Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विनय प्रसाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विनया प्रकाश (पूर्व नाम: भट्ट), (जन्म 22 नवंबर 1967) जिन्हें विनया प्रसाद के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कन्नड़, मलयालम और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ टेलीविज़न धारावाहिकों में अपने कार्य के लिए प्रसिद्ध हैं।https://www.newindianexpress.com/entertainment/kannada/2017/Oct/04/i-love-to-laugh-and-make-others-laugh-vinaya-prasad-1666325.html I love to laugh and make others laugh: Vinaya Prasad Sharadhaa A. 2017-10-04 The New Indian Express en 2025-10-13 करियर विनया प्रसाद का जन्म कर्नाटक राज्य के उडुपी जिले में हुआ था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जी. वी. अय्यर की फिल्म मध्वाचार्य (1986) में एक छोटे से रोल से की। प्रारंभिक दौर में उन्होंने सहायक भूमिकाएँ निभाईं, इसके बाद उन्होंने अनंत नाग के साथ फिल्म गणेशना मडुवे में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही, जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु, और तमिल फिल्मों में भी काम किया।https://timesofindia.indiatimes.com/topic/Vinaya-Prasad Vinaya Prasad: Movies, Photos, Videos, News, Biography & Birthday Times of India The Times of India en 2025-10-13 उनकी कुछ प्रमुख कन्नड़ फिल्में हैं — गणेशना मडुवे, नीनु नक्करे हालु सक्करे, गौरी गणेशा, मैसूर जाना, और सूर्योदय। उन्होंने मलयालम फिल्म मणिचित्रताझु में मोहनलाल के साथ एक सहायक भूमिका निभाई। तमिल सिनेमा में उन्होंने थाइकुलमे थाइकुलमे फिल्म में पांडियाराजन और उर्वशी के साथ अभिनय किया। तेलुगु फिल्मों में उनकी प्रमुख फ़िल्में हैं — इंद्रा, डोंगा डोंगड़ी और आंध्रुडु, जिनमें उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। मुख्य अभिनेत्री के रूप में सफल करियर के बाद, विनया प्रसाद ने चरित्र भूमिकाओं में काम करना शुरू किया। वह एक सक्षम प्रस्तोता (होस्ट) और गायिका भी हैं। उन्होंने नृत्यग्राम में वसंत हब्बा जैसे प्रमुख कार्यक्रमों और मैसूर दशहरा शोभायात्रा की मेजबानी की है। उन्होंने मलयालम टीवी के सबसे लंबे और लोकप्रिय धारावाहिक स्त्री में अभिनय किया, जो एशियानेट चैनल पर 1998 के अंत से लेकर 2000 के मध्य तक प्रसारित हुआ। इस धारावाहिक की लोकप्रियता ने उन्हें मलयाली दर्शकों के बीच घर-घर में प्रसिद्ध बना दिया। साल 2006 में उन्होंने स्त्री के सीक्वल (द्वितीय भाग) में इंदु की भूमिका दोबारा निभाई।Thug: CR 143/24 Movie: Showtimes, Review, Songs, Trailer, Posters, News & Videos eTimes https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/malayalam/movie-details/thug-cr-143/24/movieshow/121646094.cms 2025-10-13 व्यक्तिगत जीवन विनया प्रसाद का संबंध कर्नाटक के उडुपी जिले से है और उनका पालन-पोषण वहीं हुआ। 1988 में उन्होंने वी. आर. के. प्रसाद से विवाह किया, जो कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और संपादक थे। उनका निधन कम उम्र में ही हो गया। 2002 में विनया ने ज्योतिप्रकाश से दूसरा विवाह किया और वर्तमान में वह अपने पति और बेटी प्रथमा प्रसाद के साथ बेंगलुरु में रहती हैं।[3] ज्योतिप्रकाश के पहले विवाह से एक पुत्र जय आत्रे हैं, जो मुंबई में फिल्म निर्देशन और पटकथा लेखन से जुड़े हैं।https://timesofindia.indiatimes.com/tv/news/malayalam/this-video-of-vinaya-prasads-troublesome-school-kids-avatar-is-too-cute-to-be-missed/articleshow/104036475.cms This video of Vinaya Prasad's troublesome school kid avatar is too cute to be missed! 2023-09-29 The Times of India 2025-10-13 0971-8257 सन्दर्भ श्रेणी: भारतीय अभिनेत्री श्रेणी:कन्नड़ अभिनेत्री श्रेणी:1967 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:मलयालम अभिनेत्री श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री