Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्बर्ट गोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 thumb|right|अल गोरअल्बर्ट आर्नल्ड "अल" गोर, जूनियर (जन्म: 31 मार्च, 1948) अमरीका के 45वें उपराष्ट्रपति थे जिनका राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के तहत कार्यकाल रहा 1993 से 2001 तक। गोर इसके पहले अमरीकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव 1977-1978 तथा अमरीकी सेनेट 1985-1993 में टेनेसी प्रांत के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। एक प्रखर पर्यावरणवादी के रूप में उन्हें 2007 का प्रतिष्ठित नोबल शांति पुरस्कार इंटरगवर्मेंटल पैनल आन क्लाईमेट चैंज के साथ संयुक्त रूप से नवाज़ा गया। गोर 2000 के अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में अग्रणी डेमोक्रैट प्रत्याशी थे पर लोकप्रिय वोट जीतने के बाद भी अंततः रिपब्लिकन प्रत्याशी जार्ज बुश से चुनाव हार गये थे। इस चुनाव के दौरान फ्लोरिडा प्राँत में हुए वोट की पुनर्गणना पर कानूनी विवाद, जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने बुश के हक में निर्णय दिया था, के कारण यह चुनाव अमरीकी इतिहास में सबसे ज्यादा विवादास्पद माना जाता है।https://www.weforum.org/agenda/authors/al-gore/ Al Gore - Agenda Contributor World Economic Forum en 2024-01-06 इन्हें भी देखें अल गोर की आधिकारिक वेबसाईट सन्दर्भ गोर, अल्बर्ट गोर, अल्बर्ट श्रेणी:एप्पल इंक॰ के अधिकारी श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:1948 में जन्मे लोग