Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पट्टदकल्लु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पट्टदकल्लु Pattadakalಪಟ್ಟದ್ಕಲ್ಲುरक्तपुर, किसुवोलल Group_of_monuments_At_Pattadakal.jpg पट्टदकल्लु में स्थापत्य परिसर पट्टदकल्लु India Karnataka 15.948 75.816 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश राज्य कर्नाटक ज़िला बागलकोट ज़िला तालुका 586 2573 2011 भाषाएँ प्रचलित कन्नड़ भामस +5:30 पिनकोड 587201 दूरभाष कोड पट्टदकल्लु (Pattadakal), जिसे रक्तपुर (Raktapura) कहा जाता था, भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में मलप्रभा नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक गाँव है, जो अपने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ चालुक्य राजवंश द्वारा 7वीं और 8वीं शताब्दी में बने नौ हिन्दू और एक जैन मन्दिर हैं, जिनमें द्रविड़ (दक्षिण भारतीय) तथा नागर (उत्तर भारतीय ) दोनों शैलियाँ विकसित हुई थीं। पट्टदकल्लु बादामी से 23 किमी और ऐहोले से 11 किमी दूर है, जिन दोनों स्थानों में भी कई महत्वपूर्ण चालुक्यकालीन मन्दिर स्थित हैं।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894 विवरण यदी बादामी को महाविद्यालय तो पट्टदकल्लु को मन्दिर निर्माण का विश्वविद्यालय कहा जाता है।http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm द चालुक्यन मैग्नीफीशियेंस ५ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20090510023153/http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm 10 मई 2009 live यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन २४ किमी दक्षिण-पश्चिम में बादामी है। इस शहर को कभी किसुवोलल (ಕಿಸುವೊಳಲ್') या रक्तपुर कहा जाता था, क्योंकि यहाँ का बलुआ पत्थर लाल आभा लिए हुए है। शिल्प स्मारक चालुक्य शैली का उद्भव ४५० ई. में एहोल में हुआ था। यहाँ वास्तुकारों ने नागर एवं द्रविड़ समेत विभिन्न शैलियों के प्रयोग किए थे। इन शैलियों के संगम से एक अभिन्न शैली का उद्भव हुआ। सातवीं शताब्दी के मध्य में यहां चालुक्य राजाओं के राजतिलक होते थे। कालांतर में मंदिर निर्माण का स्थल बादामी से पट्टदकल्लु आ गया। यहाँ कुल दस मंदिर हैं, जिनमें एक जैन धर्मशाला भी शामिल है। इन्हें घेरे हुए ढेरों चैत्य, पूजा स्थल एवं कई अपूर्ण आधारशिलाएं हैं। यहाँ चार मंदिर द्रविड़ शैली के हैं, चार नागर शैली के हैं एवं पापनाथ मंदिर मिश्रित शैली का है। पट्टदकल्लु को १९८७ में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm द चालुक्यन मैग्नीफ़ीशियेंस ५ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20090510023153/http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm 10 मई 2009 livehttp://bagalkot.nic.in/pattadakal.htm पट्टदकल्लु ५ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20040911050855/http://bagalkot.nic.in/pattadakal.htm 11 सितंबर 2004 livehttp://asi.nic.in/asi_monu_whs_pattadakkal.asp वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स - पट्टदकल्लु, ग्रुप ऑफ मॉन्युमेंट्स ऐट पट्टदकल्लु (१९८७), कर्नाटक ६ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20170625133639/http://asi.nic.inasi_monu_whs_pattadakkal.asp 25 जून 2017 livehttp://portal.unesco.org/geography/en/files/10641/12282854465ASI_Dharwad.pdf/ASI%2BDharwad.pdf ग्रुप ऑफ मॉन्युमेंट्स ऐट पट्टदकल्लु ९ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20110604161152/http://portal.unesco.org/geography/en/files/10641/12282854465ASI_Dharwad.pdf/ASI+Dharwad.pdf 4 जून 2011 livehttp://whc.unesco.org/archive/periodicreporting/apa/cycle01/section2/239.pdf अनुभाग-२, राष्ट्र पार्टी: भारत, प्रोपर्टी नाम: पट्टदकल्लु में स्मारक समूह ९ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20110604121427/http://whc.unesco.org/archive/periodicreporting/apa/cycle01/section2/239.pdf 4 जून 2011 live यहां के बहुत से शिल्प अवशेष यहां बने प्लेन्स के संग्रहालय तथा शिल्प दीर्घा में सुरक्षित रखे हैं। इन संग्रहालयों का अनुरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करता है। ये भूतनाथ मंदिर मार्ग पर स्थित हैं। इनके अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों में, अखण्ड एकाश्म स्तंभ, नागनाथ मंदिर, चंद्रशेखर मंदिर एवं महाकुटेश्वर मंदिर भी हैं, जिनमें अनेकों शिलालेख हैं। वर्ष के आरंभिक त्रैमास में यहां का वार्षिक नृत्योत्सव आयोजन होता है, जिसे चालुक्य उत्सव कहते हैं। इस उत्सव का आयोजन पट्टदकल्लु के अलावा बादामी एवं ऐहोल में भी होता है। यह त्रिदिवसीय संगीत एवं नृत्य का संगम कलाप्रेमियों की भीड़ जुटाता है। उत्सव के मंच की पृष्ठभूमि में मंदिर के दृश्य एवं जाने माने कलाकार इन दिनों यहां के इतिहास को जीवंत कर देते हैं। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें पट्टदकल्लु (मन्दिर परिसर) बादामी, कर्नाटक ऐहोले मलप्रभा नदी चालुक्य राजवंश बागलकोट ज़िला बाह्य जोड़ युनेस्को विश्व धरोहर जालस्थल पर पट्टदकल्लु पट्टदकल्लु का ३६०° विहंगम दृश्य वर्ल्ड हैरिटेज टूअर पर पट्टदकल्लु मंदिर भारतीय उपमहाद्वीप में स्थापत्यकला पट्टदकल्लु एवं दक्खिन में अन्य स्थलों के छायाचित्र पट्टदकल्लु के चित्र पट्टदकल्लु जालस्थल भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर पट्टदकल्लु भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर चित्र दीर्घा सन्दर्भ श्रेणी:कर्नाटक के गाँव श्रेणी:बागलकोट ज़िला श्रेणी:बागलकोट ज़िले के गाँव श्रेणी:कर्नाटक में हिन्दू मंदिर श्रेणी:भारत में पुरातात्विक स्थल