411 REFERENCE · Wikipedia
ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एक जीपीयू के घटक
right|thumb|300px|ग्राफिक्स कार्ड पर लगा GeForce3 ग्राफिक्स प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (graphics processing unit) या जीपीयू (GPU) या ग्राफिक प्रोसेसर एक विशेष प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट है जिसे डिस्प्ले डिवाइस में आउटपुट के लिए फ्रेम बफ़र में छवियों के निर्माण में तेजी लाने के लिए मेमोरी में तेजी से हेरफेर करने और बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। संक्षेप में कहें तो यह आई सी के रूप में उपलब्ध ऐसी विशिष्ट परिपथ है जो त्वरित गति से किसी डिस्प्ले माध्यम पर छबि बनाने के लिए डिजाइन किए गये होते हैं। जीपीयू का उपयोग इम्बेडेड सिस्टम में, मोबाइल फोनों में, पीसी में, वर्कस्टेशनों में, और गेम कॉनसोलों में होता है। आधुनिक जीपीयू कम्प्यूटर ग्राफिक्स से सम्बन्धित कार्य करने तथा छबि संसाधन में बहुत दक्ष हैं। इसके अलावा, पैरेलेल प्रोसेसिंग करने के लिए भी इनका उपयोग सामान्य CPU की अपेक्षा बहुत उपयुक्त है क्योंकि इनकी संरचना अत्यन्त पैरेलेल है। उदाहरण के लिए, इन्टेल के एक सामान्य प्रोसेसर में ४ से ८ तक कोर होंगे, जबकि NVIDIA के GPU में हजारों CUDA कोर हो सकते हैं। किसी पीसी पर जीपीयू उसके विडियो कार्ड पर हो सकता है, या उसके मदरबोर्ड पर ही सम्मिलित किया हुआ हो सकता है। कुछ-कुछ CPU के अन्दर ही जीपीयू निर्मित कर दिए गये हैं।
GeForce 256 विश्व की प्रथम ग्राफिक प्रोसेसर है जिसे १९९९ में उतारा गया था।
center|500px|thumb|जीपीयू का सामान्य ब्लॉक आरेख
इतिहास
१९९९ - GeForce 256
इन्हें भी देखें
General-purpose computing on graphics processing units
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Massively parallel programming with GPUs
GPU Programming in Julia
GPU Programming with Python
ग्राफिक प्रोसेसर