411 REFERENCE · Wikipedia
अश्व संचालन समस्या
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|An open knight's tour of a chessboardright|thumb|250px|An open knight's tour of a chessboard
right|thumb|250px|An animation of a knight's tour on a 5 by 5 board. right|thumb|250px|An open knight's tour on a 5 by 5 board.
अश्व संचालन समस्या (knight's tour) एक गणितीय समस्या है जिसमें शतरंज के बोर्ड पर घोड़े (knight) को चलाना है किन्तु शर्त यह है कि किसी भी खाने में वह दो बार न जाय (जब तक सभी खानों में न पहुँच जाय)। घोडे की यह यात्रा तब तक चलती रहती है जब तक वह आरम्भिक खाने से 'एक अश्व छलांग' पर न आ जाय (अर्थात अपने पुराने रास्ते को दोहराने के लिये)।
संगणक विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रोग्राम लिखकर इस समस्या का हल निकालने के लिये दिया जाता है। H. M. Deitel, P. J. Deitel. "Java How To Program Fifth Edition." Prentice Hall, Upper Saddle River, New Jersey, pp. 326–328. 2003. वैसे यह समस्या कई रूपों में प्रस्तुत की जाती है, जैसे सामान्य 8 × 8 वाले शतरंज बोर्ड के बजाय अलग आकार के शतरंज बोर्ड, गैर-आयताकार बोर्ड आदि।
इतिहास
right|thumb|250px|'द तुर्क' नामक शतंज खेलने वाले कम्प्यूटर प्रोग्राम ने इस समस्या का जो हल निकाला वह इस चित्र में दिखाया गया है।
इस समस्या का सबसे प्राचीन सन्दर्भ ९वीं शताब्दी में रचित रुद्रट के काव्यालंकार में मिलता है- Satyadev, Chaudhary Kavyalankara of Rudrata (Sanskrit Text, with Hindi translation); Parimal Sanskrit Series No. 30 Delhitraversal यह ग्रथ संस्कृत काव्यशास्त्र का प्रसिद्ध ग्रन्थ है। इसमें एक श्लोक में अर्ध-बोर्ड के ऊपर घोड़े की गति का वर्णन है जो इस समस्या का हल है। वास्तव में यह एक अलंकार है जिसे चित्रालंकार कहते हैं। इसमें 'तुरगपदबन्ध' (घोड़े का पद बन्ध) नामक चित्रालंकार है। यह श्लोक निम्नलिखित है-
से ना ली ली ली ना ना ना ली
ली ना ना ना ना ली ली ली ली
न ली ना ली ली ले ना ली ना
ली ली ली ना ना ना ना ना ली
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
पादुका सहस्रम - इस भारतीय ग्रन्थ में श्लोक के रूप में इस समस्या का हल दिया हुआ है।
बाहरी कड़ियाँ
Sanskrit Tidbits-12: Palindromes, Mathematics, Chess, Algorithms and Fun
Early History of Knight's Tours
श्रेणी:शतरंज की समस्यायें
श्रेणी:ग्राफ समस्यायें