Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूरिक एसिड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2021 यूरिक अम्ल एक कार्बनिक यौगिक है जो कार्बन, हाईड्रोजन, आक्सीजन और नाईट्रोजन तत्वों से बना होता है। इसका अणुसूत्र C5H4N4O3 है। यह एक विषमचक्रीय योगिक है जो कि शरीर को प्रोटीन से एमिनो अम्ल के रूप में प्राप्त होता है। यूरिक अम्ल का संरचना सूत्र प्रोटीनों से प्राप्त ऐमिनो अम्लों को चार प्रमुख वर्गों में विभक्त किया गया है - 1. उदासीन ऐमिनो अम्ल 2. अम्लीय ऐमिनो अम्ल 3. क्षारीय ऐमिनो अम्ल 4. विषमचक्रीय ऐमिनो अम्ल. यह आयनों और लवण के रूप में यूरेट और एसिड यूरेट जैसे अमोनियम एसिड यूरेट के रूप में शरीर में उपलब्ध है। प्रोटीन एमिनो एसिड के संयोजन से बना होता है। पाचन की प्रक्रिया के दौरान जब प्रोटीन टूटता है तो शरीर में यूरिक एसिड बनता है जब शरीर में प्यूरीन न्यूक्लिओटाइडों टूट जाती है तब भी यूरिक एसिड बनता है। प्युरीन क्रियात्मक समूह होने के कारण यूरिक अम्ल एरोमेटिक योगिक होते हैं। शरीर में यूरिक अम्ल का स्तर बढ़ जाने की स्तिथि को hyperuricemia कहते हैं। हम प्रोटीन कहाँ से प्राप्त करते है और प्रोटीन क्यों जरूरी हो शरीर के लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है अब ? मनुष्यों और अन्य जीव जंतुओं के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी आहार है। इससे शरीर की नयी कोशिकाएँ और नये ऊतक बनते हैं पुरानी कोशिकाओं और उत्तको की टूटफूट की मरम्मत के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी आहार है। प्रोटीन के अभाव से शरीर कमजोर हो जाता है और कईं रोगों से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रोटीन शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। वृद्धिशील शिशुओं, बच्चो, किशोरों और गर्भवती स्त्रियों के लिए अतरिक्त प्रोटीन भोजन की मांग ज्यादा होती है परन्तु 25 वर्ष की आयु के बाद कम शारीरिक श्रम करने वाले व्यक्तियों के लिए अधिक मात्रा में प्रोटीन युक्त भोजन लेना उनके लिए यूरिक अम्लों की अधिकताजन्य दिक्कतों का खुला निमंत्रण साबित होते हैं। रेड मीट (लाल रंग के मांस), सी फूड, रेड वाइन, दाल, राजमा, मशरूम, गोभी, टमाटर, पालक, मटर, पनीर, भिन्डी, अरबी, चावल आदि के अधिक मात्रा में सेवन से भी यूरिक एसिड बढ जाता है। हालांकि, यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू का सेवन किया जा सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के क्रिस्टल को घोलने और उन्हें शरीर से बहार निकलने में मदद करता है। यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू के अलावा आप आंवला, अनानास और संतरा का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा यूरिक एसिड बढ़ने पर फाइबर युक्त सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। आलू, मटर, गाजर, चुकंदर, शकरकंद जैसी सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो यूरिक एसिड कम करने में मदद करती हैं।https://webpostguru.com/2022/09/uric-acid-home-remedies-food-to-eat-and-avoid-in-high-uric-acid-hindi/ Uric Acid Home Remedies: यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने का उपाय छुपा है आपके घर में ही। Pande Dr. Amit 2022-09-05 webpostguru.com hi-IN 2022-12-19 11 दिसंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221211172948/https://webpostguru.com/2022/09/uric-acid-home-remedies-food-to-eat-and-avoid-in-high-uric-acid-hindi/ dead