Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तन्यता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|ताम्बा अपनी तन्यता के कारण, बिना टूटे, तारों में खींचा जा सकता है right|thumb|200px|बेलनाकार छड़ के सिरों को विपरीत दिशा में खींचकर तानने पर:(क) भंगुर पदार्थ का भंजन (टूटना)(ख) तन्य पदार्थ का भंजन (ग) पूर्णतः तन्य पदार्थ का भंजन पदार्थ विज्ञान में तन्यता (ductility) किसी ठोस पदार्थ की तनाव डालने पर खिचकर आकार बदल लेने की क्षमता को बोलते हैं। तन्य पदार्थ (ductile materials) आसानी से खींचकर तार के रूप में बनाए जा सकते हैं, जबकि अतन्य (non-ductile) पदार्थ तनाव डालने पर असानी से नहीं खिंचते और अक्सर टूट जाते हैं। सोना और ताम्बा दोनों तन्य पदार्थों के उदाहरण हैं।G. Dieter, Mechanical Metallurgy, McGraw-Hill, 1986, ISBN 978-0-07-016893-0Materials handbook, Mc Graw-Hill handbooks, by John Vaccaro, fifteenth edition, 2002 इसी तरह आघातवर्धनीयता (Malleability) किसी पदार्थ की दबाव या आघात पड़ने पर बिना टूटे आकार बदल लेने की क्षमता को कहते हैं। मसलन चाँदी को पीटकर उसका मिठाई व पान पर चढ़ाने वाला वर्क इसलिए बनाया जा सकता है क्योंकि वह तत्व आघातवर्धनीय (malleable) है। तन्यता और आघातवर्धनीयता यह आवश्यक नहीं है कि जो पदार्थ तन्य हो वह आघातवर्धनीय होगा, या जो पदार्थ आघातवर्धनीय है वह तन्य होगा। मसलन सोना आघातवर्धनीय भी है और तन्य भी - इसे पीटकर इसका पन्ना भी पनाया जा सकता है और खींचकर इसकी तार भी। लेकिन, इसके विपरीत, सीसा आघातवर्धनीय है और इसे पीटकर मूर्तियों में आकार दिया जा सकता है। लेकिन सीसा तन्य नहीं है - इसकी खींचकर तार बनाई जाए तो यह आसानी से टूट जाता है।Rich, Jack C. (1988). The Materials and Methods of Sculpture. Courier Dover Publications. p. 129. ISBN 0-486-25742-8. इन्हें भी देखें तनाव (भौतिकी) भंगुरता विरुप्यण (यांत्रिकी) आघातवर्धनीयता (Malleability) प्रत्यास्थता (Elasticity) दृढ़ता (Toughness) कठोरता (Hardness) सन्दर्भ 2 श्रेणी:सातत्यक यान्त्रिकी श्रेणी:विरुप्यण (यांत्रिकी)