Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जानी दुश्मन Janidushman2002.jpg जानी दुश्मन का पोस्टर राज कुमार कोहली राज कुमार कोहली आनंद-मिलिंद आनन्द राज आनन्द के. के. सिंह (संवाद) अरमान कोहली, राजबब्बर, रजत बेदी, सनी देओल, शरद कपूर, मनीषा कोइराला, अक्षय कुमार, आदित्य पंचोली, पायल, अमरीश पुरी, रंभा, मोहिनी शर्मा, सुनील शेट्टी, आफ़ताब शिवदेसानी, सिद्धार्थ, अमन वर्मा, अरशद वारसी 16 अगस्त, 2002 भारत हिन्दी जानी दुश्मन 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्माण और निर्देशन का काम राजकुमार कोहली ने किया है। ये फ़िल्म इनका आखिरी निर्देशित फ़िल्म है। इसमें अरमान कोहली, मनीषा कोइराला, अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी, आफ़ताब शिवदासानी, सोनू निगम (अभिनेता के रूप में पहली फ़िल्म) और अरशद वारसी हैं। ये फ़िल्म 16 अगस्त 2002 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुआ। कहानी दो इच्छाधारी नाग-नागिन, कपिल (अरमान कोहली) और वसुंधरा (मनीषा कोइराला) एक दूसरे से प्यार करते रहते हैं। एक दिन उनके गलती से एक साधू की तपस्या भंग हो जाती है, जिससे वो गुस्से में शाप दे देता है, जिससे शाम सुरज ढलते साथ वसुंधरा की मौत हो जाती है। कपिल उस साधु से क्षमा मांगता है और उसके इतने प्रयास को देखते हुए वो उसे बताता है कि वसुंधरा का अगला जन्म कई सालों के बाद होगा। कई सालों के बाद वसुंधरा का जन्म दिव्या के नाम से होता है। एक दिन उसे किसी के बुलाने की आवाज सुनाई पड़ती है और वो उस आवाज के पीछे खींची चले जाती है। वो पेड़ के पास जाती है और उसके बाद कपिल उससे बात करता है, और उसे मणि छूने को बोलता है, मणि के छूते साथ ही उसे अपना पिछला जन्म याद आ जाता है। अगले दिन राजेश (रजत बेदी) को पता चलता है कि अतुल अग्रवाल (अक्षय कुमार) के पार्टी में दिव्या भी आ रही है, और वो अपनी आवाज बदल कर दिव्या को फोन करता है और उसे एक टूटे हुए किले में बुलाता है। दिव्या को लगता है कि उसके दोस्तों ने ही उस टूटे किले में पार्टी रखने का सोचा है, इस कारण वो आ जाती है। टूटे किले में उसे राजेश और मदन ही मिलते हैं, जो उसे अकेला पा कर उसके साथ बलात्कार करते हैं, जिसके बाद वो ख़ुदकुशी कर लेती है और उन सभी को इसका दोषी मानती है। तभी कपिल वहाँ आ जाता है और वो उससे उसके ख़ुदकुशी करने का कारण पता करता है। दिव्या मरने से पहले उन सभी को दोषी बताती है और उसके बाद उसकी मौत हो जाती है। कपिल उन सभी से बदला लेने का फैसला करता है, और उसी दिन वो दिव्या के मौत के असल दोषियों, मदन और राजेश को मार देता है, पर इस बात से बेखबर की बाकी लोग निर्दोष हैं, वो उन सभी को दोषी समझ कर एक-एक कर के उन सभी को मारने लगता है। एक के बाद एक अपने दोस्तों को मरता हुआ देख कर विवेक सक्सेना (सोनू निगम) डर जाता है और अपने बड़े भाई करन सक्सेना (सनी देओल) को फोन करता है। वो उसे बचाने के लिए आ जाता है। अंत में करन और कपिल के बीच लड़ाई होती है। जिसके बाद करन उसे मार देता है और उसके मरने के साथ ही कपिल और वसुंधरा एक हो जाते हैं। कलाकार सनी देओल — करन सक्सेना अरमान कोहली — कपिल इच्छाधारी नाग मनीषा कोइराला — वसुंधरा इच्छाधारी नागिन / दिव्या अक्षय कुमार — अतुल अग्रवाल सोनू निगम - विवेक सक्सेना सुनील शेट्टी — विजय आफ़ताब शिवदेसानी — प्रेम श्रीवास्तव अरशद वारसी — अब्दुल रजत बेदी — राजेश आदित्य पंचोली — अशोक राजबब्बर — जोसेफ अमरीश पुरी — साधु जसपाल भट्टी — दिनेश हिंगू — शरद कपूर — विक्टर अली ख़ान शहबाज़ ख़ान — राजू किरन कुमार — पुलिस इंस्पेक्टर जॉनी लीवर — परवाना राजू मवानी रज़ा मुराद गैविन पैकर्ड पायल रंभा — नीता मोहिनी शर्मा सिद्धार्थ — मदन उपासना सिंह अतुल अग्निहोत्री — अमन वर्मा — टीवी शो होस्ट संगीत गीत गायक आजा आजा अलका याज्ञिक, उदित नारायण 6:55 समीर आनंद-मिलिंद जानेमन तू खूब है सोनू निगम, सुनिधी चौहान 5:38 देव कोहली आनन्द राज आनन्द रूप सलोना तेरा देख के सोनू निगम, देवेन्द्र सिंह, पूर्णिमा, हैरी आनन्द 6:27 देव कोहली आनन्द राज आनन्द चल कुड़िये जसपिंदर नरूला, सोनू निगम 4:48 समीर आनंद-मिलिंद इश्क जुनून है सोनू निगम, अलका याज्ञिक 6:40 समीर आनंद-मिलिंद जिंदगी में तुझपे अलका याज्ञिक 2:01 समीर आनंद-मिलिंद जावेद भाई सो रे ले सोनू निगम 5:18 नितिन राईकवर संदीप चोटा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0326983 जानी दुश्मन श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में