Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द ब्लू लगून (1980 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द ब्लू लगून (The Blue Lagoon) 1980 की अमेरिकी फिल्म है।'Lagoon' Really Is Blue https://www.washingtonpost.com/archive/lifestyle/1980/07/11/lagoon-really-is-blue/d5642101-5944-40ec-a5e1-2ba509daad3b/ 17 जुलाई 2024 Washington Post 23 दिसम्बर 2023 इसका निर्देशन रैंडल क्लेसर ने किया है। इसकी पटकथा डगलस डे स्टीवर्ट ने लिखी है। यह फिल्म हेनरी डी वेरे स्टैकपूल के 1908 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में ब्रुक शील्ड्स और क्रिस्टोफर एटकिंस मुख्य भूमिका में हैं। संगीत बेसिल पोलेडोरिस द्वारा रचित है और छायांकन नेस्टर अल्मेंड्रोस द्वारा किया गया है। फिल्म दक्षिण प्रशांत महासागर में एक उष्णकटिबंधीय निर्जन द्वीप पर फंसे दो छोटे बच्चों की कहानी बताती है।Depth Defying https://www.washingtonpost.com/archive/lifestyle/1980/07/11/depth-defying/ce8d8555-4921-4b68-9f49-d9bfc7105233/ 17 जुलाई 2024 Washington Post 23 दिसम्बर 2023 वह समाज के मार्गदर्शन या प्रतिबंधों के बिना रहते हैं। लेकिन उनमें किशोरावस्था आने के कारण भावनात्मक और शारीरिक परिवर्तन होते हैं। वह प्यार में पड़ जाते हैं और एक बच्चे को जन्म देते हैं।Bender Abbey Sexualized Innocence: Revisiting The Blue Lagoon https://www.rogerebert.com/chazs-blog/sexualized-innocence-revisiting-the-blue-lagoon 17 जुलाई 2024 www.rogerebert.com en इसको कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा 20 जून, 1980 को सिनेमाघरों में जारी किया गया था। फिल्म को आलोचकों द्वारा खराब माना गया, जिन्होंने इसकी पटकथा, निष्पादन और ब्रुक शील्ड्स के प्रदर्शन की निंदा की। लेकिन नेस्टर अल्मेंड्रोस के छायांकन को प्रशंसा मिली। आलोचना के बावजूद यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही। कहानी विक्टोरियन काल के अंत में, नौ वर्षीय रिचर्ड और सात वर्षीय एमेलिन लेस्ट्रेंज अपने बावर्ची पैडी बटन के साथ दक्षिण प्रशांत महासागर के एक हरे-भरे उष्णकटिबंधीय द्वीप पर बह जाते हैं। पैडी बच्चों की देखभाल करता है और उन्हें द्वीप के दूसरी तरफ़ जाने से मना करता है। वहाँ उसे मानव बलि के खून से सने अवशेष दिखाई पड़ते हैं। वह उन्हें किसी भी घातक लाल जामुन को खाने के खिलाफ़ चेतावनी भी देता है। एक दिन वह शराब के नशे में धुत होकर मर जाता है। दोनों बच्चे द्वीप के एक अलग हिस्से में अपना घर फिर से बना लेते हैं। किशोरावस्था तक पहुँचने पे वह दोनों समुद्र में नग्न स्नान करने जाते हैं। लेकिन एमेलिन रिचर्ड के प्रति अपने यौन आकर्षण से असहज है। वह अपने पहले मासिक धर्म से डरती है और रिचर्ड को यह देखने की अनुमति नहीं देती कि उसे क्या हुआ है। आखिरकार, रिचर्ड एमेलिन के प्रति अपने आकर्षण को पहचान लेता है। जब रिचर्ड एम्मेलिन के साथ यौन संपर्क शुरू करने की कोशिश करता है, तो वह उसे नकार देती है। वह उससे छिपता है और हस्तमैथुन करता है। जब वर्षों में पहली बार एक जहाज दिखाई देता है, तो एम्मेलिन सिग्नल वाली आग नहीं जलाती है और जहाज उन्हें देखे बिना ही गुजर जाता है। जब रिचर्ड एम्मेलिन से पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया। तो वह उसके गुस्से में कहती है कि यह द्वीप अब उनका घर है और उन्हें वहीं रहना चाहिए। आगे जाकर अपने शरीर की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए वे संभोग की खोज करते हैं और प्रेमी बन जाते हैं। जब एमेलिन गर्भवती हो जाती है, तो दोनों में से कोई भी यह नहीं पहचान पाता कि क्या हो रहा है। महीनों बाद, रिचर्ड एमेलिन को प्रसव पीड़ा में पाता है। एमेलिन एक बच्चे को जन्म देती है, जिसका नाम वे पैडी रखते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt0080453 द ब्लू लगून श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में श्रेणी:1980 की फ़िल्में