411 REFERENCE · Wikipedia
नेपल्स की खाड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|नेपल्स की खाड़ी
नेपल्स की खाड़ी, इटली के दक्षिण पश्चिमी तट पर नेपल्स प्रांत के कम्पानिया क्षेत्र में स्थित एक 10 मील चौड़ी खाड़ी है। यह पश्चिम में भूमध्य सागर से मिलती है। इसके उत्तर में नेपल्स और पोज़्ज़ुओली शहर, पूर्व में वेसुवियस पर्वत और दक्षिण में सॉरेंटाइन प्रायद्वीप स्थित है। इस प्रायद्वीप का सबसे प्रमुख शहर सोरेंतो है। यह प्रायद्वीप नेपल्स की खाड़ी को सलेर्नो की खाड़ी से अलग करता है।
इस खाड़ी में काप्री, इस्किया और प्रोचिदा द्वीप स्थित हैं। यह इटली का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है क्योंकि इसके निकट पॉम्पेइ और हर्कुलेनियम के रोमन भग्नावशेष स्थित है, यह नगर सन 79 ई. वेसुवियस ज्वालामुखी के उद्गार के परिणामस्वरूप नष्ट हो गये थे।
इस खाड़ी में 1960 में रोम में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के दौरान नौकायन प्रतियोगितायें आयोजित की गयी थीं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:इटली
श्रेणी:खाड़ियाँ