Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंटार्कटिक हिमचादर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|नासा द्वारा एकत्र जानकारी के आधार पर अंटार्कटिका पर विस्तृत अंटार्कटिक हिमचादर का चित्रण thumb|नासा द्वारा एकत्र जानकारी के आधार पर अंटार्कटिक हिमचादर के नीचे छुपे धरातल का चित्रण अंटार्कटिक हिमचादर (Antarctic ice sheet) पृथ्वी की दो ध्रुवीय हिम टोपियों में से एक है। अंटार्कटिका महाद्वीप का ९८% भूभाग इस हिमचादर द्वारा ढका हुआ है। http://earthobservatory.nasa.gov/Newsroom/NewImages/images.php3?img_id=17838 NASA Two Decades of Temperature Change in Antarctica Earth Observatory Newsroom 2007 2008-08-14 https://web.archive.org/web/20080920041805/http://earthobservatory.nasa.gov/Newsroom/NewImages/images.php3?img_id=17838 20 सितंबर 2008 live https://web.archive.org/web/20080920041805/http://earthobservatory.nasa.gov/Newsroom/NewImages/images.php3?img_id=17838 20 सितंबर 2008 NASA image by Robert Simmon, based on data from Joey Comiso, GSFC. विवरण अंटार्कटिक हिमचादर पृथ्वी का सबसे विशाल बर्फ़ का समूह है। यह हिमचादर १.४ करोड़ वर्ग किमी पर फैली हुई है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल १२ लाख वर्ग किमी से ज़रा अधिक है, यानि अंटार्कटिक हिमचादर भारत से १० गुना अधिक क्षेत्र पर विस्तृत है। इसमें ३ करोड़ घन किमी जल क़ैद है और यह विश्व के कुल मीठे पानी का नव्वे प्रतिशत (९०%) है। अगर यह पूरा पिघल जाये तो पृथ्वी के समुद्रों की सतह ५८ मीटर उठ जायेगी। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला इस हिमचादर को पूर्वी अंटार्कटिक हिमचादर और पश्चिमी अंटार्कटिक हिमचादर में विभाजित करती है, जिनमें पूर्वी हिमचादर आकार में बड़ी है। पूर्वी अंटार्कटिक हिमचादर तो धरती पर टिकी है और यदी यह बर्फ़ न भी होती तो यह स्थान समुद्री-सतह से ऊपर होता लेकिन पश्चिमी अंटार्कटिक हिमचादर के नीचे की ज़मीन कहीं-कहीं पर समुद्र-सतह से २५०० मीटर नीचे है और बिना बर्फ़ के यह समुद्र का फ़र्श होता।Amos Jonathan http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-21692423 बीबीसी न्यूज़ - Antarctic ice volume measured Bbc.co.uk 2013-03-08 2014-01-28 https://web.archive.org/web/20181122170425/https://www.bbc.co.uk/news/science-environment-21692423 22 नवंबर 2018 live इन्हें भी देखें हिमचादर पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला सन्दर्भ श्रेणी:अंटार्कटिका श्रेणी:अंटार्कटिका का पर्यावरण श्रेणी:हिमानी विज्ञान श्रेणी:अंटार्कटिका की हिमचादरें