Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कडपा जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कडपा ज़िला (वायएसआर जिला)Kadapa districtగుంటూరు జిల్లా YSR in Andhra Pradesh (India).svg कडपा 15,379 28,84,524 2011 189 तहसील 50 तेलुगू कडपा जिला (आधिकारीक नाम वायएसआर जिला) भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र का एक जिला है। इसके पड़ोसी जिलों में दक्षिण में चित्तूर, उत्तर में प्रकाशम तथा कुर्नूल पूर्व में नेल्लौर तथा पश्चिम में अनन्तपुर का नाम आता है। इस जिले से होकर पेन्नार नदी बहती है। जनसांख्यिकी 2001 जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या - 26,01,797 है। इतिहास और विरासत इस जिले का ईसापूर्व इतिहास ज्ञात है जब यह मौर्य साम्राज्य के अन्तर्गत आता था। उसके बाद यह सातवाहनों के साम्राज्य का अंग बना। कडप्पा का नाम गडापा से आया है जिसका तेलगू भाषा में अर्थ होता है - चरम या पारसीमा। कहा जाता है पूर्व में लोग तिरुपति मंदिर के दर्शन से पहले इस जिले के देवुनी कडापा मंदिर में जाते थे। यहां का एक प्रसिद्ध स्थल पेद्दा दरगाह या अमीन पीर दरगाह भी है जहाँ हज़रत ख़्वाज़ा सैय्यद शाह पीरूल्लाह मुहम्मद-उल-हुसैनी ने जीव समाधि ली थी। इसका दूसरा अजमेर भी कहते हैं। हाल में यह चर्चा में इसलिए आया था कि यहां पर जया बच्चन, अभिषेक तथा ऐश्वर्या राय विशेष प्रार्थना करने आए थे। इसके अतिरिक्त संगीतकार ए आर रहमान भी इसके दर्शनार्थ यहां आया करते हैं। मस्ज़िद-ए-आज़म फ़ारसी कला में बनी एक सुन्दर मस्जिद है जिसे १६९१ में औरंगजेब ने बनवाया था। कडप्पा का सेंट मेरी का गिरिजाघर भी प्रसिद्ध है जहाँ माँ मेरी की प्रतिमा को रोम से लाकर स्थापित किया गया था। इस जिले को १८०८ में जिला बनाया गया था। भूगोल thumb|आंध्र प्रदेश के जिले. कडपा जिले का विस्तीर्ण 15938 km2 sqmi है।, Srivastava, Dayawanti et al. (ed.) India 2010: A Reference Annual https://archive.org/details/indiaareferencea00divi States and Union Territories: Andhra Pradesh: Government 54th Additional Director General, Publications Division, Ministry of Information and Broadcasting (India), भारत सरकार 2010 नई दिल्ली, भारत 1111–1112 11 October 2011 978-81-230-1617-7 तुलना करें तो केनडा के प्रिन्स पेट्रिक द्वीप के समान है। http://islands.unep.ch/Tiarea.htm Island Directory Tables: Islands by Land Area 11 October 2011 18 February 1998 संयुक्त राष्ट्र Environment Program Prince Patrick Island 15,848 https://web.archive.org/web/20180220003634/http://islands.unep.ch/Tiarea.htm 20 फ़रवरी 2018 dead इस की मुख्य नदियां पेन्नार नदी, चित्रावती नदी, कुन्डेरू नदी, पापघ्नी नदी, सागिलेरू, बाहुदा नदी और चेय्येरू नदी इत्यादी हैं। इस जिले में जंगल 5,050 km² हैं, जो कि जिले के वैशाल्य का 32.87% हिस्सा है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:आंध्र प्रदेश के जिले *