Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2028 पुरुष टी20 विश्व कप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2028 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) ग्रुप चरण, सुपर 10, एलिमिनेटर्स और नॉकआउट AustraliaNew Zealand 21 अक्टूबर – 19 नवंबर 2028 20 55 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 2026 2030 21 अक्टूबर 2028 19 नवंबर 2028 2026 2030 2028 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (अंग्रेज़ी: 2028 ICC Men's T20 World Cup) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप का 11वां संस्करण होगा। यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2028 तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब न्यूजीलैंड इस वैश्विक टी20 टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करेगा। आईसीसी ने इस संस्करण से टूर्नामेंट के प्रारूप में व्यापक बदलावों को मंजूरी दी है, जिसमें पिछले 'सुपर 8' चरण को हटाकर एक नया 'सुपर 10' और 'एलिमिनेटर' चरण पेश किया गया है।https://www.olympics.com/en/news/icc-men-t20-world-cup-2028-new-format-explained T20 World Cup 2028 format explained: Super 10, Eliminators and all the new rules Olympics Editorial 15 July 2026 Olympics.com 21 July 2026 en टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 55 मैच खेले जाएंगे।https://www.cricinfo.com/story/t20-world-cup-2028-to-have-two-eliminators-before-semi-finals-1545717 T20 World Cup 2028 to have two 'eliminators' before semi-finals Cricinfo Staff 15 July 2026 ESPNcricinfo 21 July 2026 en भारत की टीम 2026 का खिताब जीतने के बाद इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। नया प्रारूप (Format) जुलाई 2026 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टूर्नामेंट को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और उभरते हुए एसोसिएट देशों को अधिक अवसर देने के लिए इसके प्रारूप में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं:https://www.icc-cricket.com/news/new-men-s-t20-world-cup-format-and-qualification-explained New Men's T20 World Cup format and qualification explained 15 July 2026 icc-cricket.com en 21 July 2026 ग्रुप चरण (Group Stage): कुल 20 टीमों को 4-4 टीमों के 5 अलग-अलग समूहों (Groups) में विभाजित किया जाएगा, जो पिछले 2026 संस्करण के चार ग्रुप (5-5 टीम) के प्रारूप को बदलता है। इस दौर में कुल 30 मैच खेले जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। सुपर 10 (Super 10): आगे बढ़ने वाली 10 टीमों को 5-5 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस राउंड में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की शीर्ष नंबर-1 टीम सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। एलिमिनेटर्स (Eliminators): सेमीफाइनल की बाकी दो टीमों का फैसला दो क्रॉस-पूल एलिमिनेटर मैचों (जो एक तरह का क्वार्टर फाइनल होगा) के जरिए होगा। इसमें एक ग्रुप की दूसरे स्थान की टीम का सामना दूसरे ग्रुप की तीसरे स्थान की टीम से होगा। नॉकआउट (Knockout): एलिमिनेटर जीतने वाली दोनों टीमें सेमीफाइनल में सीधे पहुंचने वाली टीमों से भिड़ेंगी, जिसके बाद फाइनल मैच आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें और योग्यता (Qualification) टूर्नामेंट के लिए कुल 12 टीमों ने आईसीसी के नियमों के तहत पहले ही स्वचालित रूप से (Direct Qualification) अपनी जगह पक्की कर ली है। बाकी बची 8 टीमों का फैसला आईसीसी के नए ग्लोबल क्वालीफायर (Global Qualifier) के माध्यम से किया जाएगा।https://www.insidethegames.biz/articles/icc-unleashes-groundbreaking-world-cup-formats ICC significantly alters elite tournaments' design 20 July 2026 Inside the Games 21 July 2026 en सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें निम्नलिखित 12 टीमों ने मुख्य टूर्नामेंट के लिए सीधे प्रवेश प्राप्त किया है: Australia ऑस्ट्रेलिया (मेजबान देश) New Zealand न्यूजीलैंड (मेजबान देश) India भारत (2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर) South Africa दक्षिण अफ्रीका England इंग्लैंड Pakistan पाकिस्तान Sri Lanka श्रीलंका West Indies वेस्टइंडीज Zimbabwe ज़िम्बाब्वे Afghanistan अफगानिस्तान (आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर) Bangladesh बांग्लादेश (आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर) Ireland आयरलैंड (आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर) ग्लोबल क्वालीफायर मार्ग शेष 8 स्थानों के लिए आईसीसी एक नए 16-टीम ग्लोबल क्वालीफायर का आयोजन करेगा। इसमें वे टीमें शामिल होंगी जो 2026 विश्व कप में खेली थीं लेकिन सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकीं (जैसे अमेरिका, नीदरलैंड, और नेपाल), साथ ही क्षेत्रीय सब-रिवीजनल क्वालीफायर (अफ्रीका, एशिया, यूरोप, अमेरिका और पूर्वी एशिया-प्रशांत) की सर्वश्रेष्ठ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। सन्दर्भ इन्हें भी देखें आईसीसी पुरुष टी२० विश्व कप 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में क्रिकेट