411 REFERENCE · Wikipedia
बयानख़ोंगोर प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बयानख़ोंगोरБаянхонгор аймаг Map mn bayankhongor aimag.png बयानख़ोंगोर १,१५,९७७.८ ८२,२२९ २००९ ०.७१ सुम २० मंगोल
बयानख़ोंगोर (मंगोल: Баянхонгор; अंग्रेज़ी: Bayankhongor) मंगोलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह मंगोलिया के सबसे बड़े ऐमगों में से एक है।Historical Dictionary of Mongolia, Alan J.K. Sanders, Scarecrow Press, 2010, ISBN 9780810874527
नाम का उच्चारण व अर्थ
'बयानख़ोंगोर' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। मंगोल भाषा में 'बयान' का अर्थ 'समृद्ध' या 'अमीर' और 'ख़ोंगोर' का अर्थ 'प्रिय' होता है, यानि प्रांत के नाम का मतलब 'प्रिय व समृद्ध (प्रदेश)' है।
भूगोल
बयानख़ोंगोर एक विविध प्रान्त है। इसके उत्तर में वनो से ढके पहाड़ हैं जो ख़ानगई पर्वत क्षेत्र का हिस्सा हैं। प्रान्त के मध्य में अर्ध-शुष्क स्तेपी इलाक़े के मैदान फैले हुए हैं। दक्षिण में गोबी रेगिस्तान विस्तृत है।
प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
मंगोलिया
अइमग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:बयानख़ोंगोर प्रांत
श्रेणी:मंगोलिया के प्रांत