Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सआदत हसन मंटो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सआदत हसन मंटो (11 मई 1912 – 18 जनवरी 1955) उर्दू लेखक थे, जो अपनी लघु कथाओं, बू, खोल दो, ठंडा गोश्त और चर्चित टोबा टेकसिंह के लिए प्रसिद्ध हुए। कहानीकार होने के साथ-साथ वे फिल्म और रेडिया पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे। अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने बाइस लघु कथा संग्रह, एक उपन्यास, रेडियो नाटक के पांच संग्रह, रचनाओं के तीन संग्रह और व्यक्तिगत रेखाचित्र के दो संग्रह प्रकाशित किए। कहानियों में अश्लीलता के आरोप की वजह से मंटो को छह बार अदालत जाना पड़ा था, जिसमें से तीन बार पाकिस्तान बनने से पहले और बनने के बाद, लेकिन एक भी बार मामला साबित नहीं हो पाया। इनके कुछ कार्यों का दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद किया गया है। नंदिता दास द्वारा बनाई गई मंटो (2018 फ़िल्म) और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत, एक बॉलीवुड फिल्म है जो मंटो के जीवन पर आधारित है। == मंटो की प्रसिद्ध रचनाएँ == टोबा टेकसिंह , लघुकथा Atishparay (Nuggets of Fire) – 1936 Chugad मंटो के अफसाने – 1940 धुआँ – 1941 अफसाने और ड्रामे – 1943 लज़्ज़त-ए-संग - -1948 स्याह हाशिए -1948 बादशाहत का खात्मा – 1950 खाली बोतलें – 1950 लाऊड स्पीकर (Sketches) गंजे फरिश्ते (Sketches) Manto ke Mazameen नमरूद की खुदाई – 1950 ठंडा गोश्त – 1950 याज़िद – 1951 पर्दे के पीछे – 1953 सड़क के किनारे – 1953 बग़ैर उनवान के (बिना शीर्षक) – 1954 बग़ैर इजाज़त – 1955 बुर्क़े – 1955 Phunduney (Tassles) – 1955 सरकंडों के पीछे -1955 शैतान – 1955 शिकारी औरतें – 1955 रत्ती, माशा, तोला" -1956 काली सलवार – 1961 मंटो की बेहतरीन कहानियाँ – 1963 [1] ताहिरा से ताहिर – 1971 == इन्हें भी देखें == फ़हमीदा रियाज़ इस्मत चुग़ताई सआदत हसन मंटो लेख/कहानियाँ/व्यंग्य Archived 2020-10-27 at the वेबैक मशीन