Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डिम्पल यादव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डिंपल यादव Dimple Yadav.jpg 1978 01 15 y पुणे, महाराष्ट्र, भारत सैफ़ई, इटावा, उत्तर प्रदेश कन्नौज 5 मई 2012 23 मई 2019 अखिलेश यादव मैनपुरी 8 दिसंबर 2022 मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी हिन्दू क्षत्रिय अहीर भारतीय अखिलेश यादव लखनऊ विश्वविद्यालय मुलायम सिंह यादव (ससुर) अदिति यादवटीना यादवअर्जुन यादव राजनीतिज्ञ डिम्पल यादव एक भारतीय राजनेत्री हैं, तथा वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं, जो कि कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं।डिंपल यादव की वो बातें, जो जनता को नहीं पता हैं https://www.thelallantop.com/up-election/dimple-yadav-spouse-of-akhilesh-yadav-and-second-senior-leader-of-sp/ thelallantop 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200615081820/https://www.thelallantop.com/up-election/dimple-yadav-spouse-of-akhilesh-yadav-and-second-senior-leader-of-sp/ 15 जून 2020 liveवह वर्तमान में 2024 से मैनपुरी से लोकसभा सदस्य हैं। डिंपल यादव का जन्म 1978 में पुणे, [[महाराष्ट्र] में हुआ था। वह सेवानिवृत्त भारतीय सेना कर्नल आर.एस. रावत और चम्पा रावत की तीन पुत्रियों में से मंझली पुत्री हैं। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का है। उनकी शिक्षा पुणे, बठिंडा और अंडमान निकोबार द्वीप और आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड, लखनऊ में हुई थी। डिम्पल यादव का विवाह अखिलेश यादव के साथ 1999 मे हुआ था। अखिलेश यादव को "भईया" कहने के कारण उ.प्र. मे युवा इन्हें "डिम्पल भाभी" के नाम से भी सम्बोधित करते है। डिंपल यादव ने 2009 में फिरोजाबाद के लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा, लेकिन अभिनेता राज बब्बर के खिलाफ चुनाव में हार का सामना करना पड़ा । उप-चुनाव उनके पति अखिलेश द्वारा इस क्षेत्र में और साथ ही कन्नौज में मई 2009 के आम चुनावों में दोनो सीटो के जीतने के कारण हुआ था और क्योकि उन्होने कन्नौज से अपनी सीट ले ली थी। 2012 में उनके पति द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रवेश करने के लिए सीट खाली करने के कारण एक अन्य उपचुनाव के कारण उन्हें कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। डिंपल देश की 44 वीं व्यक्ति बनीं और भारत की स्वतंत्रता के बाद से उत्तर प्रदेश में केवल चौथा निर्विरोध चुना गया। यह स्थिति तब पैदा हुई जब दो उम्मीदवारों, दशरथ सिंह शंखवार (संयुक्ता समाजवादी दल) और संजू कटियार (निर्दलीय) ने अपना नामांकन वापस ले लिया। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उप-चुनाव के लिए किसी भी उम्मीदवार को नामित नहीं किया । डिम्पल यादव लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने वाली उत्तर प्रदेश की पहली महिला और 1952 में प्रयागराज (इलाहाबाद पश्चिम) से पुरुषोत्तम दास टंडन के निर्वाचन के बाद दूसरी महिला बनीं। वह एकमात्र ऐसी महिला सांसद बनीं, जिनके पति मुख्यमंत्री थे, और वह भी जिसका ससुर भी उसी सदन के सदस्य थे। डिम्पल यादव ने 2017 के उ.प्र. के विधानसभा के चुनाव मे समाजवादी पार्टी के लिए कई चुनाव- प्रचार की थी। उनके भाषणो को जनता द्वारा खूब सराहा गया। डिम्पल यादव देश मे महिला मुद्दो को लेकर अक्सर बोलती नजर आती है। उन्होने समाजवादी पार्टी द्वारा चलायी गयी महिला सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन नं. का समर्थन किया। डिम्पल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कन्नौज से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के सुब्रत पाठक से 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गयी थी।डिंपल यादव को मिली शिकस्त, कन्नौज में भाजपा ने फिर लहराया परचम https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-up-lok-sabha-election-results-2019-akhilesh-yadav-wife-dimple-yadav-defeated-by-bjp-candidate-subrat-pathak-in-kannauj-2543901.html हिंदुस्तान 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200615080617/https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/story-up-lok-sabha-election-results-2019-akhilesh-yadav-wife-dimple-yadav-defeated-by-bjp-candidate-subrat-pathak-in-kannauj-2543901.html 15 जून 2020 dead डिम्पल का यहाँ से चुनाव हारना सपा के लिए निराशाजनक था,क्योकि यह यादव बाहुल्य सीट दशकों से सपा का गढ़ रही है। अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कन्नौज लोकसभा मे उच्च स्तर का विकास किया गया था। 2022 में मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी लोकसभा सीट रिक्त हुई, जिसके कारण वहाँ पर उपचुनाव हुआ समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह के विरासत को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए डिम्पल यादव को प्रत्याशी बनाया और उपचुनाव में वें 2,88,461 मतों से चुनाव जीतकर तीसरी बार लोकसभा पहुँची। डिंपल यादव का राजनीतिक करियर क्रमांक कब से कब तक सांसद बनाने का विवरणं पार्टी का नाम 1. 2012 2014 15वीं लोक सभा में कन्नौज (उपचुनाव) से सांसद (पहला कार्यकाल ) समाजवादी पार्टी 2. 2014 2019 कन्नौज से 16 वीं लोक सभा में सांसद (दूसरा कार्यकाल)। समाजवादी पार्टी 3. 2022 वर्तमान मैनपुरी से 17 वीं लोकसभा में सांसद (तीसरा कार्यकाल) (उपचुनाव) समाजवादी पार्टी सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:१५वीं लोकसभा के सदस्य श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:समाजवादी पार्टी के राजनीतिज्ञ श्रेणी:1978 में जन्मे लोग