Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चकोतरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चकोतरा Citrus grandis - Honey White.jpg पादप सपुष्पक (Angiosperms) युडिकॉट (Eudicots) रोज़िड (Rosids) सैपेनडालेज़​ (Sapindales) रूटासीए (Rutaceae) निम्बू-वंश (Citrus) C. maxima Citrus maxima मेरिल चकोतरा निम्बू-वंश का एक फल है, जो उस वंश की सबसे बड़ी जातियों में से एक है। हालांकि निम्बू-वंश के बहुत से फल दो या उस से अधिक जातियों के संकर (हाइब्रिड) होते हैं, चकोतरा एक शुद्ध प्राकृतिक जाति है। इसके कच्चे फल का रंग हरा, और पके हुए का हल्का हरा या फिर पीला होता है। पूरा बड़ा होने पर इसके फल का व्यास (डायामीटर) १५-२५ सेमी और वज़न १ से २ किलोग्राम होता है। इसके स्वाद में खटास और कुछ मीठापन तो होता है, लेकिन कड़वाहट नहीं। चकोतरा मूलतः भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिणपूर्वी एशिया क्षेत्र की जन्मी हुई जाति है।"Growing the granddaddy of grapefruit https://web.archive.org/web/20090131065540/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?file=%2Fc%2Fa%2F2004%2F12%2F25%2FHOG7FAFSVC1.DTL&type=printable 31 जनवरी 2009 ," SFGate.com, December 25, 2004 दवाओं के साथ लेने में ख़तरा वैसे तो चकोतरा स्वस्थ व्यक्तियों के लिए लाभदायक माना जाता है, लेकिन चकोतरे के रस में कुछ ऐसे रसायन हैं जो कुछ दवाओं का असर को कम कर देते हैं या उनसे मिलकर शरीर में हानिकारक रासायनिक यौगिक बना देते हैं: टैमोक्सिफ़ेन (Tamoxifen) - यह एक कर्क रोग (कैन्सर) की दवा है और चकोतरा खाने से इसके प्रभाव में कमी आ सकती है।Beverage JN, Sissung TM, Sion AM, Danesi R, Figg WD (Sep 2007). "CYP2D6 polymorphisms and the impact on tamoxifen therapy". Journal of Pharmaceutical Sciences 96 (9): 2224–31. doi:10.1002/jps.20892. PMID 17518364. स्टैटिन (Statin) - यह कई प्रकारों व नामों से बिकने वाली कोलेस्टेरॉल कम करने की औषधि है जिसे हृदय रोग से बचने के लिए लिया जाता है। चकोतरा इसका प्रभाव कम करता है। कुछ स्टैटिन दवाएँ ऐसी हैं जिनपर चकोतरे का कोई असर नहीं होता। कोडीन (Codeine) - यह दर्द और भारी ख़ासी से राहत देने की दवा है जिसका पीढ़ा-विरोधी प्रभाव चकोतरे से कम हो जाता है। पैरासिटामोल (Acetaminophen / paracetamol) - चकोतरा खाने से रक्त में पैरासिटामोल का संकेंद्रण (कान्सेन्ट्रेशन) बढ़ सकता है। यह यकृत (लीवर) के लिए हानिकारक हो सकता है।Dasgupta A, Reyes MA, Risin SA, Actor JK (December 2008). "Interaction of white and pink grapefruit juice with acetaminophen (paracetamol) in vivo in mice". Journal of Medicinal Food 11 (4): 795–8. doi:10.1089/jmf.2008.0059. PMID 19053875. ऐम्लोडीपीन / ऐम्लोगार्ड (Amlodipine / Amlogard) - चकोतरे से इस दवा का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) कम करने का प्रभाव बिना चेतावनी के अचानक बढ़ सकता है, यानि रक्तचाप में अत्यधिक कमी आ सकती है। यह कुछ ही दवाएँ हैं जिनपर चकोतरे का असर होता है। ऐसी और भी दवाएँ हैं जो इस सूची में शामिल नहीं। चकोतरा के फायदे बुखार के लिए :- चकोतरा में प्राकृतिक रूप से किनीन होता है। जो मलेरिया बुखार में बहुत लाभदायक होता है। बुखार से छुटकारा पाने के लिए चकोतरा का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। गठिया के लिए :- गठिया जैसी समस्याओं के लिए चकोतरा फल बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद व गठिया रोग को दूर करता है पांचन क्रिया ठीक रखने के लिए :- पांचनक्रिया को ठीक रखने चकोतरा अन्य फलो के मुकाबले हल्का होता है। जो आसानी से पेट में पच जाता है शरीर में पांचन किया को ठीक रखने में मदद करता है। जिससे पेट सम्बंधित अन्य विकार नहीं होता है।www.logintohealth.com 1* कैंसर ( cancer ) :- चकोतरा ( grapefruit ) फ्लेेवोनोइड होता ह जो शरीर में किसी भी प्रकार के संक्रमण की रोकथाम का कार्य करता है और यही नही कर्सिनोजन से शरीर को बचाता है, जो शरीर में कैंसर पैदा करता है। यह एक एंटी कैैंसर एजंंड की तरह काम करता है। कौशिकाओ को नुकसान किये बगैर कैैंसर से लडता है। पर कैंंसर जैसी बिमारी होने पर डाँक्टर से जरूर सलाह ले। 2* वजन कम करे :- चकोतरा फाइबर से समुुुुद्ध होता है, चकोतरा खाने भूूख कम लगती है, इसीलिए जो लोग वजन कम करना चाहते है, वह लोग चकोतरा का सेवन जरूर करे। और इसमें कैलरी की मात्रा कम होती है। 3 * रोगप्रतिकारक क्षमता ( immune system ) :- चकोतरा। में विटामिन- ए और विटामिन -सी की प्रचुर मात्रा और एंटीआँक्सीडेंंट के गुण भी पाये जाते है, जो हमारे रोगप्ररतिकारक क्षमता बढाता है। इन्हें भी देखें निम्बू-वंश सन्दर्भ श्रेणी:निम्बू-वंश श्रेणी:फल