411 REFERENCE · Wikipedia
चीनी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चीनी भाषा (चीनी भाषा: 汉语/漢語; पिनयिन: Hànyǔ; 华语/華語, Huáyǔ; या 中文 ह्वा-य्वी, Zhōngwén झोङ-वेन) चीन देश की मुख्य भाषा और राजभाषा है। यह संसार में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह चीन एवं पूर्वी एशिया के कुछ देशों में बोली जाती है। चीनी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में आती है और वास्तव में कई भाषाओं और बोलियों का समूह है। मानकीकृत चीनी असल में एक 'मन्दारिन' नामक भाषा है। इसमें एकाक्षरी शब्द या शब्द भाग ही होते हैं और ये चीनी भावचित्र में लिखी जाती है (परम्परागत चीनी लिपि या सरलीकृत चीनी लिपि में)। चीनी एक सुरभेदी भाषा है।
=== Tarikul ===
भाषाविद् चीन-तिब्बती भाषा परिवार के हिस्से के रूप में चीनी की सभी किस्मों को बर्मी, तिब्बती और हिमालय और दक्षिण पूर्व एशिया में बोली जाने वाली कई अन्य भाषाओं के साथ वर्गीकृत करते हैं।
== चीनी भाषा की बोलियाँ (विभाषाएँ) ==
चीनी भाषा वास्तव में एक भाषा न होकर, कई भिन्न बोलियों का वर्ग है, जिसमें सात मुख्य समूह हैं:
क्वान (Guan, उत्तरी या मन्दारिन, 北方話/北方话 या 官話/官话) - ८५ करोड़ वक्ता
ऊ (Wu 吳/吴, जिसमें शंघाई भी शामिल है) - लगभग ९ करोड़ वक्ता
युए (Yue या Cantonese, 粵/粤) - लगभग ८ करोड़ वक्ता
मिन (Min या Fujianese, जिसमें ताइवानवी शामिल है, 閩/闽) - लगभग ५ करोड़ वक्ता
श्याङ (Xiang 湘) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
हाक्का (Hakka 客家 या 客) - लगभग ३.५ करोड़ वक्ता
कान (Gan 贛/赣) - लगभग २ करोड़ वक्ता
== चीनी लिपि ==
== इन्हें भी देखें ==
चीनी भावचित्र
चीनी भाषा और साहित्य
== बाहरी कड़ियाँ ==
चीनी भाषा सीखिये - चाइना रेडियो इंटरनेशनल की प्रस्तुति Archived 2007-01-27 at the वेबैक मशीन* चीनी सीखिए Archived 2010-11-12 at the वेबैक मशीन - निम्नलिखित साधनों का प्रयोग चीनी सीखने के लिए करें (अंग्रेज़ी में)
Chinese Romanization Systems: IPA Transliteration
Note on the Chinese Language and the several ways its sounds are written down in English
चीनी-हिन्दी शब्दकोश Archived 2014-08-19 at the वेबैक मशीन (हिन्दी निदेशालय)
Chinese in Devanagari Archived 2013-06-16 at the वेबैक मशीन
सर्वाधिक प्रयुक्त चीनी शब्द और वाक्यांशों के लिए हिन्दी शब्द Archived 2017-06-25 at the वेबैक मशीन