411 REFERENCE · Wikipedia
नागावली नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नागावली नदी Nagavali riverନାଗାବଳୀ ନଦୀనాగావళి నదిलांगुल्या नदी Nagavali river2.JPG श्रीकाकुलम ज़िले में नागावली नदी India मुहाने का स्थान देश राज्य ओड़िशा, आन्ध्र प्रदेश ज़िले कलाहांडी ज़िला, रायगड़ा ज़िला, श्रीकाकुलम ज़िला 256.5 km mi बंगाल की खाड़ी 24 m3/s cuft/s on लाखबहल, थुआमूल रामपुर कलाहांडी ज़िला, ओड़िशा बंगाल की खाड़ी कल्लेपल्ली, श्रीकाकुलम ज़िला, आन्ध्र प्रदेश 18.217 83.933 inline, title 9510 km2 mi2
नागावली नदी (Nagavali River), जिसे लांगुल्या नदी (Langulya River) भी कहा जाता है, भारत के ओड़िशा और आन्ध्र प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह ओड़िशा के दक्षिणी भाग और आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी भाग में बहती है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991
नदीमार्ग
नागावली नदी की उत्पत्ति ओड़िशा के कलाहांडी ज़िले के थुआमूल रामपुर ब्लॉक के लाखबहल गाँव के समीप पूर्वी घाट की पहाड़ियों में होती है। फिर यह रायगड़ा ज़िले को पार करती हुई आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में प्रवेश करती है। इसी ज़िले में यह कल्लेपल्ली ग्राम के समीप बंगाल की खाड़ी में बह जाती है। नदी का कुल मार्ग 256 किमी है, जिसमें से 161 ओड़िशा में और बाकी आन्ध्र प्रदेश में है। इसका जलसम्भर क्षेत्र 9,510 वर्ग किमी है, जिसमें से 4,462 वर्ग किमी ओड़िशा में और 5,048 आन्ध्र प्रदेश में है।
इन्हें भी देखें
कलाहांडी ज़िला
रायगड़ा ज़िला
श्रीकाकुलम ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:ओड़िशा की नदियाँ
श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश की नदियाँ
श्रेणी:कलाहांडी ज़िला
श्रेणी:रायगड़ा ज़िला
श्रेणी:श्रीकाकुलम ज़िला