Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तलवार श्रेणी फ्रिगेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तलवार श्रेणी फ्रिगेट भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल फ्रिगेट युद्धपोत हैं जिनका निर्माण रूस में भारत-रूस की भागीदारी से हुआ। ये निर्देशित प्रक्षेपास्त्र फ्रिगेट हैं जिन्हें रूस के क्रिवाक-३ श्रेणी को संशोधित करके बनाया गया है। इन पोतों की विस्थापन क्षमता ४००० टन तथा गति ३० नॉट है तथा यह दुश्मन की पनडुब्बियों व बड़े सतही पोतों को ढूंढने व नष्ट करने में सक्षम हैं। स्टेल्थ टेक्नॉलोजी व विशेष बाहरी डिज़ाइन के कारण ये दुश्मन की पकड़ से बच सकते हैं। नाम पताका संख्या कार्यारंभ की तिथि तलवार (एफ ४०) 18 जून 2003 त्रिशूल (एफ ४३) 25 जून 2003 तबर (एफ ४४) 19 अप्रैल 2004 तेग (एफ ४५) 27 अप्रैल 2012 तरकश (एफ ५०) 12 नवंबर 2012 त्रिकंड (एफ ५१) 29 जून 2013 सन्दर्भ