Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लीला देवी दुखुन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

माननीय लीला देवी दुखून लुछूमनसांसद संसदीय निजी सचिव कैस्सम उत्तीमकार्ल औफ़मैनसर अनिरुद्ध जगन्नाथ सर अनिरुद्ध जगन्नाथपाउल बैरेन्जर मिलिटरी सोशलिस्ट मूवमेण्ट सामाजिक सुरक्षा मन्त्री, मॉरीशस शीला बापू सर अनिरुद्ध जगन्नाथ नवीन रामगुलाम कार्यालय रिक्त कला एवं संस्कृति मन्त्री मुखेश्वर चुन्नी अनिरुद्ध जगन्नाथ पाउल बैरेन्जर वसंत बनवारी द्वितीय सांसद मोका & क्वार्टियर मिलिटैयर सुरेन दयाल सर अनिरुद्ध जगन्नाथ कैलाश पुर्याग अमीना गुरीब नवीन रामगुलाम अनिरुद्ध जगन्नाथ प्रविन्द जगन्नाथ प्रथम सांसद (ला कैवेर्न & फीनिक्स कैस्सम उत्तीमकार्ल औफ़मैनसर अनिरुद्ध जगन्नाथ अनिरुद्ध जगन्नाथपाउल बैरेन्जरनवीन रामगुलाम 1961 04 16 y बौन टेयर, वकोआस-फीनिक्स, मॉरीशस शिक्षाविद हिन्दू www.gov.muकार्यालय जालस्थललीला देवी दूखुन लुचुमून सांसद (जन्म :१६ अप्रैल १९६१)  मॉरीशस की वर्तमान सामाजिक सुरक्षा मंत्री हैं तथा नवीन रामगुलाम के मंत्रिमण्डल में ११ मई २०१० राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ द्वारा नियुक्त हैं। ये मारीशस के निर्वाचन क्षेत्र संख्या ८, मोका एवं क्वार्टियर मिलिटैर का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद की सदस्या हैं।इससे पूर्व ये पॉल बेरेञ्जर के मंत्रिमण्डल में छः माह के लघु अन्तराल के लिये कला और संस्कृति मंत्री भी रही हैं। एमएसएम/एमएमएम गठबन्धन की चुनावी जीत के बाद सितम्बर २००० में इन्हें संसदीय निजी सचिव नियुक्त किया गया था। सर्व प्रथम इन्होंने सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के मन्त्रिमण्डल में सेवा की थी। ये मिलिटैण्ट सिशल मूवमेण्ट की सदस्या हैं और पार्टी की उपाध्यक्ष हैं। इसी पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्षा भी हैं। नन्दो बोधा एवं शौकत अली सूधुन के साथ एमएसएम के पीटीआर-एमएसएम-PMSD गठबंधन सरकार की फ़्रण्ट बेञ्च की भी सदस्या हैं। राजनीतिक जीवन लीला देवी का एक भरापूरा राजनीतिक कैरियर रहा है। १९९६ में ये मिलिटैण्ट सोशलिस्ट मूवमेण्ट में शामिल हो गयीं और २००० में वाकोअस-फीनिक्स के नगर निगम के चुनावों में भाग लेते हुए निर्वाचन क्षेत्र १५, ला कैवेर्न एवं फ़ीनिक्स से खडी हुईं।  तब ये उस निर्वाचन क्षेत्र से प्रथम सांसद के रूप में चुनी गयीं एवं उस कार्यकाल में सेवा की। २००५ में, एमएसएम/एमएमएम गठबंधन सोशल एलाइंस से हार गया तथा ये उसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी तो गयीं किन्तु विपक्ष में बैठीं। तब २००५ से २०१० में हुए अगले आम चुनावों  तक ये विपक्ष की सदस्या रहीं। निजी जीवन ये व्यवसाय से एक शिक्षिका हैं तथा देश में जीव विज्ञान की अत्यधिक प्रसिद्ध शिक्षिका हैं। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान स्नातक (आनर्स) किया तदोपरान्त शिक्षा में स्नातकोत्तर सनद एमआईई से पूर्ण किया। उसके बाद शिक्षा में ही ब्राइटन विश्वविद्यालय  से स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया। ये मारीशस इन्स्टीट्यूट आफ़ एजुकेशन(एमआईई) में अंशकाळिक व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। इनका विवाह हो चुका है तथा दो बच्चों की माता हैं। सन्दर्भ बाहरी सूत्र श्रेणी:1961 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:मॉरीशस के राजनयिक