411 REFERENCE · Wikipedia
इल्कल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इल्कल Ilkalಇಲಕಲ इल्कल India Karnataka 15.97 76.13 inline, title कर्नाटक में स्थिति देश राज्य कर्नाटक ज़िला बागलकोट ज़िला तालुका 60242 2011 भाषा प्रचलित कन्नड़ भामस +5:30 पिनकोड 587125 दूरभाष कोड http://www.ilkaltown.gov.in/
इल्कल (Ilkal) भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"The Rough Guide to South India and Kerala," Rough Guides UK, 2017, ISBN 9780241332894
विवरण
इल्कल बागलकोट ज़िले के हुनगुंद तालुक का एक छोटा सा नगर है। यह हुनगुंद से १२ किमी दक्षिण-पूर्व में घाटी में स्थित है। यह नगर जिले के बड़े व्यापारिक नगरों में से एक है और यहाँ बुनाई एवं रंगाई का उद्योग प्रमुख है। यहां से निर्यात की जानेवाली वस्तुओं में रेशमी तथा सूती कपड़े और कृषि की उपजें मुख्य हैं। दक्षिणी स्त्रियों के पहनावे के उद्योग के लिए भी यह प्रसिद्ध है। यहाँ आधुनिक ढंग से निर्मित बासंकारी, बसवन्ना एवं व्यांकोबा के तीन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहाँ पौष पूर्णिमा को प्रति वर्ष बड़ा मेला लगता है।
इन्हें भी देखें
हुनागुन्दा
बागलकोट ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:बागलकोट ज़िला
श्रेणी:कर्नाटक के शहर
श्रेणी:बागलकोट ज़िले के नगर