411 REFERENCE · Wikipedia
चंद्रलेखा (1948 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|150px|अभिनेत्री तंजावुर रंगानायकी राजयी, जिन्होने चंद्रलेखा का मुख्य किरदार निभाया।
अंगूठाकार|150px|अभिनेता एम॰ के॰ राधा, जिन्होने वीरसिम्हन का किरदार निभाया।
अंगूठाकार|150px|अभिनेता राजन, जिन्होने ससंकन का किरदार निभाया।
चंद्रलेखा सन् १९४८ की एक भारतीय ऐतिहासिक साहसिक फिल्म है जिसका निर्माण और निर्देशन जेमिनी स्टूडियो के सुब्रह्मण्यम वासन श्रीनिवासन ने किया है। तंजावुर रंगानायकी राजयी, एम॰ के॰ राधा और रंजन अभिनीत यह फिल्म दो भाइयों (वीरसिम्हन और ससंकन) की कथा है जो अपने पिता के राज्य पर शासन करने के लिए लड़ते हैं और एक गाँव की नर्तकी, चंद्रलेखा से शादी करते हैं।Guy Randor December 2008 ... And thus he made Chandralekha sixty years ago http://madrasmusings.com/Vol%2018%20No%2017/and_thus_he_made_chandralekha_sixty_years_ago.html Madras Musings XVIII https://web.archive.org/web/20130524070957/http://madrasmusings.com/Vol%2018%20No%2017/and_thus_he_made_chandralekha_sixty_years_ago.html 24 May 2013 2 July 2013Guy Randor 2 October 2010 Blast from the Past: Chandralekha (1948) The Hindu https://www.thehindu.com/features/cinema/Blast-from-the-Past-Chandralekha-1948/article15766380.ece live 8 April 2014 https://archive.today/20200214153507/https://www.thehindu.com/features/cinema/Blast-from-the-Past-Chandralekha-1948/article15766380.ece 14 February 2020Guy Randor 20 April 1991 Chandralekha: The finest ever entertainer 19 The Indian Express https://news.google.com/newspapers?nid=P9oYG7HA76QC&dat=19910420&printsec=frontpage&hl=en 1 November 2017
फिल्म का विकास १९४० के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जब लगातार दो बॉक्स-ऑफिस हिट के बाद, वासन ने घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म का नाम चंद्रलेखा होगा। हालाँकि, जब उन्होंने फिल्म के लिए एक विज्ञापन अभियान शुरू किया, तो उनके पास केवल उस कहानी से नायिका का नाम था। वेप्पथुर किट्टू (वासन के स्टोरीबोर्ड कलाकारों में से एक) ने जॉर्ज डब्ल्यू. एम. रेनॉल्ड्स के उपन्यास, रॉबर्ट मैकेयरः ऑर, द फ्रेंच बैंडिट इन इंग्लैंड के एक अध्याय पर आधारित यह कहानी विकसित की। मूल निर्देशक टी. जी. राघवचारी ने वासन के साथ असहमति के कारण फिल्म को आधे से अधिक समय पर छोड़ दिया, और फिर वासनने निर्देशन का पदभार संभाला था।Guy Randor 5 October 2013 The forgotten heroes The Hindu http://www.thehindu.com/features/cinema/the-forgotten-heroes/article5204125.ece 7 October 2013 https://web.archive.org/web/20131005160804/http://www.thehindu.com/features/cinema/the-forgotten-heroes/article5204125.ece 5 October 2013Guy Randor 19 January 2013 Blast from the Past – Rohini 1953 The Hindu http://www.thehindu.com/features/cinema/rohini-1953/article4322990.ece 24 September 2013 https://web.archive.org/web/20130924151809/http://www.thehindu.com/features/cinema/rohini-1953/article4322990.ece 24 September 2013Guy Randor 24 March 2006 Charming, villainous The Hindu http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-fridayreview/article3217609.ece 15 August 2014 https://web.archive.org/web/20140815162422/http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-fridayreview/article3217609.ece 15 August 2014Film News Anandan 1998 Tamil Cinema History – The Early Days: 1945–1953 http://www.indolink.com/tamil/cinema/Memories/98/fna/fna3.htm dead https://web.archive.org/web/20120712005710/http://www.indolink.com/tamil/cinema/Memories/98/fna/fna3.htm 12 July 2012 27 June 2013 IndolinkKulkarni Vishwas 18 April 2010 When illusions were painted Mumbai Mirror http://www.mumbaimirror.com/others/sunday-read/When-illusions-were-painted/articleshow/16009611.cms dead 25 April 2014 https://web.archive.org/web/20140425064529/http://www.mumbaimirror.com/others/sunday-read/When-illusions-were-painted/articleshow/16009611.cms 25 April 2014
मूल रूप से तमिल में, और बाद में हिंदी में बनाई गई, चंद्रलेखा ने निर्माण में पांच साल बिताए। इसकी पटकथा, फिल्मांकन और कलाकारों में कई बदलाव हुए और यह उस समय भारत में बनी सबसे महंगी फिल्म थी। वासन ने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी और फिल्म को पूरा करने के लिए गहने बेच दिए।Kumar S. R. Ashok 13 July 2007 Filmmakers' favourites The Hindu http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-fridayreview/filmmakers-favourites/article2272999.ece live 13 August 2014 https://web.archive.org/web/20131214004436/http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-features/tp-fridayreview/filmmakers-favourites/article2272999.ece 14 December 2013Guy Randor 16 October 2015 The wizard of lens The Hindu https://www.thehindu.com/features/friday-review/remembering-kamal-ghosh-the-cinematographer-and-director/article7769446.ece live 3 May 2016 https://web.archive.org/web/20151017052612/http://www.thehindu.com/features/friday-review/remembering-kamal-ghosh-the-cinematographer-and-director/article7769446.ece 17 October 2015
फिल्म के छायाकार कमल घोष और के. रामनोथ थे। संगीत, जो काफी हद तक भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत से प्रेरित था, वह एस. राजेश्वर राव और एम. डी. पार्थसारथी द्वारा रचित था। गितोंके बोल पापनाशम शिवन और कोथमंगलम सुब्बू ने लिखे थे।
चंद्रलेखा फिल्म ९ अप्रैल १९४८ को प्रदर्शित हुई। हालाँकि फिल्म को आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली, लेकिन इसने अपनी निर्माण लागत की भरपाई नहीं की। वासन ने कुछ बदलावों के साथ एक हिंदी संस्करण का निर्देशन किया, थोडे बदले हुए कलाकार और आगा जानी कश्मीरी और पंडित इंद्र ने लिखे हिंदी संवाद शामिल थे। हिंदी संस्करण उसी वर्ष २४ दिसंबर को प्रदर्शित हुआ, जो बॉक्स-ऑफिस पर सफल रहा। फिल्म के प्रदर्शित होने के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा पूरे भारत में जाना गया, और इसने दक्षिण भारतीय निर्माताओं को उत्तर भारत में अपनी हिंदी फिल्मों का विपणन करने के लिए प्रेरित किया।Box Office in India Explained http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=315&catName=UmVhZCBNb3Jl dead https://web.archive.org/web/20131020180004/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=315&catName=UmVhZCBNb3Jl 20 October 2013 14 May 2013 Box Office IndiaKamalaharan C. June 2014 Chandralekha – The First Colossal Tamil Movie https://issuu.com/monsoonjournal/docs/mj_june_2014_web Monsoon Journal 26 25 July 201629 April 1948 The Press Acclaims 8 The Indian Express Madras https://news.google.com/newspapers?nid=P9oYG7HA76QC&dat=19480429&printsec=frontpage&hl=en 13 July 2017
निर्माण
चंद्रलेखा का फिल्मांकन १९४३ में शुरू किया। राघवाचारी ने आधी से अधिक फिल्म का निर्देशन किया, लेकिन गवर्नर एस्टेट (अब राजभवन) में दृश्यों के चित्रीकरण को लेकर वासन के साथ मतभेद के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया। वासन ने निर्देशन का पदभार संभाला।Guy 1997 249
राघवचारी के जाने के बाद, उनके द्वारा निर्देशित नगाडोंका नृत्य दृश्य फिल्म में बना रहा।https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/chen-columns/doctor-savithri-1955/article3726984.ece Blast from the Past – Doctor Savithri: 1955 Guy Randor 4 August 2012 The Hindu 26 September 2013 https://web.archive.org/web/20130926155530/http://www.thehindu.com/news/cities/chennai/chen-columns/doctor-savithri-1955/article3726984.ece 26 September 2013 इस दृश्य में ४०० नर्तक और छह महीने का दैनिक पूर्वाभ्यास शामिल था। इसे मुख्य कला निर्देशक ए. के. शेखर द्वारा डिजाइन किया गया था, जयशंकर द्वारा नृत्य रचा गया था और कमल घोष द्वारा चार कैमरों के साथ फिल्माया गया था। रैंडर गाय ने अनुमान लगाया कि दृश्य की लागत ५००,००० थी। अपनी २०१५ की पुस्तक, मद्रास स्टूडियोः नैरेटिव, जॉनर, एंड इयडियोलीजी इन तमिल सिनेमा में लेखिका स्वर्णवेल पिल्लई ने अनुमान लगाया था कि दृश्य की कीमत २००,००० थी, जो उस अवधि की एक संपुर्ण तमिल फिल्म का बजट होता था।Pillai 2015 155 इस दृश्य में कथकली और भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य और श्रीलंकाई कैंडियन नृत्य शामिल थे।http://www.india-seminar.com/2015/676/676_v_a_k_ranga_rao.htm Hindi film dance Ranga Rao V. A. K. V. A. K. Ranga Rao 2015 Seminar Publications New Delhi https://web.archive.org/web/20160726085735/http://www.india-seminar.com/2015/676/676_v_a_k_ranga_rao.htm 26 July 2016 26 July 2016 ए. विन्सेंट, जो बाद में मलयालम सिनेमा में एक स्थापित सिनेमेटोग्राफर और निर्देशक बने, ने इस फिल्म में घोष की सहायता की।https://www.thehindu.com/features/friday-review/guiding-light-of-malayalam-cinema/article6936773.ece Guiding light of Malayalam cinema Venkiteswaran C. S. 27 February 2015 The Hindu 12 December 2017 https://web.archive.org/web/20171226122235/http://www.thehindu.com/features/friday-review/guiding-light-of-malayalam-cinema/article6936773.ece 26 December 2017 C. S. Venkiteswaran
चंद्रलेखा पाँच साल तक निर्माण में रही। इसकी कहानी, कलाकारों और फिल्मांकन में बदलाव के साथ, पर्याप्त समय और लागत में वृद्धि हुई। फिल्म की लागत अंततः ३ मिलियन थी और उस समय की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी।http://www.srilankaguardian.org/2010/06/star-trek-from-chintamani-to-vijay.html The star trek from Chintamani to Vijay Rajakarunanayake Lucien 2 June 2010 The Sri Lanka Guardian https://web.archive.org/web/20100828231158/http://www.srilankaguardian.org/2010/06/star-trek-from-chintamani-to-vijay.html 28 August 2010 9 September 2013http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/12/08/stories/2003120800250300.htm When the postman knocked Muthiah S. 8 December 2003 The Hindu 11 August 2014 https://web.archive.org/web/20140813064934/http://www.thehindu.com/thehindu/mp/2003/12/08/stories/2003120800250300.htm 13 August 2014
अंगूठाकार|संपुर्ण फिल्म
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Chandralekha (1948 film) चंद्रलेखा
0361434
बॉलीवुड हँगामा पर चंद्रलेखा (अंग्रेज़ी में)
फ़िल्म भारत
श्रेणी:भारतीय बहुभाषी फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन एडवेंचर फ़िल्में
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:1948 की फ़िल्में