Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खरनाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खरनाल गाँव Tejaji Temple Kharnal.JPG खरनाल में तेजाजी का मंदिर India Rajasthan#India right खरनाल (राजस्थान) 27.08576 N 73.644705 E देश भारत राज्य राजस्थान Metric auto भाषा आधिकारिक हिंदी आइएसटी +5:30 आरजे-आइएन (RJ-IN) खरनाल राजस्थान के नागौर जिले में एक गाँव है।http://rajssp.raj.nic.in/MODULES/Reports/BeneficiaryReport/RptPenionerWise.aspx?Technade=uPSZQm7TRzLCrAFMylu2WHrx4fetLyVVoGYc+gYsOXQ+XYTlTHL0n90nX55NNSwIRoH0Sn2HUmEYA96rVHpBD9HHGjl5pRSuy7EVRhS6VRyC18kPIQZYKKky00Q4%2FEWlUmlArtTJ8SGGeYWkCwTRt9eXMBoO8No6YJSRpp6pY8u3j8LnirpbXh71AWpKSSXEbkRZDxrjEQgmtosLbFMh%2FA%3D%3D Government of Rajasthan 18 सितंबर 2020 12 अप्रैल 2013 https://archive.today/20130412232719/http://rajssp.raj.nic.in/MODULES/Reports/BeneficiaryReport/RptPenionerWise.aspx?Technade=uPSZQm7TRzLCrAFMylu2WHrx4fetLyVVoGYc+gYsOXQ+XYTlTHL0n90nX55NNSwIRoH0Sn2HUmEYA96rVHpBD9HHGjl5pRSuy7EVRhS6VRyC18kPIQZYKKky00Q4/EWlUmlArtTJ8SGGeYWkCwTRt9eXMBoO8No6YJSRpp6pY8u3j8LnirpbXh71AWpKSSXEbkRZDxrjEQgmtosLbFMh/A== dead यह तेजाजी का जन्मस्थान है। यह नागौर - जोधपुर राजमार्ग पर नागौर से १६ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खरनाल गाँव को अतीत में कई बार छोड़ दिया गया था और वर्तमान में यह प्राचीन गाँव के उत्तर-पश्चिम में १ मील की दूरी पर स्थित है। तेजाजी को लोक-देवता माना जाता है और सभी समुदायों द्वारा पूरे राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के मालवा में पूजा की जाती है। उनका जन्म भाद्रपद शुक्ल दशमी को वर्ष १०७४ में, धोलिया गोत्र के जाटों के परिवार में हुआ था। उनके पिता, खरनाल के एक प्रमुख जाट ताहरजी थे। उनकी माता का नाम रामकंवरी था। माना जाता है कि नाग-देवता के आशीर्वाद से माता रामकंवरी को पुत्र तेज की प्राप्ति हुई थी। इनकी पत्नी का नाम पेमल था |December 2018 जनसांख्यिकी यह धोलिया जाटों का मुख्य गाँव है। हेमा, दूल्हा, धन्ना और पीपा के धौल्या वंशजों की चार शाखाएँ हैं। गाँव के अन्य जाट गोत्र हैं ― राड, महिया, जाखड़, करवीर और बेंदा। गाँव में रहने वाली अन्य जातियाँ हैं ― मुस्लिम, तेली-वैश्य, नायक, बलाई, लुहार, सुनार, ब्राह्मण और बनिया। खरनाल में तेजाजी का एक बड़ा मंदिर है। मंदिर में मुकुट, कलगी और हाथ में भाले के साथ तेजाजी की पीतल की मूर्ति है। गाँव के बाहर तेजाजी का एक छोटा मंदिर है, जो बड़े मंदिर से १.५ किलोमीटर की दूरी पर है। इस गाँव के लोग बताते हैं कि तेजाजी की मूर्ति प्राकृतिक रूप से मिट्टी से निकली थी। माना जाता है कि यह मूर्ति लगभग १००० वर्ष पुरानी है। यह मंदिर धवा जोहर में स्थित है, जिसके पानी का उपयोग ग्रामीणों द्वारा पीने के लिए किया जाता है। राजलजी (तेजाजी की बहन, जो तेजाजी के साथ सती हुईं) का मंदिर, पूर्व दिशा में गाँव से १ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खरनाल जम्मू और कश्मीर में डोडा जिले का एक गाँव भी है। यह भी देखें तेजाजी - देवता के बारे में पूरी जानकारी के लिए। धौल्या सुरसुरा पनेर बाहरी कडियाँ वीर तेजाजी फेसबुक पेज https://www.facebook.com/VEERTEJAJI.ORG/ क्षत्रिय शिरोमणि वीर तेजाजी, २००१ मनसुख रणवा द्वारा लिखी गई किताब। सन्दर्भ श्रेणी:नागौर ज़िला श्रेणी:राजस्थान के गाँव श्रेणी:नागौर ज़िले के गाँव