411 REFERENCE · Wikipedia
द्रविड़ भाषा-परिवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|द्रविड़ भाषा-परिवार
द्रविड़ भाषा-परिवार दक्षिण भारत की कई सम्बन्धित भाषाओं का समूह है। यह भारत- यूरोपीय भाषा परिवार की एक शाखा है।
इसमें मुख्यतः तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तुलू भाषाएँ आती हैं। उत्तर और पूर्व भारत की कुछ भाषाएँ जैसे ब्राहुई, गोंडी, कुड़ुख द्रविड़ भाषा-परिवार से सम्बंधित हैं। ये सभी भाषाएँ अश्लिष्ट-योगात्मक (Agglutinating languages) हैं और इनमें संस्कृत से कई शब्द भी हैं। इनमें से तमिल सबसे पुरानी है और उसे शास्त्रीय भाषा माना जाता है। इन भाषाओं कि लिपि ब्राह्मी लिपि से ही उत्पन्न हुई है। इन भाषाओं में ट, ण, ळ, ड़ (ड, ठ, ड) आदि ध्वनियाँ बहुत अधिक पायी जाती हैं।
चारों द्रविड़ भाषाओं में तमिल भाषा सबसे प्राचीन है तथा इसमें सबसे पहले साहित्य लेखन आरंभ हुआ इसमें संगम साहित्य के अतिरिक्त शिलाप्पदिकारम, मणिमैखलै तथा जीवक चिंतामणि महत्त्वपूर्ण रचनाएँ हैं।
इन्हें भी देखें
प्राचीनतम द्रविड़ भाषा (प्रोटो-द्रविडियन)
बंगाल द्राविड़ीय भाषाएँ
श्रेणी:भारत की भाषाएँ
श्रेणी:द्रविड़ भाषाएँ
श्रेणी:भाषा-परिवार