Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (अंग्रेज़ी: Three Billboards Outside Ebbing, Missouri), 2017 में प्रदर्शित एक अंग्रेजी भाषी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन, निर्माता और निर्देशन मार्टिन मैकडोनाग द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म में फ्रांसेस मकडोर्मंड ने एक माँ का किरदार निभाया है जोकि अपनी बेटी के हुए अनसुलझे हत्या पर लोगों का ध्यानाकार्षण के लिये तीन बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) किराये पर लेती है। वुडी हारेलसन और सैम रॉकवेल ने इस फ़िल्म में सहायक भुमिका में अभिनय किया है। इस फ़िल्म का प्रदर्शन संयुक्त राज्य में १० नवंबर २०१७ और यूनाइटेड किंगडम में १२ जनवरी २०१८ में किया गया था। इस फिल्म की वैश्विक कमाई १११ मिलियन डॉलर रही है। इस फिल्म को उसकी कहानी और निर्देशन के लिये काफी सराहा गया है। इस फिल्म को 90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता सहित सात नामाकंन प्राप्त हुए है। वही ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए। == कलाकार == फ्रांसेस मकडोर्मंड - मिल्ड्रेड के रूप में वुडी हारेलसन - विलियॉबी के रूप में सैम रॉकवेल - डिक्सन के रूप में एबी कॉर्निश- एनी के रूप में जॉन हॉक्स - चार्ली के रूप में पीटर डिंक्लेज - जेम्स के रूप में == प्रदर्शन == थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी का प्रदर्शन 4 सितंबर, 2017 को 74वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया गया था। संयुक्त राज्य में, 10 नवंबर, 2017 को फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स द्वारा फिल्म प्रदर्शित की गई, जबकी 1 दिसम्बर को इसका वैश्विक प्रदर्शन किया गया। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी ऑलमूवी पर थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी बॉक्स ऑफ़िस मोजो पर थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी मॅटाक्रिटिक पर थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी रॉटेन टमेटोज़ पर