411 REFERENCE · Wikipedia
राज़ (1967 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राज़ राज़1.jpg फ़िल्म का पोस्टर रवीन्द्र दवे जी॰ पी॰ सिप्पी सी॰ जे॰ पावरी कल्याणजी-आनंदजी 1967 मिनट भारत हिन्दी
राज़ 1967 में बनी हिन्दी भाषा की रूमानी फिल्म है। इसे रवीन्द्र दवे द्वारा निर्देशित, जी॰ पी॰ सिप्पी द्वारा निर्मित और कहानी लेखन सी॰ जे॰ पावरी द्वारा किया गया। फिल्म में राजेश खन्ना, बबीता, आई॰ एस॰ जौहर और असित सेन हैं। फ़िल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है।
संक्षेप
कुमार (राजेश खन्ना), हालांकि भारतीय मूल का है, अफ्रीका में रहता है। उसे भारत के एक रेलवे स्टेशन के सपने आते हैं। वह इसे खोजने का फैसला करता है और अपने दोस्त रॉकी (आई॰ एस॰ जौहर) के साथ भारत आता है। वे वह रेलवे स्टेशन को खोज लेता है। जब वे वहाँ जाता है, तो स्थानीय लोग उनसे दूर हटते हैं जैसे कि वे कोई भूत को देख लिये। वे आवास ढूंढते हैं और कुमार के सपनों के पीछे के रहस्य की खोज करते हैं। तब एक युवती सपना (बबीता), कुमार से मिलती है। वह उसे बताती है कि वह उसकी वापसी का इंतजार कर रही थी और अब वे फिर से एक साथ हो सकते हैं। लेकिन कुमार इससे पहले कभी भी इस जगह पर नहीं रहा है और इससे और ज्यादा उलझन में हो जाता है। तब बंसी नाम का एक अन्य स्थानीय ग्रामीण उन्हें बताता है कि उसने खुद कुमार को मरते हुए देखा था और पास के जंगल में दफन कर दिया था। कुमार और रॉकी को अब पता लगाना है कि किसकी हत्या की गई थी, और ग्रामीणों का क्यों मानना है कि कुमार कब्र से लौट आया है।
कुमार को एक रहस्यमय व्यक्ति (कमल कपूर) से सच्चाई का पता चलता है कि मारा गया व्यक्ति वास्तव में कुमार का जुड़वाँ भाई सुनील था। हत्यारा सपना के दुष्ट चाचा सरकार नाथ (डी के सप्रू) थे जो कुमार और सपना के प्यार के खिलाफ थे और इसलिए उन्होंने कुमार को मारने की योजना बनाई। कुमार पर सरकार के गुंडो ने हमला किया और वह बेहोश हो गया। उसी समय, सुनील और उसका दोस्त पहुंचे और कुमार को बेहोश पाया। सुनील मदद के लिए गया लेकिन उसे कुमार समझ लिया गया और उसे मारकर जंगल में दफना दिया गया। हमले से उसके सिर पर चोट लगने के परिणामस्वरूप, कुमार ने अपनी याददाश्त खो दी थी। इस प्रकार जब वह अफ्रीका लौटा तो उसे बार-बार सपने आने लगे।
अंत में कुमार खलनायक की पहचान करता है और उन्हें हरा देता है। कुमार और सपना इसके बाद खुशी-खुशी रहते हैं।
मुख्य कलाकार
राजेश खन्ना — कुमार / सुनील
बबीता — सपना
आई॰ एस॰ जौहर — रखराम सिंह 'रॉकी'
डी के सप्रू — सरकार नाथ
कमल कपूर — सुनील का दोस्त
असित सेन — बंसी
हरींद्रनाथ चट्टोपाध्याय — बाबा
संगीत
गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी दिल संभाले संभलता नहीं मुकेश, लता मंगेशकर 4:40 गुलशन बावरा जब प्यार किया तो मरना क्यूँ मन्ना डे 2:38 क़मर जलालाबादी सोचता हूँ कि मैंने तुम्हें मोहम्मद रफी, कृष्णा काल्ले 3:24 अख्तर रूमानी अकेले है चले आओ मोहम्मद रफी 3:26 शमीम जयपुरी I ऐ जी जरा सुनना लता मंगेशकर 3:27 क़मर जलालाबादी अकेले है चले आओ लता मंगेशकर 4:12 शमीम जयपुरी II पोपट हूँ मैं प्यार का मन्ना डे 3:39 नूर देवासी प्यार ने दी सदा तुम को कृष्णा काल्ले 3:41 राजा मेहदी अली खान
बाहरी कड़ियाँ
0053706 राज़
श्रेणी:1967 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में