411 REFERENCE · Wikipedia
मोहब्बत (1997 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोहब्बत मोहब्बत.jpg मोहब्बत का पोस्टर राकेश नाथ रीमा राकेश नाथ नदीम श्रवण रीमा राकेश नाथ माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, अक्षय खन्ना 19 सितम्बर, 1997 भारत हिन्दी
मोहब्बत रीमा राकेश नाथ द्वारा निर्देशित भारतीय हिन्दी प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए हैं।रीमा की 'मोहब्बत' में नजर आए थे हुसैन https://www.livehindustan.com/news//article1-story-175882.html 1 मई 2018 13 जून 2011 हिन्दुस्तान लाइव https://web.archive.org/web/20180501225639/https://www.livehindustan.com/news//article1-story-175882.html 1 मई 2018 dead
संक्षेप
अमीर कपूर परिवार में मदनलाल, उनकी पत्नी गीता, बेटी रोशनी और पुत्र, गौरव (संजय कपूर) शामिल हैं। एक दिन जब गौरव एक बैंक से घर लौट रहा था तो शिवा (शिवा रिन्दानी) के नेतृत्व में गुंडों का एक समूह उसपर हमला कर देता है। लेकिन रोहित मल्होत्रा (अक्षय खन्ना) नामक युवक उसके बचाव के लिए आता है। गौरव उसे अपने ही कंपनी में नौकरी दे देता है और दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त बन जाते हैं। दोनों ही अंजाने में एक ही लड़की, श्वेता (माधुरी दीक्षित) से प्यार करने लगते हैं। जब गौरव को इस बात का पता चलता है तो वो उससे दूरी बना लेता है। श्वेता और रोहित एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी करना चाहते हैं, पर उसके बाद रोहित पर शिवा हमला कर देता है। इस हमले के बाद श्वेता को लगता है कि रोहित मर चुका है और इस सदमे के कारण वो अपनी आवाज खो बैठती है। गौरव के परिवार वालों को पता चलता है कि श्वेता से गौरव प्यार करता है, तो वे श्वेता के भाई, शेखर से उन दोनों की शादी की बात करते हैं।
श्वेता और गौरव की सगाई हो जाती है और उसके बाद गौरव को बिल्कुल रोहित की तरह दिखने वाला एक इंसान दिखाई देता है। उसके पता करने पर उसे पता चलता है कि उसका नाम टोनी है। गौरव को लगता है कि वो टोनी के सहारे श्वेता को ठीक कर सकता है। गौरव उससे मिलता है और उसे रोहित की तरह दिखने का नाटक करने बोलता है, ताकि श्वेता ठीक हो सके। बीच बीच में टोनी, रोहित बन कर श्वेता के सामने आने लगता है। पर रोहित को देख कर श्वेता को हैरानी तो होती है, पर उसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। गौरव को बाद में पता चल जाता है कि टोनी ही रोहित है और वो उन दोनों को मिलाने के लिए मरने का नाटक कर रहा था। अंत में गौरव की अस्पताल में जब मौत हो जाती है, तो उस सदमे में श्वेता की आवाज लौट आती है।
मुख्य कलाकार
माधुरी दीक्षित - श्वेता शर्मा
संजय कपूर - गौरव कपूर
अक्षय खन्ना - रोहित मल्होत्रा
फारूक शेख - शेखर शर्मा
शिवा रिन्दानी - शिवा
एम एफ़ हुसैन - स्वयं
संगीत
गीत गायक समीर नदीम-श्रवण मेरी जाने जाना अभिजीत, कविता कृष्णमूर्ति 6:03 आइना बता कैसे सोनू निगम, विनोद राठोड़ 6:09 प्यार किया है विनोद राठोड़, कविता कृष्णमूर्ति 8:56 चोरी चोरी कविता कृष्णमूर्ति 5:24 मुम्बई चि पोरी कविता कृष्णमूर्ति 4:48 मैं हूँ अकेला अभिजीत, कविता कृष्णमूर्ति 4:16 प्यार किया है विनोद राठोड़ 2:27 दिल की धड़कन उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:24 डांस म्यूज़िक कविता कृष्णमूर्ति 3:57
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt0217660 मोहब्बत
श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में