया गया। उन्होंने अपने दौर के कई नए कलाकारों के साथ काम किया जिनमें मनोज कुमार, धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना, सुनील दत्त, संजय ख़ान, जीतेन्द्र और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1994 ज़िद दादी माँ 1992 राधा का संगम 1992 खेल सुलक्षणा देवी 1987 दिल तुझको दिया सावित्री ए साहनी 1985 बाबू 1981 हरजाई 1980 बेरहम 1980 धन दौलत 1978 कर्मयोगी दुर्गा 1977 प्रायश्चित 1976 ज़िन्दगी सरोजिनी रघु शुक्ला 1976 दो लड़कियाँ 1975 सुनहरा संसार लक्ष्मी 1974 अर्चना 1974 कोरा बदन 1974 ३६ घंटे दीपा राय 1972 रिवाज़ 1971 मर्यादा 1971 संजोग आशा देवी 1971 प्यार की कहानी 1971 चाहत 1971 कंगन शान्ता 1970 गीत कमला1969 पैसा या प्यार 1969 प्यार का सपना 1969 दो भाई 1968 मेरे हुज़ूर 1968 दो कलियाँ किरन 1968 आँखें मीनाक्षी मेहता 1967 नई रोशनी रेखा कुमार 1965 बहू बेटी शान्ता 1965 हिमालय की गोद में फुलवा 1964 अपने हुए पराये रेखा 1964 पूजा के फूल 1964 जहाँ आरा 1964 सुहागन शारदा दुबे 1963 गुमराह मीना 1962 दिल तेरा दीवाना मीना 1962 हरियाली और रास्ता 1961 धर्मपुत्र 1961 सुहाग सिन्दूर 1961 माया 1959 धूल का फूल मीना खोसला 1959 लव मैरिज गीता 1959 मैं नशे में हूँ शान्ता 1958 परवरिश आशा सिंह 1958 फिर सुबह होगी सोहनी 1957 प्यासा मीना 1957 फैशन 1957 नया ज़माना 1956 एक शोला 1956 पैसा ही पैसा माला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:1936 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग